• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

इस राशि के लोग गर्मी से रहें अलर्ट, वरना आएगी मुसीबत,जाने अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 25, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today, 25 April 2022: सोमवार का दिन कुछ राशियों के बहुत अच्छा रहने वाला है. सोमवार को वृष (Taurus) राशि वालों को जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा. वहीं कुंभ (Aquarius) राशि वालों के अच्छे काम को देखते हुए उनके बॉस उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी विशेष क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा.

मेष- इस राशि के लोगों की प्राथमिकता अपने काम के प्रति ईमानदार रहना है. काम के बाद ही कुछ और करते हैं. तकनीक संबंधी काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए ताकि किसी तरह की समस्या न सामने आए. तेल का काम करने वाले कारोबारियों के लिए आज का दिन मुनाफा कमाने वाला है. सौदे हैं तो कर डालिए. बढ़ते तापमान में आपको गर्मी से बच कर रहना चाहिए. पानी का अधिक सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आपके परिवार में किसी न किसी का स्वास्थ्य गिर सकता है. उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेते रहें. आज किसी मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं. मंदिरों में ईश्वर का दर्शन करने से प्रसन्नता मिलती है.

READ ALSO

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

वृष- आपको अकारण ही गुस्सा नहीं करना चाहिए. गुस्से में व्यक्ति का अपने पर नियंत्रण नहीं रहता है. अगर आप लेखन कला से जुड़े हैं तो अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. आपको तुरंत ही प्रयास करना चाहिए. व्यापारी सावधान रहें. उन्हें नुकसान की आशंका है. अपने स्टॉक व अन्य चीजें की चेकिंग जरूर करें. आपको किडनी संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए. दवा आदि लेते हैं और बचाव के उपाय करें. आज आपको जीवनसाथी का सपोर्ट मिलने वाला है. परिवार का भी सहयोग प्राप्त होगा जो अच्छा लगेगा. युवाओं को प्रतिभा निखारने पूरा मौका मिलेगा. उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अभ्यास करना चाहिए.

मिथुन- इस राशि के लोगों में अत्याधिक आत्मविश्वास में गलती करने की संभावना है. इससे बचना चाहिए. ऑफिस के विवादों को उलझाने या टालने के बजाय आपको उन्हें सुलझाने का प्रयास करना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक का काम करने वाले व्यापारियों को बिक्री बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना होगा. आपको नसों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहते हुए अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखना होगा. घर के वातावरण को बहुत गंभीर और अनुशासित नहीं रखना चाहिए. कुछ हल्का-फुल्का रखें. आपके कुछ सरकारी काम लंबे समय से रुके हुए हैं. अब उनके बनने का समय आ गया है.

 

कर्क- आपको बिना किसी कारण के चिंतित या परेशान नहीं होना चाहिए. समय पर सब ठीक होगा. आपके ऑफिस का काम अगर किन्हीं कारणों से पूरा ना हो सके तो किसी को दोषी बताना ठीक नहीं है. पार्टनरशिप फर्म के कारोबारियों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है, लाभ उठाएं. आपकी गर्दन के ऊपरी भाग में खिंचाव पैदा हो सकता है. गर्दन को ऊपर कर बहुत देर तक काम न करें. विवाह तय होने का योग बन रहा है. इस राशि के अविवाहित युवक-युवतियों को प्रयास करना चाहिए. युवाओं को अपने मन पसंदीदा कामों को वरीयता देनी चाहिए. आप अपना काम सफलतापूर्वक पूरा करेंगे.

सिंह- इस राशि के लोग भविष्य की चिंता में समय की बर्बादी ना करें बल्कि समय का सदुपयोग कर भविष्य संवारें. आप नौकरी की दिशा में जो भी प्रयास कर रहे हैं, उनके पूरे होने का समय अब आ गया है, सफलता मिलेगी. खुदरा कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है. उन्हें अच्छे ग्राहक मिलने वाले हैं जिनकी खरीद से मुनाफा मिलेगा. आपकी आंखों में दर्द और जलन हो सकती है. ठंडे और साफ पानी से छींटे देकर धोएं. कुछ देर बंद भी रखें. घर के कामों का बढ़ा हुआ बोझ आपको चिंतित कर सकता है लेकिन चिंतित ना हों और उन्हें धीरे-धीरे करें. युवाओं की शिक्षा यदि किन्हीं कारणों से बीच में रुक गई है तो उन्हें अब पूरा कर लेना चाहिए, शिक्षा जरूरी है.

कन्या- इस राशि के लोगों के मन में प्रसन्नता का संचार होने वाला है. कोई काम पूरा होने की सूचना मिलने वाली है. जिन मुश्किलों को लेकर आप काफी समय से परेशान थे. उनका हल खोज पाने में आप सफल होंगे. व्यापारियों को अपने ग्राहकों से कोई विवाद नहीं करना चाहिए. यदि कोई बात है तो उसे आहिस्ते से सुलझाएं. सेहत ठीक रखनी है तो योग और वर्कआउट को कभी भी न भूलें. इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करें. परिवार के मुखिया को चाहिए कि वे सभी सदस्यों से घर के लिए बनाए नियमों का पालन कराएं, छूट ना दें. इस राशि के लोगों को आकस्मिक रूप से लाभ प्राप्त होने की संभावना बनेगी, जिसकी कोई उम्मीद नहीं थी.

तुला- आपको अपना मन और मस्तिष्क महत्वपूर्ण काम में लगाना चाहिए, खाली रखना ठीक नहीं है. आपको अपने कार्यालय में मीटिंग के लिए तैयार रहना चाहिए. पूछा जाए तो अपने काम के बारे में बताएं. जनरल स्टोर के व्यापारियों को मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है. उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए. महमारी से बचाव को लेकर कोई डोज बाकी हो तो लगवा लें और बचाव के लिए नियमों का पालन करें. मां की सेवा का मौका मिले तो भरपूर सेवा करें. उनके दिल से निकला आशीर्वाद ही आपको सफलता देगा. धन का संचय बहुत ही मुश्किलों और मेहनत के बाद हो पाता है. उसे व्यर्थ के कामों में नहीं खर्च करना चाहिए.

 

वृश्चिक- आपको छोटी-छोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए वरना बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है. ऑफिस में आपको अपने काम से मतलब रखना चाहिए. इधर-उधर की बातों में समय लगाना ठीक नहीं है. फुटकर कारोबारियों के मुनाफे में कमी हो सकती है. संभव है महंगी खरीद की वस्तु पुराने रेट पर बेचनी पड़े. पुराने रोगों में सुधार की स्थिति दिख रही है. हो सकता है पुरानी बीमारी अब उतना तकलीफ न दे. आपके परिवार की ओर से कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना दिख रही है. प्रसन्नता मनाने को तैयार रहें. युवा वर्ग के कार्यक्षेत्र में आशा की किरण मिल सकती है. हो सकता है आपको प्रोन्नति या इंक्रीमेंट मिल जाए.

धनु- अपना लक्ष्य निश्चित कर उसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलेगी. अपने बॉस उच्चाधिकारी से अनावश्यक रूप से सवाल-जवाब न करें. आपका व्यवहार समस्या बन सकता है. कॉस्मेटिक का काम करने वाले कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा है. मुनाफा कमाने का योग बन रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको कैल्शियम से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. आपको सचेत रहना चाहिए. कारोबार और नौकरी से समय निकाल कर कुछ समय परिवार को दें. उनके साथ घूमने की प्लानिंग करें असफलता मिलने से युवा परेशान हो सकते हैं किंतु उन्हें निराश होने के बजाय और भी मेहनत करनी चाहिए.

मकर- इस राशि के लोग अपनी वाणी की गंभीरता को बनाए रखें और अनावश्यक ना बोलें. जरूरी होने पर ही बोलें. अपने सहयोगियों के कामों पर पैनी निगाह रखनी चाहिए. ऐसा करने से होने वाली गलतियों से बचे रहेंगे. अपने कारोबार की ब्रांच बढ़ाने का विचार कर रहे हैं तो समझिए उसके क्रियान्वयन का समय आ गया है. आपकी सेहत के लिए तैलीय भोजन हानिकारक है. कोशिश कीजिए कि तली हुई चीजों का उपयोग न करें. बहनों के बीच विवाद की आशंका दिख रही है. बहनों को आपसी संबंध में संयम और शांति बनाना चाहिए. गाय की सेवा कर पुण्य के भागीदार बनें. किसी गौशाला में गायों के चारे आदि के लिए कुछ दान करिए.

कुंभ- आपको अपने काम को बोझ बिल्कुल नहीं समझना चाहिए. जो भी काम है उसे करते हुए आनंद प्राप्त करें. आपके काम को देखते हुए बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. अपनी विशेष क्षमता दिखाइए. यदि आप पैतृक व्यापार कर रहे हैं तो समझिए अब आपको व्यापार में लाभ मिलने ही वाला है. आज आपको स्किन संबंधित परेशानी हो सकती है. बचाव करें और सनबर्न क्रीम लगाकर ही धूप में निकलें. परिवार के किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. लोगों से मिलकर प्रसन्नता मिलेगी. जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास करें. इससे उसकी मदद तो होगी ही आपको भी खुशी प्राप्त होगी.

मीन- इस राशि के लोगों को अपने कामों को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए. सभी काम पूरे होंगे, धैर्य रखें. विदेश में नौकरी करने का योग बन रहा है. आपको इस दिशा में प्रयास करते हुए पासपोर्ट बनवा लेना चाहिए. कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको वरिष्ठ जनों का सानिध्य लेना अनिवार्य है. उनका सहयोग प्राप्त करें. पेट की परेशानी हो सकती है. ध्यान दें और गर्मी के मौसम को देखते हुए सुपाच्य भोजन करें. घर में किसी सामान की जरूरत है और चर्चा भी होती रहती है तो समझ लीजिए उसे लेने का समय आ गया है. सामाजिक क्षेत्र में किसी काम को लेकर आपका वर्चस्व और भी बढ़ने वाला है. अच्छे काम करते रहिए

 

Related Posts

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Next Post

प्रदेश में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

FASTag Rules Change: 15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल

Fastag New Rule: आज से Fastag के नियमों में बड़ा बदलाव, लगेगा दोगुना टोल, लेकिन इन्हें मिलेगी राहत

November 15, 2025
अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि नक्सलवाद मैं किसी के भी साथ प्रमाणों के साथ डिबेट कर सकता हूं

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि नक्सलवाद मैं किसी के भी साथ प्रमाणों के साथ डिबेट कर सकता हूं

February 8, 2026
Youtube क्रिएटर्स की हुई मौज, अब लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD..

Youtube क्रिएटर्स की हुई मौज, अब लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD..

November 1, 2025

किराये मकान में रहने आई युवती से मोहल्ले का युवक छेड़खानी कर करने लगा परेशान

May 2, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • 4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In