• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, February 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

मई में 150, जून में 308 अंधड़, हर साल 10 से 12 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रदेश में अंधड़ चलने की शुरुआत हो चुकी है। 24 दिनों बाद मानसून भी दस्तक दे सकता है। इसके पहले प्री मानसून बारिश होगी। इसमें सबसे ज्यादा अंधड़ चलती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मई में 150 व जून में सबसे ज्यादा 308 से ज्यादा अंधड़ चलती है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के अनुसार इससे हर साल 10 से 12 करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। मौसम विभाग अंधड़ का पूर्वानुमान जरूर जारी करता है, लेकिन संपत्तियों को बचाने का कोई उपाय नहीं किया जा सकता।

READ ALSO

चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।

असम विधानसभा चुनाव के पहले आया अंतिम मतदाता सूची

प्रदेश में अप्रैल से तापमान बढ़ने के साथ अंधड़ यानी तेज हवा चलने की शुरुआत हो जाती है। जब गर्मी ज्यादा हो तब अंधड़ चलने की शुरुआत होती है। इसकी गति अचानक बढ़ती है। यह 30 किमी से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ये अपने रास्तों में आने वाली कमजाेर दीवार से लेकर मजबूत पेड़-पाैधों को उखाड़ देता है।

यही नहीं, मकानों के टीन शेड भी पत्तों की तरह उड़ जाते हैं। सबसे ज्यादा अंधड़ कहां चलेगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जब-जब तेज गर्मी पड़ेगी, तब अंधड़ चलेगी। अप्रैल से 17 मई तक रायपुर में 7 से ज्यादा अंधड़ चल चुकी है।

इस दौरान राजधानी के कई इलाके 5 से 12 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। हाल ही में बिलासपुर में चली अंधड़ के कारण 132 केेवी लाइन का बड़ा टॉवर गिर गया था। इससे 70 गांवाें में 24 घंटे से ज्यादा अंधेरा छाया रहा।

ऐसे मिले आंकड़े
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर में 30 साल की स्टडी के अनुसार अंधड़ के आंकड़े निकाले हैं। इस पर पहले स्टेशन डायरेक्टर रहे एमएल साहू ने रायपुर में मौसम शीर्षक से एक किताब भी लिखी है। इसमें अंधड़ समेत दूसरे आंकड़े बताए गए हैं। वैसे गर्मी से लेकर ठंड, बारिश, ओले व कोहरा 30 साल की स्टडी के बाद औसत आंकड़े निकाले जाते हैं।

विभाग के अनुसार प्री मानसून में सबसे ज्यादा अंधड़ चलने की आशंका
मानसून बारिश या प्री मानसून में बिजली कड़कने के साथ बादलों की जोरदार गर्जना होती है। इस दौरान तेज हवा चलती है। तेज हवा लगातार चलती रहे तो इसे आंधी कहा जाता है। इसकी रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 30 साल की स्टडी में मई व जून में आंधी चलने का औसत एक-एक दिन है।

द्रोणिका के दो सिस्टम: उत्तर से आने वाली हवा कमजोर इसलिए अधिकतम पारा गिरेगा
उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की प्रबलता कम हो रही है। इसलिए अधिकतम तापमान गिरेगा। साथ ही द्रोणिका के दो सिस्टम बने हैं। इसके असर से 18 मई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक द्रोणिका विदर्भ से केरल तक 0.9 किमी व दूसरी द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण से आने वाली हवा नमीयुक्त है। इसलिए प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए हैं। दूसरी तरफ रायपुर समेत दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 1 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 1 से 3.6 डिग्री तक बढ़ा है।

जब ज्यादा गर्मी पड़ती है, तब अंधड़ चलने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें एक स्टडी भी की गई है। सबसे ज्यादा अंधड़ जून में चलती है। इसका नुकसान भी होता है। अंधड़ आए तो लोगों को कमजोर मकान या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

Related Posts

चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।
देश

चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।

February 10, 2026
Raigarh news: रायगढ़ में बड़ी संख्या मैं कटे मतदाताओं के नाम। विधानसभा सीटों पर पड़ेगा प्रभाव
देश

असम विधानसभा चुनाव के पहले आया अंतिम मतदाता सूची

February 10, 2026
सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव
देश

जानिए सोने और चांदी की कीमत। कहा मिलेगा सबसे ज्यादा सस्ता सोना।

February 10, 2026
मणिपुर में हुआ बड़ा हादसा हथियारबंद उग्रवादियों ने कई घरों में लगाया आग।
देश

मणिपुर में हुआ बड़ा हादसा हथियारबंद उग्रवादियों ने कई घरों में लगाया आग।

February 10, 2026
दिल्ली में एक कार में मिला 3 लोगो का शव। इलाके में मचा हड़कंप।
देश

दिल्ली में एक कार में मिला 3 लोगो का शव। इलाके में मचा हड़कंप।

February 8, 2026
Stock market: GRM Overseas, जिसने पांच वर्षों में निवेशकों को करीब 1250% का रिटर्न
देश

Stock market: GRM Overseas, जिसने पांच वर्षों में निवेशकों को करीब 1250% का रिटर्न

February 8, 2026
Next Post

आज कोंटा विधानसभा में रहेंगे सीएम भूपेश बघेल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

राजिम त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय

January 7, 2026

रेलवे ने तीन दर्जन ट्रेनों को किया रद, 60 हजार यात्रियों का छिन गया सुख-चैन

May 6, 2022

अपनी चाय में मिलाये ये चीजें,रहेंगे फिट और हेल्थी

February 6, 2022

सहारा की स्कीम पूर्णता के बाद भी राशि नहीं मिलने पर अब 27 जून तक कर सकते है आवेदन नगरीय क्षेत्र के निवेशक कलेक्टोरेट के जिला कोषालय कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्र के निवेशक संबंधित जनपद एवं तहसील कार्यालय में करें आवेदन

June 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
  • चांदी में भारी गिरावट और सोना की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिल।
  • असम विधानसभा चुनाव के पहले आया अंतिम मतदाता सूची

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In