• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कमाई के चक्कर में ऐप ने कर्जदार बना दिया

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 20, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दुर्ग के एक युवक को हर महीने लाखों की कमाई करके जल्द अमीर बनने का सपना भारी पड़ गया। वह एक ऑनलाइन कंपनी के झांसे में आ गया। उसने कंपनी से जुड़कर उसका एप डाउनलोड किया। पहली बार में उसे फायदे का लालच देकर कंपनी के लोगों ने अपने जाल में फंसाया फिर उससे धीरे धीरे करके 13 लाख रुपए अधिक की ठगी कर ली। युवक की शिकायत पर सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि पांच रास्ता सुपेला निवासी रवि कुमार साव (24) ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 2 फरवरी 2022 को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। रवि ने जब उस नम्बर पर कॉल किया तो सामने वाले ने अपना नाम शिवांश बताया। उसने रवि को बताया वह लोग डेल्टा ट्रेडिंग चलाते हैं। इस कंपनी से जुड़कर कोई घऱ बैठे एक लाख रुपए महीना तक कमा सकता है। इसके लिए सिर्फ अपने मोबाइल पर डेल्टा ट्रेडिंग एप्लीकेशन को डाउनलोड कर 50 हजार रुपए से अकाउंट खोलना होगा।

READ ALSO

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

रवि ने हर महीने लाख रुपए कमाने के लालच में आकर 3 फरवरी को 50 हजार रुपए डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी के कन्वर्ट अकाउंट में डाल दिया। इसके बाद रवि ने उस ऐप्लीकेशन में काम करना शुरू कर दिया। इससे रवि को मात्र दो दिन के भीतर 3700 रुपए का लाभ हुआ। रवि ने तुरंत 5 फरवरी 2022 को 3700 रुपये निकाल लिए। वह काफी खुश था, लेकिन ऐसा करके ठग उसे अपने जाल में फंसा रहे थे। इसके बाद रवि के मोबाइल पर फिर से महावीर पटेल नाम के युवक ने फोन किया। उसने बताया कि वह महावीर कंपनी से है। अगर वह अपने डेल्टा ट्रेडिंग एप के जरिए कंपनी में इन्वेस्ट करेंगे तो उसे 5 से 7 प्रतिशत का लाभ प्रत्येक दिन मिलेगा।

इस तरह रवि ने गंवाई 13 लाख से अधिक रकम
3700 रुपए का लाभ पाकर रवि कंपनी के जाल में फंस गया था। उसने अपने पिता से पैसों की मांग की और 7 प्रतिशत का लाभ लेने के लिए बीती 8 फरवरी को 5.60 लाख रुपए डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी को आरटीजीएस कर दिया। इसके बाद महावीर पटेल ने फिर से पीड़ित को फिर से फोन किया। उसने कहा कि वह अपने पैसे अब निकाल सकता है, लेकिन इसके लिए उसे कंपनी के अकाउंट में फिर से 4.70 लख डालने होंगे। उसे कहा यदि वह ऐसा नहीं करेगा तो उसके जमा किए गए 5.60 लाख रुपए डूब जाएंगे। रवि डर गया और तुरंत मकान पर लोन लेकर 11 फरवरी को डेल्टा ट्रेडिंग कंपनी को रुपए आरटीजीएस कर दिए।

यूक्रेन-रूस की लड़ाई में डूब गया इंवेस्टमेंट
रवि ने बताया कि अब तक उसने कंपनी के खाते में 13.80 लाख रुपए डाले हैं। जब उसने पैसों की मांग की तो कंपनी से महावीर पटेल ने फोन किया और कहा कि उसके खाते डूबत में चले गए हैं। यूक्रेन रूप के युद्ध में कंपनी को घाटा हुआ है। इसके बाद 26 फरवरी को गौतम वाधवानी नाम के व्यक्ति फोन आया। उसने रवि को बताया कि उसका खाता माइनस में चला गया। उसे उसके रुपए तभी मिलेंगे जब वह कंपनी के अकाउंट में फिर से 3 लाख रुपए डालेगा। तीन लाख देने के बाद भी जब रवि को रुपए नहीं मिलते तो उसने सुपेला थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Related Posts

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Next Post

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दौरा कल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

FASTag Rules Change: 15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल

Fastag New Rule: आज से Fastag के नियमों में बड़ा बदलाव, लगेगा दोगुना टोल, लेकिन इन्हें मिलेगी राहत

November 15, 2025
अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि नक्सलवाद मैं किसी के भी साथ प्रमाणों के साथ डिबेट कर सकता हूं

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि नक्सलवाद मैं किसी के भी साथ प्रमाणों के साथ डिबेट कर सकता हूं

February 8, 2026
Youtube क्रिएटर्स की हुई मौज, अब लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD..

Youtube क्रिएटर्स की हुई मौज, अब लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD..

November 1, 2025

किराये मकान में रहने आई युवती से मोहल्ले का युवक छेड़खानी कर करने लगा परेशान

May 2, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • 4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In