• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

दो उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने में खरसिया पुलिस को मिली सफलता

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 25, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

● *उठाईगिरी में शामिल नट गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार*….

● *गिरफ्तार दोनों आरोपी SBI खरसिया और अपेक्स बैंक के बाहर उठाईगिरी को दिये थे अंजाम*….

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

● *बैंकों के बाहर रैकी कर घटना को देते थे अंजाम, आज फिर वारदात की फिराक में पहुंचे थे खरसिया, आये पुलिस के हाथ*….

● *आरोपीगण अपने दो अन्य साथियों के साथ महासमुंद के बसना में उठाईगिरी और लैलूंगा स्टेट बैंक चोरी में थे शामिल*….

● *गिरफ्तार दो आरोपियों से दोनों उठाईगिरी में प्राप्त ₹76000 और घटना में प्रयुक्त बाइक की जप्ती*….

● *एसपी अभिषेक मीना गैंग में शामिल दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित किए विशेष टीम*….

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन पर #खरसिया पुलिस को खरसिया क्षेत्र में हुई दो उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है । दिनांक 21.01.2022 के दोपहर खरसिया के अपेक्स बैंक से रूपये निकालकर कुछ दूर खरीददारी करने गये वृद्ध के मोटर सायकल की डिक्की से अज्ञात आरोपीगण 56 हजार रूपये चोरी कर फरार हो गये थे । खरसिया पुलिस अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में मौका वारदात के अलावा विभिन्न स्थानों के फुटेज निकाल कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी । इसी बीच संदेही आज दिनांक 25.01.2022 को पुन: उठाईगिरी/लूट को अंजाम देने की फिराक में खरसिया टाऊन में देखे गये, जिन्हें मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा धर दबोचा गया । गिरफ्तार आरोपीगण खरसिया के दो उठाईगिरी में तथा अपने दो अन्य साथियों के साथ इसी माह लैलूंगा स्टेट बैंक में ग्रिल तोड़कर रूपयों की चोरी करना एवं अक्टूबर 2021 को महासमुंद जिले के बसना थानाक्षेत्र में महिला से 2 लाख रूपये लूट की वारदात को अंजाम देना बताये हैं ।

आज दिनांक 25.01.2022 के सुबह पेट्रोलिंग पर रवाना हुये खरसिया टीआई एस.आर. साहू को अपेक्स उठाईगिरी के संदेही युवकों को SBI खरसिया बैंक के बाहर टाऊन में बाइक पर देखे जाने की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई । थाना प्रभारी खरसिया द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी खरसिया को अवगत कराकर उनके निर्देशन पर बैंक के बाहर स्टाफ लगाकर उन्हें अलर्ट किया गया । पुलिस स्टाफ द्वारा SBI खरसिया के आगे दोनों संदेही युवकों को हिरासत में लेकर चौकी खरसिया लाया गया । संदेहियों के हुलिये *सुभाष चौक अम्बिका ज्वेलर्स के सामने* घटित उठाईगिरी में वांछित आरोपियों से हू-बहू मिलान होने पर संदेहियों से पूछताछ में अपना नाम आकाश नटराज एवं सोनू नट दोनों निवासी पत्थलगांव का होना बताये, कड़ी पूछताछ पूछताछ आरोपी खरसिया के SBI बैंक के बाहर एवं अम्बिका ज्वेलर्स के सामने खड़ी बाइक से रूपये चोरी में शामिल होना बताये ।

आरोपीगण अपने मेमोरेंडम कथन पर बताये कि दोनों नवम्बर 2021 में *एचीवर बाइक* से उठाईगिरी करने खरसिया आये थे । दोनों खरसिया स्टेट बैंक के बाहर खड़े होकर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुये थे । लूना लेकर रूपये निकालने आये व्यक्ति के लूना के चाबी लगाने वाले स्थान पर लकड़ी डाल दिये थे । जब व्यक्ति रूपये निकालकर बैंक से बाहर निकला और चाबी डालकर लूना स्टार्ट करने वाला था तो चोबी होल में नहीं जाने पर रूपयों से भरा थैला को लूना में टांगकर पेचकस लेने गया तो मौका देखकर थैला लेकर फरार हो गये जिसमें 20,000 रूपये, बैंक पासबुक, पर्ची, ATM मिला था त । दोनों 10-10 हजार रूपये बांट लिये और पासबुक, एटीएम, पर्ची, थैला को पत्थलगांव जाते समय ऐडु पुल के नदी में फेंक देना बताए ।

आरोपीगण द्वारा 21 जनवरी 2022 को खरसिया अपेक्स बैंक से रूपये लेकर बाहर निकले वृद्ध व्यक्ति का पीछा कर अम्बिका ज्वेलर्स के सामने उनके मोटर सायकल का डिक्की को मौका देखकर तोड़कर 56,000 रूपये, पासबुक को लेकर बाइक से फरार हो जाना बताए और आरोपीगण 28000-28000 रूपये आपस में बांट लेना और पासबुक को ऐडु पुल के नदी में फेंक देना बताए । आरोपियों के मेमोरेंडम पर दोनों उठाईगिरी में प्राप्त *₹76,000 नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल* की बरामदगी कर जब्ती की गई है ।

आरोपीगण से अन्य वारदातों के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महासमुंद जिले के बसना में महिला से ₹2,00,000 की लूट तथा 6 जनवरी की रात लैलूंगा स्टेट बैंक में ग्रिल तोड़कर रकम चोरी करना स्वीकार किए हैं । गिरफ्तार *आरोपी (1) आकाश नटराज पिता रोशनलाल नटराज उम्र 27 वर्ष निवासी शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (2) सोनू उर्फ नट उर्फ अर्जुन पिता शिव प्रसाद नट उम्र 29 साल निवासी झक्कडपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर* को SBI खरसिया के बाहर उठाईगिरी के संबंध में दर्ज अप.क्र. 683/2021 धारा 379 IPC एवं सुभाष चौक अम्बिका ज्वेलर्स के सामने हुये उठाईगिरी में दर्ज अप.क्र. 32/2022 धारा 379, 34 IPC में रिमांड पर भेजा गया । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये एसडीओपी खरसिया को विशेष टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश देने निर्देशित किया गया है ।

Related Posts

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

March 20, 2026
Raigarh News : रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

March 20, 2026
Raigarh News : होली के दिन चोरी स्कूटी का आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया
रायगढ़

Raigarh News : होली के दिन चोरी स्कूटी का आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

March 19, 2026
Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मकान चोरी का मामला
रायगढ़

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मकान चोरी का मामला

March 19, 2026
Raigarh News : 11.68 लाख बकाया पर गोरखा के भारत पेट्रोल पंप पर कुर्की वारंट चस्पा, 7 दिन में जमा नहीं किया टैक्स तो होगी सख्त कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : 11.68 लाख बकाया पर गोरखा के भारत पेट्रोल पंप पर कुर्की वारंट चस्पा, 7 दिन में जमा नहीं किया टैक्स तो होगी सख्त कार्रवाई

March 18, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा रेड में 5 किलो से अधिक गांजा जब्त

March 18, 2026
Next Post

विधायक प्रकाश नायक ने किया लोइंग व जामगांव धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण,धान खरीदी कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

वजन कम करने में कारगर है नारियल पानी, जानें अन्य स्वास्थ्य लाभ

April 16, 2022

दुर्भाग्य या निर्णय में गलती के लिए डॉक्टर जिम्मेदार नहीं-सुप्रीम कोर्ट

April 21, 2022
36 साल के खिलाड़ी को मिल सकती है इस बड़ी सीरीज में कप्तानी, चीफ सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

36 साल के खिलाड़ी को मिल सकती है इस बड़ी सीरीज में कप्तानी, चीफ सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

October 18, 2025
Durgapur Rapecase: दुर्गापुर रेप केस में मुख्य आरोपी वासिफ अली गिरफ्तार…

Durgapur Rapecase: दुर्गापुर रेप केस में मुख्य आरोपी वासिफ अली गिरफ्तार…

October 15, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में पेपर लीक किया तो 10 साल की जेल, नकल माफिया पर लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना
  • Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, यहां जानें आज का ताजा रेट?
  • मुख्यमंत्री 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर
  • सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र : मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In