• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, March 23, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना की टीम ने एक और शातिर ठग को भेजा सलाखों के पीछे

युवती को उसके फेसबुक फ्रेंड ने वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर किया था ₹1.28 लाख की ठगी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
February 3, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

● *फेसबुक फ्रेंड को बिना देखे युवती की ऑनलाइन रूपये ट्रांसफर, अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर #कोतवाली पुलिस की बेनकाब*….

● *सोशल मीड़िया प्लेटफार्म पर अनजान सख्स से दोस्ती पड़ी युवती को महंगी*…..

READ ALSO

Raigarh News: जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

*पीएम श्री कोण्डातराई स्कूल के बच्चों ने लिया ज्ञान का नया अनुभव, शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ा आत्मविश्वास और समझ*

● *“रायगढ़ पुलिस” की आमजन से अपील- सोशल मीड़िया पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत*….

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस समेत जिले के अन्य थानों द्वारा लगातार धोखाधड़ी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में कुछ लोग अपनी निजी तथा व्यावहारिक जीवन की जानकारियों अनजान लोगों से साझा कर देतें हैं जिससे अपराधिक किस्म के लोग इसका दुरुपयोग कर उन्हें आसानी से धोखा दिया जाता है । कई बार यह मानसिक और आर्थिक रूप से हानि पहुंचाने वाला होता है । ऐसी ही एक घटना के आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा पतासाजी, गिरफ्तारी कर बेनकाब किया गया है, आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । ठगी का मास्टरमाइंड आरोपी चंद्रकांत चौहान, रायगढ़ की युवती को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती से 1.28 लाख रूपये अपने अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया था ।

पड़ित युवती द्वारा *दिनांक 16.12.2021 को* थाना कोतवाली में आवेदन दिया गया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म *फेसबुक मैसेंजर* पर उससे चंद्रकांत चौहान से परिचय हुआ । चंद्रकांत चौहान स्वयं को कोरबा का रहने वाला तथा मंत्रालय में परिचय के लोग हैं जिनके जरिए वह किसी को भी शासकीय नौकरी दिला सकता हैं । चन्द्रकांत युवती को भरोसा दिलाने व्हाट्सएप में वन विभाग की वैकेंसी भेजा और युवती से उसका बायोडाटा भेजने बोला । उसके कहने पर युवती अपना बायोडाटा *वन विभाग के लोकपाल पद* के लिए व्हाटसअप पर भेजी । अब चंद्रकांत चौहान युवती को नौकरी लगाने के एवज में * ₹128000* गूगल पे अकाउंट से ट्रांसफर कराने बोला जिसकी बातों में आकर युवती रूपये ट्रांसफर कर दी। युवती को भरोसा दिलाने चंद्रकांत चौहान *एक फर्जी आदेश पत्र* उसे भेजा । काफी समय बाद युवती को नौकरी का कॉल लेटर नहीं आने पर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने कोतवाली थाने में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कराया जिस पर कोतवाली थाने में मोबाईल नं. 789801xxx, 989361xxxx के धारक के विरूद्ध *अपराध क्रमांक 1778/2021 धारा 420 IPC* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

अपराध विवेचना दरम्यान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा अज्ञात आरोपी के संबंध में उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग कर अपने मुखबिरों का जाल बिछाकर आरोपी की पतासाजी की गई , जिस पर आरोपी चंद्रकांत चौहान के कोरबा से उड़ीसा भाग जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा अपनी टीम भेजा गया । पुलिस टीम को *आरोपी चंद्रकांत चौहान पिता अंतराम चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी बिरकोना थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)* को पकड़ने में सफलता मिली है । ठगी के मास्टरमाइंड चंद्रकांत चौहान द्वारा रूपये खर्च करना बताया, पुलिस द्वारा उसकी मोबाइल जब्ती की गई है, जिसके जरिये वह मेसेंजर व व्हाटसअप का प्रयोग करता था । आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एडिशनल एसपी रायगढ़ लखन पटले द्वारा आमलोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, निजी डॉक्यूमेंट शेयर नहीं करने की अपील किया गया है, साथ ही किसी भी प्रकार की ठगी होने पर नजदीकी थाना चौकी में रिपोर्ट कर पुलिस सहायता लेने कहा गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष नागर, उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, नंदू सारथी, विक्रम चौरसिया की अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

Raigarh News: जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News: जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

March 22, 2026
*पीएम श्री कोण्डातराई स्कूल के बच्चों ने लिया ज्ञान का नया अनुभव, शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ा आत्मविश्वास और समझ*
रायगढ़

*पीएम श्री कोण्डातराई स्कूल के बच्चों ने लिया ज्ञान का नया अनुभव, शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ा आत्मविश्वास और समझ*

March 22, 2026
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार) Raigarh News : थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”
रायगढ़

रायगढ़ न्यूज़ (समाचार) Raigarh News : थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”

March 21, 2026
Raigarh News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई

March 21, 2026
Raigarh News : रायगढ़ में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

March 21, 2026
Raigarh News : “विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : “विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई

March 21, 2026
Next Post

आरोपी युवक से जिंदल पावर प्लांट से चोरी की हुई मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस की जप्ती

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Job in Chhattisgarh: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इतने पदों पर होगी भर्ती…

Job in Chhattisgarh: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इतने पदों पर होगी भर्ती…

March 7, 2026

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया नया प्रोटोकॉल अनावश्यक दवाईयां न देने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई नीति निर्धारित

May 5, 2021
Nepal Avalanche: भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता…

Nepal Avalanche: भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता…

November 4, 2025
Silver Price Today: चांदी ने रचा इतिहास, ₹1,500 बढ़कर ₹1.87 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा

Silver Price Today: चांदी ने रचा इतिहास, ₹1,500 बढ़कर ₹1.87 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा

December 11, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • PM Modi High Level Meeting: पश्चिम एशिया संकट: कैबिनेट के हाईलेवल मीटिंग में PM मोदी कहा- न रुके तेल और गैस की सप्लाई, सभी मिलकर करें काम
  • रिकॉर्ड हाई से ₹1.92 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 48,271 रुपये की गिरावट
  • Summer Special Trains: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गर्मी की छुट्टियां इन रूट पर चलने जा रही हैं 18 समर स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल
  • IPL 2026 Dhoni Retirement: क्या IPL 2026 में चलेगा धोनी का बल्ला, उथप्पा ने बताया थाला की कब होगी CSK से विदाई

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In