• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, March 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

झीरम घाटी हमले में पहली सुनवाई आज

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 19, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मई 2013 में हुए झीरम घाटी हमले की जांच के लिए बने नए आयोग की पहली सुनवाई बिलासपुर में अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाली है। आयोग के अध्यक्ष व हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुनील अग्निहोत्री व जस्टिस जी मिन्हाजुद्दीन सर्किट हाउस में सुनवाई करेंगे। करीब पांच माह पहले राज्य सरकार ने इस नए आयोग का गठन किया था।

राज्य शासन ने करीब पांच माह पहले इस आयोग का गठन किया था, तब आयोग को छह महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने की बात कही थी। लेकिन, आयोग के गठन के साथ ही सुनवाई की प्रक्रिया में ही पांच माह बीत गया है। ऐसे में नए आयोग की सुनवाई देर से शुरू हो रही है। नए आयोग की सुनवाई में पूर्व में जारी जांच के बिंदुओं के के साथ ही तीन नए बिंदुओं को शामिल किया गया है।

READ ALSO

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र; जानें कब शुरू होंगी फ्लाइट्स?

Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार

  • क्या हमले के बाद पीड़ितों को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।
  • ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या समुचित कदम उठाए गए थे।
  • अन्य महत्वपूर्ण बिंदु जो परिस्थितियों के मुताबिक आयोग निर्धारित करे।

राज्यपाल को 6 अक्टूबर को सौंपी गई रिपोर्ट

भाजपा सरकार के समय में हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था। तब से आयोग इस मामले की सुनवाई कर रही थी। जस्टिस प्रशांत मिश्रा के चीफ जस्टिस बनने के पहले ही आयोग का कार्यकाल 30 सितंबर 21 को समाप्त हो गया था। उन्होंने कार्यकाल बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भी लिखा था। इसी बीच उनका प्रमोशन चीफ जस्टिस के पद पर हो गया।

झीरम घाटी हमले की जांच कर रहे न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा न्यायिक जांच आयोग ने 6 अक्टूबर को राज्यपाल अनुसूईया उइके को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। झीरम हत्याकांड जांच आयोग के सचिव और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार संतोष कुमार तिवारी यह रिपोर्ट लेकर राजभवन पहुंचे थे। यह रिपोर्ट 10 खंडों और 4 हजार 184 पेज में तैयार की गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने आयोग की जांच पूरी नहीं होने की बात कही थी।

राज्य शासन ने नए आयोग गठन के लिए जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि जस्टिस प्रशांत मिश्रा आयोग का कार्यकाल खत्म हो गया है और जस्टिस प्रशांत मिश्रा चीफ जस्टिस बनकर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट चले गए हैं। ऐसे में सरकार ने आयोग में दो नए सदस्यों को शामिल करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी हत्या
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए एक नक्सली हमले में 29 लोग मारे गए थे। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, दिग्गज नेता महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल जैसे नाम भी शामिल थे। देश में किसी राजनीतिक दल पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला था।

NIA जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
तत्कालीन भाजपा शासनकाल में झीरम कांड के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराई थी। NIA की जांच में इसे नक्सली हमला बताया था। जबकि, कांग्रेसी इसे राजनीतिक हत्या की साजिश बता रहे थे। NIA ने जांच के बाद दो दर्जन से अधिक नक्सलियों की गिरफ्तारी कर चालान विशेष अदालत में पेश कर दिया है। इधर, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दिवंगत पूर्व विधायक उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने जगदलपुर थाने में राजनीतिक षडयंत्र और हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसे NIA ने हाईकोर्ट में चुनौती थी। अब हाईकोर्ट ने भी NIA की अपील को खारिज कर दिया है। ऐसे में पुलिस अब इस केस की जांच शुरू कर सकती है।

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र; जानें कब शुरू होंगी फ्लाइट्स?
देश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र; जानें कब शुरू होंगी फ्लाइट्स?

March 18, 2026
Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार
देश

Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार

March 18, 2026
अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम
देश

अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

March 18, 2026
Indore Fire News: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत… पास में रखे 10 सिलिंडर भी फटे
देश

Indore Fire News: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत… पास में रखे 10 सिलिंडर भी फटे

March 18, 2026
LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल
देश

LPG e-KYC: LPG संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला, गैस बुकिंग के लिए e-KYC करानी होगी? यहां जानें पूरा डिटेल

March 17, 2026
BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ
देश

BSNL: करोड़ों BSNL यूजर्स की हुई मौज, इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी समेत मिलेगा बहुत कुछ

March 17, 2026
Next Post

रायगढ़ विधायक स्वयं अपने पुत्र रीतिक को लेकर थाना पहुंचे आत्मसमर्पण कराने

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Earthquakes in Afghanistan: 6.3 तीव्रता के तेज भूकंप से हिली इस देश की धरती; अब तक 7 लोगों की मौत, 150 घायल..

Andaman Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपा भारत का समंदर, 5.4 की तीव्रता से आया भूकंप…जानिए क्या हुआ नुकसान

November 9, 2025

23 जनवरी तक खोला स्कूल तो रद्द होगी मान्यता

January 18, 2022
Share Market Outlook: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की दिशा, ट्रंप के टैरिफ से लेकर महंगाई डेटा तक ये 4 फैक्टर्स तय करेंगी बाजार की चाल..

Share Market Outlook: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की दिशा, ट्रंप के टैरिफ से लेकर महंगाई डेटा तक ये 4 फैक्टर्स तय करेंगी बाजार की चाल..

October 12, 2025

मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे 13.62 करोड़ रूपए

March 30, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र; जानें कब शुरू होंगी फ्लाइट्स?
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
  • Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In