आंधी – तूफान की आहट, इन 5 राज्यों में हैवी रेन अलर्ट जारी ; जाने पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु में आज कल और परसो भारी से बहुत भारी बारिश होने कि आशंका हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से समुद्र में उठने वाली लहरें तट से टकराएंगी तो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पूर्व भारत से लौट चुका है। आज असम मेघायल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से भी विदाई ले ली है।

Read more:इस खट्टे मीठे फल में छिपा है पोषक तत्वों का भंडार, जानें इसके 6 अमेजिंग फायदे

दक्षिणी भारत के इन राज्यों में भी बारिश होगी

अगले 2 दिन में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र से भी लौट जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिणी भारत के राज्यों में भी बारिश होगी।

Weather Update Today: गरज-बरस के साथ होंगी मूसलाधार बारिश,जाने आपके शहर मौसम

उत्तर – भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे जहां साउथ इंडिया में बारिश होगी, वहीं नॉर्थ इंडिया में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।

जहां दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में  दिवाली के बाद नवंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी होने का अनुमान भी है। हालांकि बर्फबारी दिसंबर में होती है, लेकिन इस बार नवंबर में हिमपात होने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। ?

यह हफ्ता खत्म होने तक दिल्ली में ठिठुरन बढ़ेगी और तापमान गिरेगा।दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज और कल हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री रह सकता है।

आंध्र प्रदेश में तूफान-बारिश दस्तक देगा

अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जो लो प्रेशर एरिया में बदल जाएगा। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 2 दिन में साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे अगले 3 दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में तूफानी हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होगी।

केरल, तमिलनाड़ु, कर्नाटक में आज कल और परसो भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और केरल-तमिलनाड़ु-कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। 16 अक्टूबर को भी तमिलनाड़ु में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश के कोस्टल एरिया, रायलसीमा, यनम में बिजली गिर सकती। तमिलनाड़ और आंध्र प्रदेश के CM ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। प्रदेश के 4 जिलों चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। NDRF, TDRF को अलर्ट मोड में रखा गया है।

Read more:Aaj Ka Rashifal: आज अच्छा हो सकता है इन राशि वालों का दिन,ये रहे सावधान! पढ़े अपना राशिफल

अधिकतम तापमान /न्यूनतम तापमान

इस महीने के आखिर तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी ठंड बढ़ने लगी है। बिहार और मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते मौसम करवट ले लेगा। आज सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21.05 डिग्री और 34.85 डिग्री रह सकता है। हवा में 27% नमी है और हवा की स्पीड 27 किमी/घंटा है। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 193 रह सकता है। नवंबर शुरू होते ही दिवाली के बाद अच्छी खासी ठंड बढ़ जाएगी और दिल्ली में स्मॉग वायु प्रदूषण भी बढ़ने वाला है।