गर्भवती पत्नी को चरित्र शंका के चलते चाकू घोंपकर मार डाला पति 

CG News कोरबा में 5 महीने पहले हुई गर्भवती महिला की मौत मामले का राज खुल गया है। दरअसल, उसकी हत्या की गई थी। उसे किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने मारा था। लोगों को गुमराह करने उसने झूठी कहानी सुनाई थी। मगर पीएम रिपोर्ट की वजह से मौत का राज खुल गया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

गर्भवती पत्नी की जान का दुश्मन बना पति, चरित्र शंका के चलते चाकू घोंपकर मार डाला
गर्भवती पत्नी की जान का दुश्मन बना पति, चरित्र शंका के चलते चाकू घोंपकर मार डाला

खपराभट्ठा इलाके के रहने वाले शिव प्रकाश शाह ने अपनी गर्भवती पत्नी ममता शाह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने डॉक्टरों को बताया था कि इसने आत्महत्या का प्रयास किया है। इसने चाकू मारकर आपने आप को घायल कर लिया है। जिसके बाद से महिला का इलाज चल रहा था। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

 

मौत के बाद महिला का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। उस दौरान पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की थी। लेकिन युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। बार-बार आत्महत्या करने की बाद ही युवक ने पुलिस को बताई थी।

 

इधर, पीएम रिपोर्ट आने में काफी देर हुआ। लेकिन कुछ दिन पहले आखिरकार रिपोर्ट आ गई। जिसमें पता चला कि महिला के शरीर में कई वार किए गए थे। किसी हथियार से मारने से उसकी हत्या हुई। ये पता चलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Also Read। मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंजेमुरा और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चपले में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

CG News आरोपी ने बताया कि मुझे शक था कि मेरी पत्नी का किसी और से संबंध है। इसी वजह से मैं परेशान था। घटना के दिन हमारे बीच विवाद हुआ। जिसके बाद मैंने उसके पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था। किसी को शक ना हो इसलिए मैंने झूठी कहानी सुनाई थी। आरोपी के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज