• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, March 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ में अब “नरवा मिशन’:वन और ग्रामीण विकास विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान, नालों को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp
सूख चुके नालों में ऐसे ढांचे बनाकर बरसाती पानी को पूरे साल के लिए सहेजने की कोशिश होनी है। - Dainik Bhaskar
सूख चुके नालों में ऐसे ढांचे बनाकर बरसाती पानी को पूरे साल के लिए सहेजने की कोशिश होनी है।

छत्तीसगढ़ में बरसाती नालों (नरवा) को पुनर्जीवित करने और उसमें 12 महीने पानी भरा रखने की कोशिश में नरवा मिशन का गठन किया है। अभी तक पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और वन विभाग इस काम को अलग-अलग कर रहे थे। यह मिशन इन दोनों विभागों के बीच काम का समन्वय बनाएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय और वन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को इस मिशन का अध्यक्ष बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया, नरवा विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लगभग 30 हजार नालों को रिचार्ज करने के लिए चयनित किया गया है। इसके पहले चरण में 9 हजार 541 नालों के उपचार की स्वीकृति दी गई है। नालों का उपचार करने के लिए नरवा विकास कार्यक्रम के तहत नालों में वर्षा के जल को रोकने हेतु लूज बोल्डर चेक, चेकडेम, गली प्लग, कंटूर ट्रेंच, स्टाप डेम जैसी अलग-अलग संरचनाओं का निर्माण किया जाना है। बताया जा रहा है, इस कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ में सिंचित क्षेत्र बढ़ेगा और अधिकांश जगह कृषि के लिए जल उपलब्ध होगा। निस्तार के लिए भी पानी की कमी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। साथ ही जैव विविधता को भी बचाया जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि पहले उपचारित नालोें में अब गर्मी के दिनों में भी पानी रहता है। इससे निस्तार, पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है और क्षेत्र में भू-जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

READ ALSO

Iran US War:ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात, मिडिल-ईस्ट और होर्मुज के हालात पर चर्चा

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दौरे पर दिया था जोर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो साल पहले नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत नालों को ठीक करने पर जोर दिया था। अपने विधानसभा दौरे के समय नालों को ठीक करने के ऐसे कुछ उदाहरण देखे थे। उसके बाद उन्होंने सभी जगह नालाें को उपचारित कर उसमें बरसाती पानी संभालने की बात बार-बार कही।

नरवा मिशन में इन अधिकारियों को रखा

नरवा मिशन में सात सदस्य हैं। सदस्यों का पद पदेन है। अभी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा वी. श्रीनिवास राव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन) अरुण कुमार पाण्डेय, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन के आयुक्त मोहम्मद अब्दुल कैसर हक, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी डॉ. तंबोली अय्याज फकीर भाई और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन के मुख्य अभियंता नारायण निमजे को इसका सदस्य बनाया गया है।

विभागीय कार्यक्रम जारी रहेंगे

नरवा मिशन के गठन के बाद भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और वन विभाग के नरवा विकास कार्यक्रम जारी रहेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संचालित ‘नरवा कार्यक्रम’ की निगरानी और समीक्षा ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव करेंगे। वहीं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किए जा रहे नरवा विकास के कार्यों की समीक्षा एवं कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रधान मुख्य वन संरक्षक-PCCF की ओर से किया जाएगा।

Related Posts

Iran US War:ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात, मिडिल-ईस्ट और होर्मुज के हालात पर चर्चा
देश

Iran US War:ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात, मिडिल-ईस्ट और होर्मुज के हालात पर चर्चा

March 24, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
देश

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

March 24, 2026
OnePlus 15T: 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें कीमत और फीचर्स
देश

OnePlus 15T: 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें कीमत और फीचर्स

March 24, 2026
बस्तर में लाल आतंक का सूर्यास्त, 25 लाख का इनामी कमांडर पापाराव 17 माओवादियों के साथ सरेंडर को निकला, कल IG के सामने समर्पण
देश

बस्तर में लाल आतंक का सूर्यास्त, 25 लाख का इनामी कमांडर पापाराव 17 माओवादियों के साथ सरेंडर को निकला, कल IG के सामने समर्पण

March 24, 2026
Raipur Jaipur Flight: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत! रायपुर से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू, जानें कितना होगा किराया
देश

Raipur Jaipur Flight: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत! रायपुर से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू, जानें कितना होगा किराया

March 24, 2026
Stock Market Highlights: ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 1372 और निफ्टी 400 अंक चढ़ा
देश

Stock Market Highlights: ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 1372 और निफ्टी 400 अंक चढ़ा

March 24, 2026
Next Post

भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, 34,615 करोड़ की धोखाधड़ी, CBI ने इन पर दर्ज किया केस

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर खिलाड़ियों को दी बधाई

June 15, 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर सहित इन जिलो के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

April 25, 2022

CG में कोरोना को लेकर अच्छी खबर:दो साल बाद रविवार को नहीं मिला कोई पॉजिटिव

April 11, 2022
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में इस जिले में स्कूल का समय बदला, जानें क्या है नया टाइम

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में इस जिले में स्कूल का समय बदला, जानें क्या है नया टाइम

December 8, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Iran US War:ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने PM मोदी से की फोन पर बात, मिडिल-ईस्ट और होर्मुज के हालात पर चर्चा
  • पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने इन पदों से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
  • OnePlus 15T: 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें कीमत और फीचर्स
  • खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In