• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, March 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

राहुल गांधी पर हाथ डालना महंगा पड़ेगा’:CM बघेल की चेतावनी; कांग्रेस मुख्यालय के रास्तों पर बढ़ाई सुरक्षा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 15, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनके समर्थन में राज्यों से दूसरे नेता भी दिल्ली पहुंचने लगे हैं। बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी दिल्ली रवाना हो गए। मरकाम को बिलासपुर जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया। उधर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को ललकारा है।

बताया जा रहा है, राहुल गांधी की तीसरे दिन पेशी के लिए बुलाए जाने की सूचना मिलने के साथ प्रदेश के कई नेता दिल्ली जाने को तैयार हुए। सुबह एयर इंडिया की उड़ान से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल सहित कई नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ये सभी लोग सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां देश के सभी बड़े कांग्रेस नेता दो दिन से जमे हुए हैं।

READ ALSO

यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा

Stock Market: जानिए क्या हैं शेयर मार्केट का हाल।

बताया जा रहा है कि बुधवार को भी जब राहुल गांधी ED जाने के लिए रवाना होंगे तो उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी जाने की कोशिश करेंगे। उधर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के रास्तों पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। उन रास्तों पर नेताओं – कार्यकर्ताओं यहां तक कि कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों तक को रोका जा रहा है। वहां केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गाड़ियों को जाने की अनुमति मिल पाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा-विपक्ष का मुंह बंद किया जा रहा है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी छत्तीसगढ़ सदन से कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को परेशान करने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। विपक्ष के नेताओं का मुंह बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश केंद्र सरकार को महंगी पड़ेगी। पार्टी की अगली रणनीति पर भी वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत जारी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री से पुलिस ने की थी झूमा-झटकी

मंगलवार को ED के सामने पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काे रोका तो वे कई अन्य नेताओं के साथ सड़क पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने उनके साथ झूमा-झटकी की। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उनको अपने घेरे में ले लिया। इस बीच दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी हेमंत तिवारी का मैडल रिबन गिर गया। मुख्यमंत्री की नजर पड़ी तो उन्होंने बहुत सम्मान से उसे उठाकर अधिकारी को सौंप दिया।

लाठीचार्ज में विधायक विकास उपाध्याय को चोट पहुंची

मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय से प्रदर्शन के लिए निकल रहे कांग्रेसियों पर दिल्ली ने लाठीचार्ज किया था। इसमें रायपुर से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय को भी चोट आई है। विकास को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। उन्हें देर रात तक बदरपुर थाने में रखा गया था। वहां से छूटने के बाद विकास आदि सभी नेता फिर से कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए।

Related Posts

यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा
देश

यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा

March 3, 2026
Share Market : शेयर बाजार में लगातार गिरावट। 30 कंपनियों के शेयर गिरे।
देश

Stock Market: जानिए क्या हैं शेयर मार्केट का हाल।

March 2, 2026
झारखंड के चतरा जिले में हुआ बड़ा हादसा। सात लोगों की गई जान।
देश

झारखंड के चतरा जिले में हुआ बड़ा हादसा। सात लोगों की गई जान।

February 24, 2026
Holi: भारत के कुछ ऐसे स्थान जहां नहीं मानती होली। जानिए क्या हैं वजह।
देश

Holi: भारत के कुछ ऐसे स्थान जहां नहीं मानती होली। जानिए क्या हैं वजह।

February 24, 2026
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।
देश

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।

February 23, 2026
चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।
देश

सोमवार, 23 फरवरी जानिए क्या रहेगा आज सोना और चांदी का भाव।

February 23, 2026
Next Post

Face Care: सोने से पहले चेहरे का ऐसे रखें ख्याल, दूर रहेंगे पिंपल्स

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

कोरोना का मिला नया वैरिएंट,ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है ये वायरस

January 4, 2022
सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा- मुख्यमंत्री श्री साय

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा- मुख्यमंत्री श्री साय

January 31, 2026

IPL 2022, RCB vs RR Playing 11 : राजस्‍थान रॉयल्‍स की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

April 5, 2022
IND vs SA: कैसा होगा बाराबाती स्टेडियम की पिच का मिजाज, मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

IND vs SA: कैसा होगा बाराबाती स्टेडियम की पिच का मिजाज, मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

December 8, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Rashifal: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन सभी राशि वालों के लिए? पढ़िए दैनिक राशिफल।
  • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
  • यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों पर टोल नहीं लिया जाएगा
  • Rashifal: जानिए किस राशि वालों पर रहेगा आज के चंद्र ग्रहण का प्रभाव।

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In