• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

भव्य मंदिर रामायण सेंटर्स का लोकार्पण, CM भूपेश ने दी 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 11, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत जांजगीर जिले के शिवरीनारायण में 6 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को दी है। यहां अभी पहले चरण में शिवरीनारायण में जीर्णोद्धार और नवनिर्माण का काम पूरा हुआ है। अभी और चरणों में कुल 39 करोड़ रुपए के विकास कार्य यहां होने हैं।

महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम तट पर बसे शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत 06 करोड़ के विकास कार्यों में मुख्य रूप से मंदिर परिसर का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण, दीप स्तंभ, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर और पर्यटक सूचना केन्द्र, मंदिर मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार, नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, घाट में प्रभु राम-लक्ष्मण और शबरी माता की प्रतिमा का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार घाट में व्यू पाइंट कियोस्क, लैण्ड स्केपिंग कार्य, बाउंड्रीवाल, मॉड्यूलर शॉप सहित कई कार्य भी शामिल हैं।

READ ALSO

5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील

8 अप्रैल से शुरू हो गए थे कार्यक्रम

शिवरीनारायण के कायाकल्प की तैयारी लंबे समय से जारी थी। जिसके बाद पहले चरण का काम पूरा हुआ है। इससे पहले इसी योजना के तहत पिछले साल शारदीय नवरात्र में माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी का लोकार्पण किया गया था। इस साल रामनवमी के अवसर पर 10 अप्रैल को शिवरीनारायण धाम, विष्णु कांक्षी तीर्थ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह 8 अप्रैल से शुरू किया गया था। जिसका रविवार को आखिरी दिन है।

6000 स्क्वायर फीट का है इंटरप्रिटेशन सेंटर

मुख्यमंत्री ने यहां 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का भी लोकार्पण किया है। इसका कुल क्षेत्रफल 6000 स्क्वायर फीट है | इसे 40 बाई 50 फीट के दो हॉल में बांटा गया है | एक हॉल में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित किया गया है | इसके अलावा शिवरीनारायण मंदिर में भी भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसका लोकार्पण भी किया गया है। इस दौरान शिवरीनारायण में बाबा साहेब आंबेडकर के प्रतिमा का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया है।

8, 9 और 10 अप्रैल को तीन दिवसीय भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने यहां प्रस्तुती दी है। साथ ही प्रदेश स्तर पर मानस मंडलियों की मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस स्पर्धा में 7 हजार मानस गायकों ने भाग लिया था। इनमें से चयनित 25 जिलों की मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार शिवरीनारायण में अपनी प्रस्तुतियां दी।

सीएम ने दिया इनाम

समारोह के अंतिम दिन CM ने मानस गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया । इसमें प्रथम विजेता हरि दर्शन मानस मंडली चोरिया बाम्हनीडीह जांजगीर रही। जिन्हें 5 लाख रुपए का इनाम दिया है। दूसरा स्थान प्रगति मानस मंडली बैकुंठपुर को मिला। इन्हें 3 लाख रुपए का इनाम दिया गया है। तीसरा स्थान बजरंगी मानस मंडली बीजापुर को मिला है। इ्न्हें 2 लाख रुपए का इनाम दिया गया है।

Related Posts

5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान
देश

5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

March 15, 2026
Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील
देश

Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील

March 15, 2026
नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सरकार का प्रयास। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 29 माओवादियों ने किया सरेंडर।
देश

Pakistani Terrorist Killed: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ की आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

March 15, 2026
Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट
देश

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

March 15, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा
देश

4 वंदे भारत ट्रेनों का समय बदलेगा, जानिए क्या होगा नया टाइम-टेबल, किस रूट के यात्रियों पर असर पड़ेगा

March 14, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने का आज लास्ट डेट जल्द करे आवेदन।

हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने का आज लास्ट डेट जल्द करे आवेदन।

January 16, 2026

छत्तीसगढ़: बढ़ती जा रही चुनौती, कोरोना संक्रमण दर 8 फीसदी के पार

January 10, 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना का जन सुनवाई हुआ पूर्ण

April 15, 2022
Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर OTT रिलीज की घोषणा, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Dhurandhar OTT: थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी ‘धुरंधर’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

December 7, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • सुप्रीम कोर्ट का छत्तीसगढ़ के 8,500 होमगार्डों के पक्ष में फैसला, पुलिस के समान मिलेगा वेतन
  • 5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान
  • Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील
  • Pakistani Terrorist Killed: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ की आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In