• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, February 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

इन राशियों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाइयों से रहेगा भरा,जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 24, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today, 24 April 2022: रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहने वाला है. रविवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोगों को ऑफिस के विवादों में फंसने की जरूरत नहीं है.

मेष- रविवार के दिन इस राशि के लोगों के लिए मौन रहना ही श्रेयस्कर रहेगा. उतना ही बोलें जितना जरूरी हो. कार्य पर अधिक फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है. ऐसा करने से ही आपका काम स्टैंडर्ड के अनुकूल होगा. व्यापारिक पार्टनर से आपकी अनबन होने की आशंका है, इससे बचने का प्रयास करना चाहिए. आपको पेट और पीठ दर्द से सावधान रहने की आवश्यकता है. भारी सामान उठाने के लिए न झुकें. आपके पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. उनका ध्यान रखें और उनके हालचाल लेने के साथ उन्हें दवा आदि भी दें. सामाजिक संबंधों के आधार पर बने नेटवर्क के माध्यम से आपके कुछ नए संबंध भी बनेंगे, जो आगे काम आएंगे.

READ ALSO

चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।

असम विधानसभा चुनाव के पहले आया अंतिम मतदाता सूची

वृषभ- आपको अनावश्यक रूप से भविष्य की कल्पना नहीं करनी चाहिए. वर्तमान की ही चिंता करें. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रसन्न रखने का प्रयास करें. उन्हें बुलाकर उनके निजी हालचाल पूछिए. कारोबारी मामलों में मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. फिसलने वाली जगह पर न जाएं तो अच्छा रहेगा. हो सकता है कि फिसलने से गिरकर आपको चोट लग जाए. भाई-बहन के बीच के रिश्ते मजबूत होंगे. यदि बहुत दिनों से आप उनसे नहीं मिले हैं तो जरूर मिलें या फोन पर ही बात करें. युवाओं को किसी दूसरे की बातों पर सीधे यकीन नहीं करना चाहिए बल्कि पहले विचार करें कि उसकी बात में कितना दम है.

 

मिथुन- रविवार के दिन इस राशि के लोगों को अपना नेटवर्क बढ़ाने की आवश्यकता है. इसके लिए उन्हें लोगों से मेल-जोल बढ़ाना चाहिए. यदि आप नई नौकरी तलाश कर रहे हैं तो समय अनुकूल है. इसके लिए आपको आवेदन पत्र तो भरना ही होगा. व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्हें बिजनेस के मामले में सतर्क रहते हुए काम करना चाहिए. महामारी को लेकर आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि आप उसकी चपेट में न आएं. आपको परिवार में अपने वरिष्ठों की बातों को जरूर मानना चाहिए. उनकी बात को न मानने से आप परेशान होंगे. यदि कोई जरूरतमंद है तो उसकी मदद करने से आप पीछे न रहें. अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें.

कर्क- इस राशि के लोगों का दिन निवेश के लिहाज से उत्तम है. कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करने वाले लोगों को अपना डेटा का बैकअप ले लेना चाहिए, डेटा उड़ने की आशंका है. अनाज का काम करने वाले कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को अपेक्षाकृत स्वस्थ महसूस करेंगे. सेहत का हमेशा ध्यान रखिए. अपनी संतान के दोस्तों पर आपकी पैनी निगाह होनी चाहिए ताकि वो कुसंगति से बचा रहे. विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए, पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें.

सिंह- रविवार के दिन इस राशि के लोगों को क्षणिक क्रोध आ सकता है लेकिन उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बॉस के सानिध्य में रहना चाहिए, उनसे सीखने को मिलेगा. जमीन का कारोबार करने वाले लोगों के लिए मुनाफा कमाने की स्थिति है. आपको बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए. घर का सादा और पौष्टिक खाना ग्रहण करें. किसी बहाने से पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. इससे आपका मन प्रसन्न होगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही उसमें आप अपना योगदान भी कर सकते हैं.

 

कन्या- इस राशि के लोगों को नकारात्मकता से दूर रहते हुए सकारात्मकता को महत्व देना चाहिए. इस रविवार आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. नई नौकरी का ऑफर लेटर भी आ सकता है. खुदरा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान में बिक्री को लेकर परेशान हो सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके पैरों में दर्द और सूजन रह सकती है. आप आराम करेंगे तो ठीक रहेगा. आपके घर पर बहुत से काम पेंडिंग हो गए हैं. पेंडिंग काम रखना ठीक नहीं, उन्हें पूरा करना शुरू करें. आपको सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना चाहिए. नए विचार मिलते हैं लेकिन विवादित पोस्ट से बचें.

तुला- रविवार के दिन इस राशि वाले दूसरे लोगों के साथ तालमेल बैठाने के चक्कर में परेशान हो सकते हैं. ऑफिस के विवादों में फंसने की जरूरत नहीं है. अपनी जिम्मेदारियों को सहजता से पूरा करें. इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को अपनी बिक्री पर ध्यान देना चाहिए, मुनाफे के योग हैं. हृदय के रोगी चिंता न करें. समय से दवाइयां लें, परहेज करें और सुबह टहलें. बहुत समय से परिवार के साथ आपने समय नहीं बिताया है, उनके साथ बैठकर प्रसन्न रहें. आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. धर्म स्थल पर जाकर ही आप आनंदित हो सकते हैं.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को शंका करने से बचना चाहिए. शंका करने पर आपका मन शांत नहीं रह सकता है. ऑफिस में बॉस से अनबन की आशंका है, आपको इस स्थिति को टालने का प्रयास करना चाहिए. कारोबारी लिहाज से खुदरा व्यापारी लाभ कमा सकते हैं. मस्तिष्क संबंधी समस्या से ग्रस्त रोगियों को प्रसन्न रहना चाहिए. उनके लिए खुशनुमा माहौल बनाएं. आपके बड़े भाई की उन्नति का योग बन रहा है जो परिवार में प्रसन्नता लाएगा. कला क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपनी प्रस्तुतियों के आधार पर नाम कमाएंगे.

 

धनु- रविवार को इस राशि के लोगों को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए. सबके साथ मिलकर काम करने का अलग मजा है. पेंडिंग कामों की लिस्ट को कम करना चाहिए. इसके लिए पुराने कामों को निपटाना होगा क्योंकि नए भी जुड़ेंगे. ऑनलाइन कारोबार में लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है. सिर दर्द या माइग्रेन के रोगियों की तकलीफ बढ़ सकती है. उन्हें सतर्क रहना चाहिए. संयुक्त परिवार में रहने वालों के यहां विवाद की आशंका है. उन्हें व्यर्थ में नहीं उलझना चाहिए. युवाओं को कानूनी मामलों से दूरी बनाते हुए बचाव रखना चाहिए.

मकर- इस राशि के लोगों को अपने तय लक्ष्य पर केंद्रित होना चाहिए. भटकाव की आवश्यकता कतई नहीं है. आपके बॉस आपके काम को देखने के बाद आपकी प्रशंसा करेंगे. अपने काम में और भी निखार लाएं. बिजनेस में आपको आपके पार्टनर के जरिए लाभ मिलने की संभावना है. पार्टनर से मधुरता जरूरी है. अभिभावक अपने छोटे बच्चों पर नजर रखें. इस राशि की विवाह योग्य कन्याओं का विवाह तय हो सकता है, प्रयास करना चाहिए. पॉलिटिकल फील्ड में काम करने वालों के लिए उन्नति की संभावना है. उन्हें बड़े नेताओं से संपर्क बढ़ाना चाहिए.

कुंभ- इस रविवार कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेना ठीक नहीं है. जो भी करना हो खूब विचार करने के बाद करें. षड्यंत्र में न फंसने के लिए यह आवश्यक है कि आप कोई भी काम बहुत ही सतर्क होकर करें. यदि आप बड़े कारोबारी हैं तो समझ लीजिए आपके व्यापार के लिए यह उपयुक्त समय है. वाहन की गति को नियंत्रित कर ही चलाएं. ऐसा करने से दुर्घटना को टाला जा सकता है. आपके जीवन साथी को अग्नि संबंधित चीजों से अलर्ट रहने की जरूरत है, उन्हें पहले से ही बता दें तो ठीक रहेगा. अपने अड़ोस-पड़ोस में किसी को मदद की जरूरत हो तो आपको आगे बढ़कर यथायोग्य सहयोग करना चाहिए.

मीन- इस राशि के लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी जिससे मन प्रसन्न होगा. आपको अपने ऑफिस की तरफ से ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है इसलिए तैयारी रखें. हार्डवेयर का काम करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छे लाभ के योग हैं. कारोबारी फायदे में रहेंगे. वात रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. वात रोग परेशानी का कारण भी बन सकता है. जीवनसाथी के साथ न पटने की स्थिति है, उनके साथ मेल मिलाप का व्यवहार ही रखना चाहिए. इस राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन खरीददारी करने के लिए उपयुक्त दिख रहा है. इसलिए आप कुछ खरीद लीजिए.

Related Posts

चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।
देश

चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।

February 10, 2026
Raigarh news: रायगढ़ में बड़ी संख्या मैं कटे मतदाताओं के नाम। विधानसभा सीटों पर पड़ेगा प्रभाव
देश

असम विधानसभा चुनाव के पहले आया अंतिम मतदाता सूची

February 10, 2026
सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव
देश

जानिए सोने और चांदी की कीमत। कहा मिलेगा सबसे ज्यादा सस्ता सोना।

February 10, 2026
मणिपुर में हुआ बड़ा हादसा हथियारबंद उग्रवादियों ने कई घरों में लगाया आग।
देश

मणिपुर में हुआ बड़ा हादसा हथियारबंद उग्रवादियों ने कई घरों में लगाया आग।

February 10, 2026
दिल्ली में एक कार में मिला 3 लोगो का शव। इलाके में मचा हड़कंप।
देश

दिल्ली में एक कार में मिला 3 लोगो का शव। इलाके में मचा हड़कंप।

February 8, 2026
Stock market: GRM Overseas, जिसने पांच वर्षों में निवेशकों को करीब 1250% का रिटर्न
देश

Stock market: GRM Overseas, जिसने पांच वर्षों में निवेशकों को करीब 1250% का रिटर्न

February 8, 2026
Next Post

प्रतिबंध:मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-कई राज्यों में कोरोना केस बढ़ने के बाद सख्ती; जरूरत पड़ी तो यहां भी होगी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News: एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से रहें सतर्क

Raigarh News: एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से रहें सतर्क

November 20, 2025
Chhatisgarh news: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी।

Chhatisgarh news: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी।

January 31, 2026
दीपावली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, सिर्फ सोना-चांदी में खर्च हुए 60,500 करोड़ रुपये

दीपावली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, सिर्फ सोना-चांदी में खर्च हुए 60,500 करोड़ रुपये

October 21, 2025

कांग्रेस विधायक ने सचिव को दी गाली

May 20, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
  • चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।
  • असम विधानसभा चुनाव के पहले आया अंतिम मतदाता सूची

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In