CG News भिलाई से 27 दिन पहले लापता हुए सिंगर नीलेश डेहरे का शव कई टुकड़ों में मिला है। उसकी इतनी बेहरहमी से हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के मामा और आदतन अपराधी मोंटू ने की है। मोंटू की निशानदेही पर पुलिस ने शिवनाथ नदी और महासमुंद रोड के जंगल से शव के अलग-अलग टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 4 आरोपी फरार हैं। दुर्ग पुलिस आज इस मामले का खुलासा करेगी।
जानकारी के नीलेश डेहरे पिता स्व. नरेंद्र डेहरा (23 साल) बेमेतरा जिले के सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ी का रहने वाला था। वह कुछ महीने पहले ही स्मृति नगर क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रह रहा था। नीलेश म्यूजिक का शौकीन था। भिलाई में करियर बनाने के लिए आया था और अपना एक म्यूजिक एल्बम भी लाने की तैयारी कर रहा था।
7 अक्टूबर से था लापता, परिजनों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
बीते 7 अक्टूबर से वह अपने कमरे में नहीं था। न उसका मोबाइल लग रहा था। परिजनों ने काफी तलाश की उसके बाद 17 अक्टूबर को स्मृति नगर थाने में नीलेश की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के और स्मृति नगर चौकी प्रभारी एसआई युवराज देशमुख के नितृत्व में एक टीम गठित की।
Also Read सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए लेटेस्ट रेट
नीलेश का लास्ट लोकेशन रायपुर के आगे सिमगा में मिला था। इसलिए पुलिस की टीम वहां पहुंची और तीन दिनों तक डेरा डालकर रखा था। पुलिस ने जब नीलेश की काल डिटेल निकाली तो उसकी अंतिम बातचीत उसके मामा और सिमगा के बदमाश मोंटू से हुई थी। पुलिस ने मोंटू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नीलेश की हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसके शरीर के कई टुकड़े करके अलग-अलग जगहों में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शिवनाथ नदी और महासमुंद जाने वाले रास्ते के जंगल से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस को शव के बीच का भाग मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई है।
मोटिवेशन गैंग’ चलाते थे आरोपी, 15 गांव में थी दहशत
CG News पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में चार आरोपी राजा, नईम, अभी और अभिषेक फरार हैं। नीलेश की लाश को राजा, भोजराम निषाद, वरुण सोनकर ने मनीष राव गायकवाड़ के घर ले जाकर काटा था। लाश के 10 अलग-अलग टुकड़े किए गए थे। जिसे शिवनाथ नदी और महासमुंद रोड के जंगल में फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक नीलेश ने मोंटू की स्कूटी को 15 हजार में गिरवी रखा था। वरुण सोनकर से एल्बम बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए उधार लिया था। इसी को लेकर आरोपियों के साथ नीलेश का विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोटिवेशन गैंग चलाते थे। इस गैंग का 10 गांव में दहशत था। गांव में ये लोगों को डराना-धमकाना और रंगदारी करते थे।
खबर और भी हैं…