• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 16, 2025
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ताजमहल विवाद: हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में अपना नामांकन कराएं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 12, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

ताजमहल के बंद कमरों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई और कहा कि जनहित याचिका की प्रणाली का दुरुपयोग न करें। अपने विषय पर पहले सही से रिसर्च करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में अपना नामांकन कराएं, यदि कोई विश्वविद्यालय आपको ऐसे विषय पर शोध करने से मना करता है तो हमारे पास आएं।

अयोध्या के भाजपा नेता की याचिका पर सुनवाई 

करीब 45 मिनट की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने सवा दो बजे फिर मामले की सुनवाई नियत की है। बता दें कि यह याचिका अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की है। याचिका में इतिहासकार पीएन ओक की किताब ताजमहल का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है, जिसका निर्माण 1212 ईसवीं में राजा परमर्दिदेव ने कराया था। याचिका में यह भी दावा है कि माना जाता है कि ताजमहल के बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर है।

READ ALSO

सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह

October Bank Holidays 2025: 18 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

याचिका में अयोध्या के महंत परमहंस के वहां जाने और उन्हें भगवा वस्त्रों के कारण रोके जाने संबंधी हालिया विवाद का भी जिक्र किया गया है। याचिका ने ताजमहल के संबंध में एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी (तथ्यों का पता लगाने वाली समिति) बनाकर अध्ययन करने और ताजमहल के बंद करीब 20 दरवाजों को खोलने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

‘कोर्ट की निगरानी में खोलकर वीडियोग्राफी की जाए’

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर नदीम रिजवी ने ताजमहल को धार्मिक रंग दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 300 साल तक ताजमहल के तहखाने और बाकी हिस्से खुले रहे। कई पीढ़ियों ने इसे देख लिया। कोई चिह्न यहां नहीं है। ताज के जो हिस्से बंद किए, वह धार्मिक कारणों से नहीं किये गए, बल्कि ताज में भीड़ और सुरक्षा कारणों से किए गए।

उन्होंने कहा कि स्मारक की संरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एएसआई ने पूरे देश में स्मारकों के कुछ हिस्सों को बंद किया। प्रो. रिजवी ने कहा कि ताज के तहखाने खोलने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन यह कोर्ट की निगरानी में खोले जाएं और वीडियोग्राफी की जाए। तहखाने खोलने के बाद यह डर है कि कहीं कोई मूर्ति न रख दे और विवाद स्थायी हो जाए।

‘धार्मिक रंग देने की साजिश’

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इरफान हबीब ने कहा कि ताजमहल जैसी विश्व धरोहर को धार्मिक रंग देने की साजिश हो रही है। मैं नहीं चाहता कि तहखाने खोले जाएं। उसका कोई प्रयोजन तो हो। यह जिस मकसद से मांग की जा रही है, वह गलत है। कोई भी कहीं से आकर मांग करेगा और उस पर आदेश हों, यह गलत है।

‘वीडियोग्राफी कराई जाए’

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुगम आनंद ने कहा कि ताजमहल के तहखानों के सर्वे में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एक बार वीडियोग्राफी करा ली जाए तो विवाद समाप्त हो जाएंगे। पर्यटकों के लिए तहखाने खोलना आर्कियोलोजी के मुताबिक मुमकिन नहीं है।

Related Posts

सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह
देश

सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह

October 16, 2025
October Bank Holidays 2025: 11 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित, यहां देखें पूरी लिस्ट
देश

October Bank Holidays 2025: 18 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October 16, 2025
Special Flights: अब त्यौहारों में घर जाना हुआ आसान, SpiceJet ने छठ-दिवाली के लिए शुरु की स्पेशल उड़ानें…
देश

Special Flights: अब त्यौहारों में घर जाना हुआ आसान, SpiceJet ने छठ-दिवाली के लिए शुरु की स्पेशल उड़ानें…

October 16, 2025
Sahara India Refund: सहारा इंडिया वालो के लिए GOOD NEWS; सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल किया लॉन्च, अब तुरंत मिलेगा ऑनलाइन क्लेम.
देश

Sahara India Refund: सहारा इंडिया वालो के लिए GOOD NEWS; सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल किया लॉन्च, अब तुरंत मिलेगा ऑनलाइन क्लेम.

October 16, 2025
Multibagger Stock: इस स्टॉक ने निवेशकों को बनाया मालामाल, 12 महीनों में ₹1 लाख को बना दिया ₹29 लाख!
देश

Multibagger Stock: इस स्टॉक ने निवेशकों को बनाया मालामाल, 12 महीनों में ₹1 लाख को बना दिया ₹29 लाख!

October 16, 2025
कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल और कॉलेज में RSS गतिविधियों पर लगेगी रोक
देश

कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल और कॉलेज में RSS गतिविधियों पर लगेगी रोक

October 16, 2025
Next Post

13 मई 2022 राशिफल: आज आपका दिन अच्छा रहेगा

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image



POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bijapur IED Blast News: छत्तीसगढ़ में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल

Bijapur IED Blast News: छत्तीसगढ़ में प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, गंभीर रूप से घायल

October 10, 2025

EDITOR'S PICK

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लक्ष्मी हाईटस से चोरी बाइक बरामद

February 18, 2022

देश में कोरोना का सबसे बड़ा अटैक, 24 घंटे में मिले 1.85 लाख केस, इस साल पहली बार एक दिन में 1,000 से ज्यादा मौतें

April 14, 2021

दोनों डोज लगवा चुके हैं तो आपमें दिख सकते हैं ओमिक्रॉन के ये लक्षण

December 29, 2021

निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह हुए सम्मानित

January 25, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय
  • सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह
  • October Bank Holidays 2025: 18 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Special Flights: अब त्यौहारों में घर जाना हुआ आसान, SpiceJet ने छठ-दिवाली के लिए शुरु की स्पेशल उड़ानें…

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In