• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

आज स्वास्थ्य केंद्रों पर होगी निःशुल्क जांच की व्यवस्था

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 17, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

बलौदाबाजार। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह एक निश्चित गति से होता है। मेडिकल निर्देशों की बात करें तो शरीर में रक्त का दबाव 120/80mmHg से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि यह प्रवाह इस निश्चित सीमा को पार कर जाता है तो ऐसे में शरीर में उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन की स्थिति पैदा हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप ना सिर्फ़ नसों के लिए ख़तरनाक है बल्कि ये शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय और दिमाग़ को भी नुक़सान पहुँचा सकता है। लोगों में इसी रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हर वर्ष 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी जिले में प्रत्येक स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों पर लोगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर माप कर उन्हें इस बाबत जागरूक करते हुए परामर्श दिए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने दी। गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार प्रेमी के अनुसार हाइपरटेंशन दो प्रकार का होता है-एक प्राइमरी हाइपरटेंशन जिसमें बढ़ती उम्र के साथ उच्च रक्तचाप की समस्या हो जाती है। इस स्थिति में लोग दवाइयों के द्वारा अपने रक्तचाप को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं।
दूसरा सेकेंडरी हाइपरटेंशन है जो किसी बीमारी या उसके इलाज के तहत लेने वाली गोलियों के कारण होती है। सेकेंड्री हाइपरटेंशन कम उम्र में भी हो सकता है। इसी के साथ ये मानसिक स्थिति के सही न होने पर भी काफ़ी बढ़ जाता है ज्यादातर मामलों में लोगों में प्राइमरी हाइपरटेंशन की शिकायत होती है। पचास प्रतिशत लोगों को तो इसका ज्ञान ही नहीं हो पाता कि उन्हें हाइपरटेंशन नामक रोग हो गया है क्योंकि शुरुआत में इसके कोई लक्षण ही दिखाई नहीं पड़ते। गंभीर होने पर सर में दर्द होना,चक्कर आना,पेशाब के साथ खून आना यह कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।

हाइपरटेंशन नियंत्रित ना होने पर इसके कारण शरीर के अन्य दूसरे अंग तेजी से प्रभावित होते हैं जैसे हार्ट अटैक का यह सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इसके अतिरिक्त इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक तथा किडनी भी खराब हो सकती है साथ ही या आंखों की रेटिना पर भी दुष्प्रभाव डालता है । हाइपरटेंशन को स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर रोकने का प्रयास किया जा सकता है। किसी प्रकार का नशा न करना,संतुलित आहार लेना,वजन को कम करना प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज,भोजन में नमक का सेवन कम करना,योग ध्यान आदि के सतत प्रयोग से इससे बचा जा सकता है।

READ ALSO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

Related Posts

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ बिलासपुर: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Indian Railway: Indian Railway के नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से कम उम्र के बच्चे ट्रेन में फ्री में कर सकते हैं सफर

Tatkal Ticket New Rule: रेलवे ने तत्‍काल ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इसके बिना काउंटर से नहीं मिलेगा टिकट

December 3, 2025
स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 6, 2026

जीडी गोयनका विश्वविद्यालय ने कानून में अभिनव शिक्षण और अनुसंधान विधियों पर एफडीपी का आयोजन किया …एफडीपी में देश भर से 204 से अधिक प्रतिभआगी शामिल

January 18, 2022
New year party में लगी आग। जान बचाने की कोशिश मै भारतीय छात्र की गई जान।

New year party में लगी आग। जान बचाने की कोशिश मै भारतीय छात्र की गई जान।

January 2, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In