• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, March 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जानिये सबसे पहले कहां हुई थी रिपब्लिक डे की परेड और कौन बना था मुख्‍य अतिथि?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 26, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

नई दिल्ली: पहली गणतंत्र दिवस परेड (First Republic Day Parade) कहां हुई थी? इस सवाल के जवाब में अधिकांश लोग कहेंगे राजपथ, लेकिन ऐसा है नहीं. दिल्ली में 26 जनवरी, 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड राजपथ पर न होकर इर्विन स्टेडियम में हुई थी, जिसे आज नेशनल स्टेडियम के नाम से जाना जाता है. उस दौर में स्टेडियम के चारों तरफ चहारदीवारी न होने की वजह से उसके पीछे पुराना किला साफ नजर आता था.

8 किमी लंबी होती है परेड

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 1950-1954 के बीच दिल्ली में गणतंत्र दिवस का समारोह (Republic Day Parade) कभी इर्विन स्टेडियम, किंग्सवे कैंप, लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में आयोजित हुआ करता था. अब आठ किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट से गुजरती हुई लालकिले पर जाकर खत्म होती है.

READ ALSO

Accident News: मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर के बाद मची चीख पुकार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, 28 मार्च के बाद एयर सेवा पर संशय, शेड्यूल अब तक जारी नहीं

1950 में देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने 26 जनवरी के दिन सुबह दस बजकर अठारह मिनट पर भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया था. फिर इसके छह मिनट के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारतीय गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई. तब के गवर्मेंट हाउस और आज के राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में शपथ लेने के बाद राजेंद्र प्रसाद को साढ़े दस बजे तोपों की सलामी दी गई थी. तोपों की सलामी की यह परंपरा 70 के दशक से आज तक कायम है.

उस दिन राष्ट्रपति का कारवां दोपहर बाद ढाई बजे गवर्मेंट हाउस से इर्विन स्टेडियम की तरफ रवाना हुआ, जो कनॉट प्लेस और उसके करीबी इलाकों का चक्कर लगाते हुए करीब पौने चार बजे सलामी मंच पर पहुंचा. इर्विन स्टेडियम में हुई मुख्य गणतंत्र परेड को देखने के लिए 15 हजार लोग पहुंचे थे. उस समय हुई परेड में सशस्त्र सेना के तीनों बलों ने भाग लिया था. इस परेड में नौसेना, इन्फेंट्री, कैवेलेरी रेजीमेंट, सर्विसेज रेजीमेंट के अलावा सेना के सात बैंड भी शामिल हुए थे. यह ऐतिहासिक परंपरा आज भी बनी हुई है.

यहां के राष्ट्रपति थे मुख्य अतिथि

पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे. इस दिन पहली बार राष्ट्रीय अवकाश घोषित हुआ. देशवासियों की अधिक भागीदारी के लिए आगे चलकर साल 1951 से गणतंत्र दिवस समारोह किंग्सवे पर होने लगा, जिसे आज राजपथ के नाम से पहचाना जाता है. बता दें कि 1951 के गणतंत्र दिवस समारोह में चार वीरों को पहली बार उनके अदम्य साहस के लिए सर्वोच्च अलंकरण परमवीर चक्र दिए गए थे.

Related Posts

Accident News: मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर के बाद मची चीख पुकार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

Accident News: मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर के बाद मची चीख पुकार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

March 23, 2026
Chhattisgarh news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, 28 मार्च के बाद एयर सेवा पर संशय, शेड्यूल अब तक जारी नहीं
देश

Chhattisgarh news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, 28 मार्च के बाद एयर सेवा पर संशय, शेड्यूल अब तक जारी नहीं

March 23, 2026
रिकॉर्ड हाई से ₹1.92 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 48,271 रुपये की गिरावट
देश

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; एक झटके में 13,988 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानें लेटेस्ट रेट

March 23, 2026
Navratri Special Train: आज से इतने दिनों तक चलेंगी डोंगरगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम टेबल
देश

Navratri Special Train: आज से इतने दिनों तक चलेंगी डोंगरगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम टेबल

March 23, 2026
दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, जानें क्या है वजह
देश

दिल्ली में अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, जानें क्या है वजह

March 23, 2026
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट
देश

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

March 23, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं-

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

बिहार बनेगा पहला हिंदू राज्य… कैसा हो नेता, किस मुद्दे पर डाले जाएं वोट’, धीरेंद्र शास्त्री ने सब बताया

बिहार बनेगा पहला हिंदू राज्य… कैसा हो नेता, किस मुद्दे पर डाले जाएं वोट’, धीरेंद्र शास्त्री ने सब बताया

October 31, 2025
Raigarh News: घरघोड़ा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News: घरघोड़ा पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

December 23, 2025
IND vs SA: केएल राहुल ने सीरीज जीत पर जताई खुशी, बताया टीम को किस वजह से हुआ उन पर गर्व

IND vs SA: केएल राहुल ने सीरीज जीत पर जताई खुशी, बताया टीम को किस वजह से हुआ उन पर गर्व

December 6, 2025
Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

October 29, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Accident News: मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर के बाद मची चीख पुकार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Chhattisgarh news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, 28 मार्च के बाद एयर सेवा पर संशय, शेड्यूल अब तक जारी नहीं
  • Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; एक झटके में 13,988 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानें लेटेस्ट रेट
  • Navratri Special Train: आज से इतने दिनों तक चलेंगी डोंगरगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम टेबल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In