• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 14, 2025
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

बदले की राजनीति कर रही केंद्र की भाजपा सरकार:CM बोले-जैसे छत्तीसगढ़ का राहुल बाहर आया, वैसे हमारे नेता राहुल भी दमदारी से उभरेंगे

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस के नाम पर हमारे नेता और पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। जिस तरह से छत्तीसगढ़ का राहुल साहू बोर के गड्ढे से बाहर आया है, वैसे ही हमारे नेता राहुल गांधी भी दमदारी से उभरेंगे। हमारे कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ हर लड़ाई में मजबूती से खड़े हैं। बिलासपुर में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री बोल रहे थे।

लखीराम ऑडिटोरियम में बुधवार शाम मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पार्टी दफ्तर में घुसकर दिल्ली पुलिस ने जिस तरह से बर्बरता की वह लोकतंत्र पर हमला है। लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है। जीएसटी, नोट बंदी, कृषि बिल से लेकर कोविड जैसी महामारी को लेकर अगर किसी ने देश को सावधान किया और केंद्र की खुली आलोचना की तो केवल राहुल गांधी ने की।

READ ALSO

Digital Life Certificate Campaign: पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 1 से 30 नवंबर तक देशभर में चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान..

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने PM मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

बदले की राजनीति में राहुल को परेशान किया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस देश में जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है तब से दमन का तांडव मचाकर रखा है। ऐसे में कोई नरेंद्र मोदी व अमित शाह की खुली आलोचना करता है तो वे केवल राहुल गांधी हैं। नेशनल हेराल्ड पर CM ने कहा, ऐसा अखबार जिसने आजादी की लडाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उसके बचाव के लिए कांग्रेस आगे आई और विधिक ढंग से सहायता कर दी तो गलत कुछ नही था। तीन दिन से अनावश्यक पूछताछ के नाम पर राहुल गांधी को 10 से 12 घंटे तक परेशान किया जा रहा है।

पार्टी की विचारधारा को मतदाताओं तक पहुंचाए कार्यकर्ता
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नव संकल्प शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमें नव संकल्प के साथ खुद को तैयार करना है। कैसे हम तमाम विरोधियों से जीत हासिल कर सकें। हर मतदाता तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना हमारी जवाबदारी है। हमें आगे बढ़कर मजबूती से काम करना है। राज्य में हमारी सरकार है और संगठन का दायित्व है कि अपने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से सरकार की नीतियों को भी गांव-गांव तक ले जाना है। यही कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए। मतदाताओं को बूथ तक लाने वाला कार्यकर्ता सबसे बड़ा नेता है। वह कांग्रेस की लड़ाई लड़ता है, इसलिए कार्यकर्ताओं का महत्व किसी भी परिस्थिति में कम नहीं होने देना है।

500 से ज्यादा पदाधिकारी हुए शामिल

कांग्रेस के इस जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर में 500 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी की ओर से राजस्थान के उदयपुर में आयोजित संकल्प शिविर की तरह कार्यकर्ताओं को कार्यशाला और भारत जोड़ो अभियान के संबंध में लिए गए निर्णय की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारी और सत्ता संगठन के बीच समन्वय के साथ संगठन की मजबूती और शासन के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

नव संकल्प शिविर में जिले के संगठन प्रभारी चुन्नीलाल साहू व शहर प्रभारी अरुण सिंघानिया के साथ ही कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, राजेन्द्र शुक्ल, रविंद्र सिंह, राजेंद्र धीवर, राजेंद्र साहू, अनिल शुक्ला, लक्ष्मी साहू, विनोद दिवाकर, आदित्य दिक्षित, जगदीश कौशिक, दिलीप लहरिया, गीतांजलि कौशिक सहित 45 वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संचालन प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने किया।

Related Posts

Digital Life Certificate Campaign: पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 1 से 30 नवंबर तक देशभर में चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान..
देश

Digital Life Certificate Campaign: पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 1 से 30 नवंबर तक देशभर में चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान..

October 14, 2025
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने PM मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
देश

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने PM मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

October 13, 2025
Diwali Credit Card Offer: दिवाली पर ऑफर्स की भरमार, SBI से लेकर ICICI तक इन 6 बैंकों में मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट
देश

Diwali Credit Card Offer: दिवाली पर ऑफर्स की भरमार, SBI से लेकर ICICI तक इन 6 बैंकों में मिल रहा ताबड़तोड़ डिस्काउंट

October 13, 2025
Gold Silver Price Today: एक ही दिन में चांदी 10,825 रुपये बढ़ी.. पहली बार 1.75 लाख रुपये के पार पहुंची कीमत..! जानिए सोना का भाव
देश

Gold Silver Price Today: एक ही दिन में चांदी 10,825 रुपये बढ़ी.. पहली बार 1.75 लाख रुपये के पार पहुंची कीमत..! जानिए सोना का भाव

October 13, 2025
Agra Taj Mahal Fire: ताजमहल में आग लगने से टूरिस्ट में मची अफरातफरी, यहां देखें Video
देश

Agra Taj Mahal Fire: ताजमहल में आग लगने से टूरिस्ट में मची अफरातफरी, यहां देखें Video

October 13, 2025
Bihar news: चुनाव से पहले पटना को बम धमाके से दहलाने की थी साजिश, 392 किलो विस्फोटक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार…
देश

Bihar news: चुनाव से पहले पटना को बम धमाके से दहलाने की थी साजिश, 392 किलो विस्फोटक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार…

October 13, 2025
Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की...

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image



POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

October 10, 2025

EDITOR'S PICK

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जरूरी खबर! डिमैट अकाउंट को लेकर SEBI का बड़ा ऐलान

June 19, 2022

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में एक भी नया केस नहीं, एक्टिव मरीज भी घटे

April 15, 2022

छत्तीसगढ़ के इस जिले में तेज रफ्तार बाइक चालक ने खेल रही बच्ची को मारी ठोकर

April 7, 2022

कोतवाली पुलिस को एक और चिटफंड कम्पनी के संचालक की गिरफ्तारी में मिली सफलता….

April 15, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Digital Life Certificate Campaign: पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 1 से 30 नवंबर तक देशभर में चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान..
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों के खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाजे, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
  • : लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री श्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
  • अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In