• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

परियोजना विजय के तहत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के अधीक्षकों तथा जिले के अधिकारियों की हुई वर्चुअल बैठक

11 महत्वपूर्ण विषय पर हुई प्रशिक्षण सह परिचर्चा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 21, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

रायगढ़, 21 जनवरी 2022/ परियोजना विजय के तहत कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की अधिक्षिकाओं तथा जिले के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक 20 जनवरी को आयोजित हुई, जिसमें राज्य द्वारा 11 महत्वपूर्ण विषयों पर ऑनलाइन/वर्चुअल प्रशिक्षण सह परिचर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि उक्त ऑनलाइन प्रशिक्षण सह परिचर्चा में राज्य द्वारा 11 विषय परिचर्चा हेतु रखे गए थे, जिनमें मनोभाव व भावनाएं, विवेचनात्मक रचनात्मक सोच, स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा व कैरियर, वित्तीय साक्षरता, जेंडर ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, सुरक्षा, स्वयं, रिश्ते व संप्रेषण आदि विषय सम्मिलित थे। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण रूम टू रीड की रायगढ़ प्रभारी सेबी व चेतना द्वारा प्रदाय किया गया। जिसका मेन थीम बच्चों के द्वारा अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न थे। उक्त प्रशिक्षण में 40 से 50 की संख्या में लोग जुड़े हुए थे जिनमें छत्तीसगढ़ की कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की अधिक्षिकाएं, सहायक अधिक्षिकाएं तथा अधिकारीगण सम्मिलित रहे। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन 18 जनवरी को आवासीय विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे सभी शिक्षक, प्रशिक्षित होकर आवासीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को समुचित जानकारी और प्रशिक्षण प्रदाय कर सकें। 18 जनवरी के प्रशिक्षण के पहले दिन तनाव डांस अंतर्गत पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदाय करते हुए बताया गया कि वे तनाव डांस के द्वारा बच्चों को तनाव से कैसे दूर रख सकते हैं। क्योंकि आवासीय विद्यालयों की बच्चियों का अंतर्मन स्वभावत:तनाव से ग्रसित होता है, चाहे वह उनका परीक्षा के दौरान का तनाव हो अथवा परिजनों द्वारा कही गई की बातों का या अपेक्षाओं का दबाव व तनाव हो। आवासीय विद्यालयों की बच्चियां संगीत सुनकर, नृत्य करके, पेंटिंग करके, मनोरंजक पुस्तकें पढ़कर अपने अंतर्मन में चल रहे तनाव से दूर रह सकें। छठवीं, सातवीं, आठवीं की बच्चियों को कुछ कॉमिक्स निर्मित करने कहा गया था। उन बच्चियों द्वारा तैयार की गई कॉमिक्स को प्रशिक्षण में प्रदर्शित कर आवासीय विद्यालय की बच्चियों हेतु 5-5 कॉमिक्स प्रेषित किया गया। उक्त प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस 19 जनवरी को जीवन कौशल बिंदु पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सत्र 2019-20 व 20-21 के दौरान जीवन कौशल पर आधारित बहुत सारे पोस्टर्स भी प्राप्त हुए थे जो जीवन कौशल पर आधारित थे। इन्हीं पोस्टर्स का सटीक उपयोग व प्रदर्शन ऐसी जगह किए जाएं जिससे बच्चियों को यह पोस्टर सतत् दृष्टिगोचर होते रहे और पोस्टर के सतत् नजरों में दिखते रहने से उन बच्चियों के मनो मस्तिष्क में जीवन कौशल पर आधारित सकारात्मक संदेश सदैव बना रहे इस पर भी परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 20 जनवरी को राज्य द्वारा सुझाए गए 11 बिंदुओं पर प्रशिक्षण सह परिचर्चा संपन्न हुई। उक्त प्रशिक्षण में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ श्री रमेश देवांगन, डाइट प्राचार्य पेंड्रा विशेष रूप से जुड़े हुए थे। जिन्होंने प्रशिक्षण में अपना फीडबैक देते हुए मार्गदर्शन दिया। कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं की बच्चियों बच्चों हेतु प्राप्त मेरे विचार पुस्तक जो पहले ब्लैक एंड वाइट चित्रित होती थी वे अब रंगीन स्वरूप में प्रदाय की जा रही हैं। जिससे वह आकर्षक व रुचिकर लगे। मेरे विचार पुस्तकों में कुछ प्रश्नावली रिक्त स्थान की पूर्ति के प्रारूप में दी जा रही हैं जिससे इन्हें पूर्ण करते हुए बच्चों के अंतर्मन की बातें व विचार सामने आ सके। 20 जनवरी को प्रशिक्षण के अंतिम दिवस राज्य शासन द्वारा सुझाए गए 11 विषयों पर प्रशिक्षण सह परिचर्चा हुई जिसमे शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया ताकि वे बच्चियों के मन में उठने वाले सवालों, कौतूहल, जिज्ञासाओं का समाधान प्रभावी ढंग से कर सकें। आवासीय विद्यालय में पढऩे वाले बच्चियों के मन में स्वयं की शारीरिक स्वच्छता, मासिक धर्म से संबंधित प्रश्न सहित अनेक प्रश्न व जिज्ञासाएं होती हैं। चूंकि आवासीय विद्यालय में शिक्षिकाओं व अधिक्षिकाओं की भूमिका एक पालक के रूप में होती है इसलिए अधिक्षिकाएँ एक पालक के रूप में बच्चों से घुल मिलकर बच्चियों के मन में उठने वाले उन तमाम प्रश्नों कौतुहलों व जिज्ञासाओं का प्रभावी ढंग से समाधान कर सके यह इस प्रशिक्षण का विशेष उद्देश्य रहा
डीएमसी रमेश देवांगन ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण सह परिचर्चा आवासीय विद्यालय में अध्यनरत बच्चियों के लिए अत्यंत प्रभावी व महत्वपूर्ण साबित होगा। छात्र-छात्राओं का विकास उनके व्यक्तित्व के संपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है। यही वजह है कि प्रशिक्षण में शामिल 11 बिंदुओं सहित जीवन कौशल शिक्षा की बड़ी अहमियत है। जीवन कौशल से जुड़ी शिक्षा यानि जिसमें छात्र-छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व को ध्यान में रखा जाए। जीवन कौशल शिक्षा परेशानियों से जूझने और संघर्ष करने का हौसला देती है। इससे संस्कारित बच्चे, परिवार अभिभावक और समाज के लिए तैयार होते हैं। जीवन कौशल शिक्षा को आवासीय विद्यालय की बच्चियों के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर बेहतर नतीजे हासिल किए जा सकते हैं।
स.क्र./103/ राहुल फोटो..7

Related Posts

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट
देश

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

March 15, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
Next Post

काउंसलर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम सूची जारी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

बर्फीले तूफान में लापता हुई सेना की पेट्रोलिंग टीम

February 7, 2022

युवती के घर घुसकर छेड़खानी दो युवक गिरफ्तार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की घटना…..

April 8, 2022
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण

November 18, 2025
छठ महापर्व पर अपमानजनक फेसबुक पोस्ट से शहर में आक्रोश  समाज ने आरोपी टिल्लू शर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की  आरोपी पर कार्रवाई की मांग तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा धरना प्रदर्श

October 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट
  • हम Ice-Fire नहीं, बल्कि फायर और फायर हैं’- अभिषेक शर्मा के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर बोले संजू सैमसन
  • Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In