मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु राज्य शासन द्वारा 79.76 करोड़ रूपए की स्वीकृति 

 

आगामी एक वर्ष के मानदेय के लिए राशि स्वीकृत

स्वच्छता दीदियों के मानदेय में माह सितम्बर 2023

से हुई वृद्धि

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर की थी घोषणा

रायपुर, 11 सितम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों के माह सितम्बर 2023 से मानदेय वृद्धि अनुसार राज्य शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि की स्वीकृत जारी कर दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी।

राज्य शासन द्वारा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि अनुसार 7200 रूपए के मान से 9232 मानव बल हेतु अगले एक वर्ष (01 अक्टूबर 2023 से 30 सितम्बर 2024 तक) के लिए मानदेय हेतु 79 करोड़ 76 लाख 44 हजार 800 रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों को अनिवार्य देयताओं को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के चुंगी क्षतिपूर्ति मद की शेष राशि के अग्रिम आहरण हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्रमांक: 3130/सोलंकी

Smita Pruseth

Recent Posts

TV Anchor Murder: इस तरह मिली महिला पत्रकार की लाश,जाने पूरा मामला

TV Anchor Murder:ढाका। बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के बाद भी हिंसा का दौर थमने का…

6 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर…

6 days ago

‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री श्री…

6 days ago

Kolkatta News: कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर किया नया दावा, अब कही ये बात

Kolkatta News कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को…

6 days ago

Raigarh News: चक्रधर समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर

Raigarh News रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ इस वर्ष 39 वां चक्रधर समारोह पूरी गरिमा और…

6 days ago

Cg News: LPG गैस के दामों मे हुई बढ़ोतरी,जाने छत्तीसगढ़ के शहरों में क्या है नई कीमत?..देखे लिस्ट

Cg News रायपुर: नए महीने सितंबर की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर महंगाई का…

6 days ago