• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, April 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे CM भूपेश बघेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 2, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, बीज निगम अन्य विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार अक्षय तृतीया के अवसर पर दिनांक 3 मई, 2022 को ”अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस” व्यापक रूप से मनाया जाएगा। इस दिन विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों सहित लगभग 60 स्थानों पर अक्ती तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित ”अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस” के राज्य स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय तथा अनुसंधान संस्थान के 6.23 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस महाविद्यालय भवन में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पी.एच.डी. स्तर की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। यहां वर्चुअल क्लासरूम की सुविधा भी उपलब्ध होगी जहां देश-विदेश के प्रख्यात वैज्ञानिक सीधे छात्रों से जुड सकेंगे तथा उन्हें विषय वस्तु की जानकारी दे सकेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना के अंतर्गत स्थापित उस जिले के प्रमुख गौठानों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। गौठान समितियाँ, स्व-सहायता समूहों की सहभागिता भी इस कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर कृषकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न खाद्यान – दलहन, तिलहन, सब्जी, चारा आदि फसलों के बीज एवं पौध सामग्री विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एवं प्रचलित लघु कृषि यंत्रों तथा औजारों का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें कृषकों की तकनीकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस में कृषकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को फल-फूल एवं सब्जी फसलों की पौध सामग्री का वितरण किया जाएगा। बीजों के साथ ही तकनीकी जानकारी भी मुद्रित रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। कृषकों, गौठान समितियों एवं स्व-समूहों के सदस्यों को महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में आमंत्रित कर उन्हें नवीन बीजों एवं कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ बायोइन्क्यूबेशन प्रमोशन सोसायटी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 हजार लीटर बायोफर्टिलाइजर का वितरण गौठानों में तैयार वर्मिकम्पोस्ट को समृद्ध बनाने हेतु किया जाएगा। कम्पोस्ट एनरिचमैन्ट हेतु विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा गौठान समितियों के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

READ ALSO

पश्चिम बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, 35 लोग हुए अरेस्ट, NIA की रेड जारी

Bank Holiday: आज गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक कर लें आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं

Related Posts

पश्चिम बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, 35 लोग हुए अरेस्ट, NIA की रेड जारी
देश

पश्चिम बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, 35 लोग हुए अरेस्ट, NIA की रेड जारी

April 3, 2026
Bank Holiday: आज गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक कर लें आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं
देश

Bank Holiday: आज गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक कर लें आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं

April 3, 2026
Toll Rates Increased: एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, Toll Tax में ₹85 तक की बढ़ोतरी
देश

Toll Rates Increased: एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, Toll Tax में ₹85 तक की बढ़ोतरी

April 3, 2026
लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होंगी? 16 अप्रैल से बुलाया गया संसद का विशेष सत्र
देश

लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होंगी? 16 अप्रैल से बुलाया गया संसद का विशेष सत्र

April 2, 2026
SIM Binding: मैसेजिंग ऐप्स पर बड़ा अपडेट: सिम बाइंडिंग नियमों की डेडलाइन बढ़ी, अब इतने तारीख से लागू होंगे नए नियम
देश

SIM Binding: मैसेजिंग ऐप्स पर बड़ा अपडेट: सिम बाइंडिंग नियमों की डेडलाइन बढ़ी, अब इतने तारीख से लागू होंगे नए नियम

April 2, 2026
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, सदन में बोलने पर भी लगाया रोक
देश

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, सदन में बोलने पर भी लगाया रोक

April 2, 2026
Next Post

राजस्व मंत्री ने बोरे बासी खाकर श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

March 31, 2026
Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर दागे बंकर-बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर दागे बंकर-बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

March 31, 2026

कॉंग्रेस की मांग केंद्र सरकार अग्निपथ योजना वापस ले, व बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय सैनिकों से मांगें माफी- अनिल शुक्ला

June 20, 2022
IND vs SA: कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार देखा गया ऐसा नजारा, टीम इंडिया अभी कितने रन पीछे

IND vs SA: कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार देखा गया ऐसा नजारा, टीम इंडिया अभी कितने रन पीछे

November 14, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • शहर में हेलमेट को लेकर सख्ती बढ़ी: बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर ताबड़तोड़ चालान
  • अश्लील हरकत के आरोप में वक्फ बोर्ड का बड़ा एक्शन, पद से हटाए गए रायपुर शहर काजी…
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी जग्गी मर्डर केस में दोषी करार, हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका
  • पश्चिम बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, 35 लोग हुए अरेस्ट, NIA की रेड जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In