• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कॉंग्रेस की मांग केंद्र सरकार अग्निपथ योजना वापस ले, व बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय सैनिकों से मांगें माफी- अनिल शुक्ला

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 20, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Raigarh News : होली के दिन चोरी स्कूटी का आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मकान चोरी का मामला

 

रायगढ़ 20 जून 2022:- जिला कॉंग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बिना विपक्षी पार्टियों की सहमति से जो अग्निपथ योजना लागू करने की बात हो रही है। कॉंग्रेस इस योजना का विरोध करती है। वहीं इस योजना पर बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान की निंदा करती है जो प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मुझे अगर बीजेपी के इस कार्यालय में सुरक्षा रखनी होती तो मैं (पूर्व) अग्निवीर को प्राथमिकता दूँगा। उन्हें इस बयान के लिए देश वासियों से जहां माफी मांगनी चाहिए थी वहीं विजयवर्गीय ‘टूलकिट’ की बात कह कर खुद सवालों में घिर चुके हैं। हमारी मांग है कि भाजपा इस निंदनीय टिप्पणी के लिए सैनिकों से माफी मांगे। अन्यथा अपना रुख स्पष्ट करे।
अनिल शुक्ला ने आगे कहा कि, देश में वर्तमान दौर में बढ़ती बेरोजगारी के हालात समय ऐसी किसी योजना का समर्थन नहीं कर सकते। भले ही विकसित देशों में ऐसी योजना अस्तित्व में हों। इसका कारण यह भी है कि देश में पिछले कई सालों से खाली पड़े पदों की भर्ती नहीं हो पाई है और यकायक ये 4 साल की योजना लोगों के गले नहीं उतर रही है, युवा वर्ग इस रोजगार पद्धति को लेकर असमंजस में हैं यहां इस योजना को हम आपके साथ सांझा कर इसकी खामियां भी आपको बताना चाहते हैं।
पहले जानिये क्या है ‘अग्निपथ योजना’:-
अग्निपथ योजना तीनों सेनाओं, थल सेना, वायुसेना और नौसेना, के लिए एक अखिल भारतीय योग्यता-आधारित भर्ती प्रक्रिया है। इसमें युवाओं को सेना के नियमित कैडर में सेवा नियुक्ति दी जाएगी। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। इसके तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में सेवा रोजगार मिलेगा। इसके बाद योग्यता, इच्छा और मेडिकल फिटनेस के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवा में बरकरार रखा जाएगा, और शेष 75 प्रतिशत लोगों को एक निर्धारित राशि (झुनझुना) बिना पेंशन सुविधा देकर बाहर कर दिया जाएगा। याने फिर वह दरबदर ठोकरें खाने को मजबूर हो जाएगा। जबकि हमारे देश की सामाजिक स्थिति को देखा जाए तो यही उम्र विवाह की होती है इस उम्र में रिटायरमेंट होना वो भी बिना पेंशन के ये चिंतनीय है।
किन-किन प्रावधानों को लेकर है काँग्रेस को चिंता ?
इस योजना को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि चार साल का समय पूरा होने के बाद अग्निवीर क्या करेंगे ? अग्निपथ योजना के तहत पहले साल करीब 45,000 भर्तियां होंगी, जिनमें से 75 प्रतिशत युवाओं का अनुबंध चार साल बाद पूरा हो जाएगा। युवाओं में इसी बात को लेकर आक्रोश है कि वो चार साल बाद क्या करेंगे ?
हालांकि, विपक्ष के दबाव के चलते सरकार ने उन्हें दूसरी नौकरियों में प्राथमिकता देने की बात कही है। दूसरी बड़ी चिंता यह है कि चार साल के बाद युवाओं को पेंशन और दूसरे लाभ नहीं मिलेंगे। हालांकि, उन्हें करीब 11 लाख रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी, लेकिन यह बाकी सरकारी नौकरियों की तुलना में बेहद कम है।
इससे यह सवाल भी खड़ा होता है कि भर्ती होने वाले युवा चार साल की नौकरी के दौरान जोश से परिपूर्ण रहेंगे। इसे लेकर भी कई जानकार सवाल उठा चुके हैं जिनका यह जोश रिटायर होते ही शिथिल हो जाएगा।
सेना के पास होगी अनुभवी सैनिकों की कमी-
इस योजना से जुड़ी एक और चिंता यह है कि सेना के पास अनुभवी सैनिकों की कमी हो जाएगी। दरअसल, अग्निवीरों को केवल चार साल सेना में नौकरी करने का मौका मिलेगा और उसके बाद नए अग्निवीर उनका स्थान लेंगे। एक बड़ी चिंता यह भी है कि अग्निपथ योजना के सेना दो समूहों में बंट जाएगी। इनमें से एक समूह अल्पकालिक सेवा और दूसरा पूर्णकालिक सेवा वाला होगा। इससे सैनिकों के आपसी मेलजोल में भी चुनौती बढ़ सकती है।
एक अन्य चिंता राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी है इस योजना के बाद
कुछ पूर्व जनरल और अन्य आलोचकों का कहना है कि इस योजना से सेना का ढांचा कमजोर हो सकता है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। यह चिंता इसलिए भी बड़ी है क्योंकि, भारत के चीन और पाकिस्तान के साथ संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि यह पैसा बचाने का अच्छा तरीका है, लेकिन इसके लिए सुरक्षा को दांव पर नहीं लगााना चाहिए।
अनिल शुक्ला ने सबसे बड़ी चिंता अग्निवीरों के भविष्य को लेकर जताई है, जिसमें 4 साल के अनुभव प्राप्त रिटायर्ड दक्ष अग्निवीरों का अन्य शासकीय सेवाओं में पदस्थापना न होने की दशा में उनका इस्तेमाल विदेशी ताक़तें व देश को अस्थिर करने वाली नक्सल व अन्य जासूसी संस्थाएं उनकी योग्यता का दुरुपयोग करके कर सकते हैं। ऐसे में विध्वंशक ताकतें भी इन दक्ष अग्निवीरों को बेरोजगार समझ अवसर का फायदा उठाकर नाना प्रकार के झांसों से इन्हें अपने कर्तव्यपथ से गुमराह कर सकती है। ऐसे में देश की सुरक्षा को भी भविष्य में खतरा होने की प्रबल संभावना है। कई रक्षा विशेषज्ञ भी इस संभावना से सहमत हैं। ऐसी कोई भी योजना लागू होने से पहले ही 4 साल बाद अग्निवीरों के भविष्य को लेकर चिंतन और मंथन बहुत आवश्यक है।
आज देश में हर कहीं भारत सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया में लोग इस योजना पर खुलकर अपने विचार रखते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में रायगढ़ जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपनी विज्ञप्ति में ‘अग्निपथ’ योजना को देशहित के विरूद्ध करार दे दिया है। कॉंग्रेस का कहना है कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार को देश के नौजवानों से भी माफी मांगनी चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि सेना की भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाए तथा जरूरत पड़े तो रक्षा एवं सेना से जुड़े पूरे मामले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र या सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए तदुपरान्त ही योजना लागू की जाए।

Related Posts

Raigarh News : होली के दिन चोरी स्कूटी का आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया
रायगढ़

Raigarh News : होली के दिन चोरी स्कूटी का आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

March 19, 2026
Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मकान चोरी का मामला
रायगढ़

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मकान चोरी का मामला

March 19, 2026
Raigarh News : 11.68 लाख बकाया पर गोरखा के भारत पेट्रोल पंप पर कुर्की वारंट चस्पा, 7 दिन में जमा नहीं किया टैक्स तो होगी सख्त कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : 11.68 लाख बकाया पर गोरखा के भारत पेट्रोल पंप पर कुर्की वारंट चस्पा, 7 दिन में जमा नहीं किया टैक्स तो होगी सख्त कार्रवाई

March 18, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त

March 18, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

March 17, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार

March 17, 2026
Next Post

'मानवता के लिए योग' थीम पर होगा इस वर्ष का 8वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के साथ स्थानीय निकायों में भी आयोजित होंगे योग दिवस

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

बीरभूम हत्याकांड: गिरफ्तार किए गए नौ लोगों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट कराएगी सीबीआई, जानें पूरा मामला

April 2, 2022
WPL Retention 2026: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन? यहां देखें पूरी लिस्ट

WPL Retention 2026: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन? यहां देखें पूरी लिस्ट

November 6, 2025
Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

March 11, 2026

भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 दिन तक रद्द

January 22, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
  • Rashifal For Today : वृस्चिक राशि वालों आज के दिन धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Gadchiroli Naxal Surrender: नक्सलवाद पर बड़ी चोट; इस ज़िले में 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  • Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In