• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, March 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 31, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Daily Horoscope: मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित कर रही है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान है. आज रोहिणी नक्षत्र है. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी बारह राशियों का जानें भविष्यफल.

मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा. ऑफिस का माहौल अच्छा रखें तो ठीक रहेगा. मीडिया से जुड़े लोगों को सजग रहना चाहिए. यदि आप कोई कारोबार करने का विचार कर रहे हैं तो कुटीर उद्योग के क्षेत्र में व्यापार जमा सकते हैं. युवाओं को अपने व्यवहार के रूखेपन को दूर करना चाहिए क्योंकि यह रूखापन आपको अपनों से दूर कर सकता है. गैर जिम्मेदारी के चलते घर में आपका महत्व कम हो सकता है. इसमें सुधार करें और अपनी जिम्मेदारी समझें. देर रात तक जागना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. सुबह जल्दी उठने का अभ्यास करें और योग व्यायाम करें. आज सरकारी कामकाज बनते नजर आएंगे तो मन में स्वाभाविक रूप से प्रसन्नता आएगी.

READ ALSO

Israel US Iran War: मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच भारत का बड़ा खेल, रुपये में शुरू कर दी खरीदारी; डॉलर का निकल रहा ‘तेल’

Bangladesh Bus Accident Update: बड़ा सड़क हादसा; 40 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई लापता

वृषभ: इस राशि के लोगों के बॉस ऑफिस में उनकी परफॉर्मेंस की प्रशंसा करेंगे, प्रमोशन की बात भी चल सकती है. व्यापारी पैसों का लेन देन बहुत सोच समझ कर करें. आज उनसे बड़े लेन देन में चूक हो सकती है. युवाओं को अच्छी तरह प्लानिंग बना कर उसके मुताबिक ही काम करना चाहिए. घर के बड़ों के साथ कुछ देर समय व्यतीत करें. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लें, उन्हें अच्छा लगेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से गला खराब होने या सर्दी जुकाम होने की आशंका है. बातों में स्पष्टता रखना बहुत जरूरी है, धीरे-धीरे स्पष्ट शब्दों में बोलें ताकि आपकी बात सभी को समझ में आ जाए.

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को ऑफिस समय से पहुंचना चाहिए. अत्याधिक आशा खुद से ही रखें, दूसरों से रखना मानसिक तनाव को बढ़ाएगा. कपड़ों के व्यापारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं. ग्राहकों की पसंद नापसंद का ख्याल अवश्य रखें. घूमने की प्लानिंग बनाने वाले युवा थोड़ा सजग हो जाएं, सोच विचार कर ही प्लानिंग करें तो अच्छा रहेगा. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें. उनका आशीर्वाद प्राप्त करें तो जीवन सफल हो जाएगा. गंभीर रोग से पीड़ित लोग नियमित दवाई का सेवन करना न भूलें. बताए गए परहेज का भी पालन करते रहें. पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से गुरु एवं भगवान विष्णु की आराधना करें, दोनों आपका कल्याण करेंगे.

कर्क: इस राशि के लोगों को ऑफिस में ऐसा काम करना चाहिए कि सभी सहकर्मी आपके काम का लोहा मान लें. ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारियों को आज कारोबारी लिहाज से परेशान होना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त चल रहा है, समय का लाभ लें और पढ़ाई में खूब मन लगाएं. घर में आपकी बातें किसी को बुरी भी लग सकती हैं इसलिए संयमित और संतुलित भाषा का प्रयोग करें. चुनौतियां और जोखिम भरे काम आपको परेशान कर सकते हैं. चोट-चपेट से बचकर रहना चाहिए. कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. रुकावटों से घबराएं नहीं बल्कि उससे पार निकलने का रास्ता निकालें.

सिंह: सिंह राशि के लोग क्रोध में आकर तीखा न बोलें. क्रोध में निकाले गए तीखे बोल बनती हुई स्थितियों को खराब कर सकते हैं. दिमाग कामकाज को लेकर सक्रिय रहने वाला है. डेटा सिक्योरिटी पर भी ध्यान दें और पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें. युवा जिन परीक्षाओं को दे रहे हैं उनमें उन्हें सफलता मिलने वाली है. मेहनत से डटे रहें. रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे. यदि किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुधारने का प्रयास करें. खानपान में संयम बरतें, संतुलित और पौष्टिक खाद्य पदार्थ ही ग्रहण करें. खानपान बिगड़ने से पेट खराब हो सकता है. घरेलू खर्च कुछ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, हाथ खींच कर चलना चाहिए वरना बजट असंतुलित होने में देर नहीं लगेगी.

कन्या: ऑफिशियल बातें किसी बाहरी व्यक्ति से बिल्कुल भी शेयर नहीं करनी चाहिए. पता नहीं किस बात से आपके ऑफिस की गोपनीय बातें सार्वजनिक हो जाएं. बड़े व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ मिलने की स्थिति है, उन्हें कारोबार पर हर तरह से निगाह रखनी चाहिए. युवाओं को वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा, उनको फॉलो करते हुए आगे बढ़ना चाहिए. अपनों से पसंदीदा उपहार मिल सकता है. घर का वातावरण भी प्रफुल्लित रहेगा. सभी को अच्छा लगेगा. यदि आप बीपी के पेशेंट हैं तो अपने रक्तचाप की जांच कराएं, लगातार बढ़ने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें. आर्थिक तंगी को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है किंतु निराश बिल्कुल भी न हों.

तुला: तुला राशि के लोगों को ऑफिशियल कार्यों को करने में आनाकानी नहीं करनी चाहिए. गलतियां होने पर उसे स्वीकार कर ठीक करें. कारोबारी नई डील करने से पहले सभी अन्य तथ्यों को ठीक से पढ़ कर समझ लें और यदि कहीं कोई भ्रम हो तो उसे संशोधित कराने के बाद स्वीकार करें. गायन में रुचि रखने वाले युवाओं को अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं. उन्हें अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए. घर की सुख शांति के लिए बेवजह की बातों पर विवाद न करें, घर परिवार में शांति रखने का प्रयास करना चाहिए. जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक है, उन्हें अपना वजन कम करने की योजना बनानी चाहिए. आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना पड़ सकता है. बढ़िया है, वहां पर नए-पुराने लोगों से भेंट होगी.

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को ऑफिशियल षडयंत्र के प्रति अलर्ट रहना चाहिए. विवाद बढ़ने पर आपका काम डिस्टर्ब हो सकता है. कारोबारियों को मूल सिद्धांत पर खरा उतरना होगा. प्रॉपर्टी से संबंधित व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. विद्यार्थी टीचर की बातों को अनदेखा न करें बल्कि उनकी गाइड लाइन के अनुसार ही पढ़ाई करें. परिवार के छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दें, खेलकूद में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं. खेलते वक्त उन पर नजर रखें. छोटी बीमारी है इसलिए लापरवाही ठीक नहीं है, कभी-कभी छोटी बीमारी भी बड़ी हो जाती है इसलिए डॉक्टर के संपर्क में रहें. समाज सेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा. सामाजिक कार्य कभी भी व्यर्थ नहीं जाते हैं, आत्मसंतुष्टि भी मिलती है.

धनु: धनु राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में सजगता काफी लाभ देगी. व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में जो टाइट स्थिति चल रही थी उसमें कुछ राहत प्राप्त होगी. युवा भौतिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे. भौतिक सुख भी होने चाहिए किंतु सीमा में रहते हुए ही. दाम्पत्य संबंधों में जो बिगाड़ चल रहा था उसमें कुछ सुधार आएगा. घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. मादक पदार्थों का सेवन करने वाले सचेत रहें, गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. व्यर्थ की उलझनों से अब छुटकारा मिलेगा, समय निकाल कर रोज मेडिटेशन करना लाभप्रद रहेगा.

मकर: इस राशि के लोगों को सकारात्मक विचारों के साथ लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास करने होंगे, सफलता तभी मिलेगी. व्यापारियों को कारोबार के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. युवा वर्ग से आज विवाद की आशंका है इसलिए वे सोच समझ कर बोलें, कहीं ऐसा न हो कि आपके बोल दूसरों को अप्रिय लगें. पारिवारिक विवादों के चलते परेशान होना पड़ेगा, कोई अपना ही दुख का कारण हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. पेट से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. खानपान में संयम बरतें. पुराने विवादों को दूर करने का मौका मिलेगा, मतभेद को खत्म कर स्थिति पुनः ठीक करनी चाहिए.

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के बॉस व उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर होगें. कार्यस्थल पर यह दोनों के साथ ऑफिस के लिए भी लाभदायक होगा. अनाज के व्यापारियों के यहां आज कारोबार में कुछ धीमापन रहेगा लेकिन इस बात को लेकर परेशान न हों. रिसर्च कार्य में लगे युवाओं को अपने काम में सफलता मिल सकती है. मन प्रसन्न होगा. जीवनसाथी की कुछ बातों को लेकर विवाद हो सकता है, परिवार में विवादों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए. दांतों में यदि समस्या है तो उसे टालने की जरूरत नहीं है, तुरंत डेंटिस्ट से मिलें. अपनों के बीच संवादहीनता नहीं रहनी चाहिए क्योंकि संवादहीनता कई बार अपनों को दूर कर सकती है.

मीन: इस राशि के लोगों का दिन आज ऑफिस में सामान्य रहेगा. रिकवरी एजेंट कार्य में तेजी बनाए रखें. ऑफिस में किसी से अहंकार की भाषा न बोलें. भूमि में निवेश कर सकते हैं. व्यापारी पैसों के बड़े लेनदेन में चूक कर सकते हैं इसलिए हिसाब देख कर ही लेनदेन करें. ओवर ईटिंग से तो बचना ही चाहिए, बैड ईटिंग से भी बचाव रखें तभी स्वास्थ्य ठीक रहेगा. अपनों का साथ किसी भी कीमत पर न छोड़ें, अपनों का साथ सभी मुश्किलों से बाहर ले आएगा. यदि अक्सर पैरों और बदन में दर्द रहता है तो इसे गंभीरता से लें और कैल्शियम की जांच करा कर प्रॉपर ट्रीटमेंट लें. सामाजिक-धार्मिक कार्यों में कुछ दान अवश्य करें, धन से मदद करने की स्थिति न हो तो श्रम दान ही करना चाहिए.

Related Posts

Israel US Iran War: मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच भारत का बड़ा खेल, रुपये में शुरू कर दी खरीदारी; डॉलर का निकल रहा ‘तेल’
देश

Israel US Iran War: मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच भारत का बड़ा खेल, रुपये में शुरू कर दी खरीदारी; डॉलर का निकल रहा ‘तेल’

March 26, 2026
Bangladesh Bus Accident Update: बड़ा सड़क हादसा; 40 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई लापता
देश

Bangladesh Bus Accident Update: बड़ा सड़क हादसा; 40 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई लापता

March 26, 2026
ऑयल मार्केट में हड़कंप: $103 के पार पहुंचा कच्चा तेल, ईरान के एक फैसले से फिर मचा हाहाकार!
देश

ऑयल मार्केट में हड़कंप: $103 के पार पहुंचा कच्चा तेल, ईरान के एक फैसले से फिर मचा हाहाकार!

March 26, 2026
ट्रक से टकराई यात्री बस, आग के गोले में तब्दील हुए दोनों वाहन, 14 जिंदा जले; कई गंभीर रूप से घायल
देश

ट्रक से टकराई यात्री बस, आग के गोले में तब्दील हुए दोनों वाहन, 14 जिंदा जले; कई गंभीर रूप से घायल

March 26, 2026
Bank Holidays this Month: मार्च के आखिरी 6 दिनों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, राम नवमी से महावीर जयंती तक छुट्टियों की भरमार
देश

Bank Holidays this Month: मार्च के आखिरी 6 दिनों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, राम नवमी से महावीर जयंती तक छुट्टियों की भरमार

March 25, 2026
Stock Market Highlights: ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 1372 और निफ्टी 400 अंक चढ़ा
देश

Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 1205 और निफ्टी 394 अंक उछला

March 25, 2026
Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने यूपीएससी चयनित मयंक दुबे को दी शुभकामनाएं..!

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

ICC ने लिया ऐतिहासिक फैसला, World Cup में किया बड़ा बदलाव, टीमों की संख्या में हुआ इजाफा

ICC ने लिया ऐतिहासिक फैसला, World Cup में किया बड़ा बदलाव, टीमों की संख्या में हुआ इजाफा

November 7, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

October 28, 2025
Chhapra Accident: भीषण सड़क हादसा; जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो दर्जन से ज्यादा CISF जवान घायल…

Chhapra Accident: भीषण सड़क हादसा; जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो दर्जन से ज्यादा CISF जवान घायल…

October 17, 2025
Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी परेशानि। धान बेचने की अंतिम तिथि से परेशान हैं किसान

बिलासपुर राइस मिल में गंभीर गड़बड़ी।करोड़ों रुपय के धन जब्त। सील किया गया राइस मिल

January 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Israel US Iran War: मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच भारत का बड़ा खेल, रुपये में शुरू कर दी खरीदारी; डॉलर का निकल रहा ‘तेल’
  • Raigarh News : सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
  • Bangladesh Bus Accident Update: बड़ा सड़क हादसा; 40 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई लापता
  • ऑयल मार्केट में हड़कंप: $103 के पार पहुंचा कच्चा तेल, ईरान के एक फैसले से फिर मचा हाहाकार!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In