भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेशवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 3 से 4 दिन तक राज्य में ठंडी हवा चलने वाली है। जिलों में रात का तापमान कम हो सकता है..रात का पारा 5 डिग्री तक जा सकता है।
न्यूनतम तापमान 3- 5 डिग्री तक कम होने के आसार हैं। शहडोल, शिवपुरी, रायसेन, खरगोन में रात का तापमान 4 डिग्री पहुंच गया है। राजगढ़, भिंड जिले में भी रात का तापमान 4 डिग्री हो गया है।