• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 20, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

रायपुर : कृषि अनुसंधान में बाजार की आवश्यकताओं एवं किसानों की मांग को प्राथमिकता दें: डॉ. चंदेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से कहा है कि वे स्थानीय परिस्थितियों, किसानों की मांग तथा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान कार्य करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न फसलों की ऐसी नवीन किस्में विकसित की जानी चाहिए, जो अधिक उत्पादन और लाभ प्रदान करने वाली हों तथा किसानों की उम्मीदों पर खरी उतरें। डॉ. चंदेल आज यहां कृषि विश्वविद्यालय के नॉलेज सेन्टर में आयोजित खरीफ 2022 की अनुसंधान एवं विस्तार कार्ययोजना की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान खरीफ अनुसंधान एवं विस्तार कार्य योजना को अन्तिम स्वरूप दिया गया। बैठक में संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. पी.के. चन्द्राकर सहित वभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के पुरानी किस्मों को प्रतिस्थापित कर आज की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली नई प्रजातियों को किसानों की बीच लोकप्रिय बनाना चाहिए। कृषि विश्वविद्यालय को नवीन विकसित तथा किसानों के मध्य प्रचलित प्रजातियों के बीच पर्याप्त मात्रा में तैयार कर उनका समुचित भण्डारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान मनीला के साथ मिलकर धान की नवीन प्रजातियों के विकास के लिए संचालित स्पीड ब्रीडिंग कार्यक्रम में तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय में स्थापित फाईटोसेन्टरी लैब के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसानों को अपनी कृषि, उद्यानिकी एवं औषधीय फसलों के निर्यात के लिए आवश्यक जांच एवं प्रमाणीकरण की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा कृषि विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला को कृषि एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात हेतु आवश्यक प्रमाणीकरण हेतु मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के साथ भी लघु वनोपज एवं औषधीय फसलों की जांच एवं प्रमाणीकरण के लिए जल्द ही अनुबंध किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ से कृषि, उद्यानिकी एवं औषधीय फसलों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित 18 अनुसंधान केन्द्रों के माध्यम से पांच अन्तर्राष्ट्रीय अनुसंधान परियोजनाओं, 42 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं सहित कुल 235 अनुसंधान परियोजनाएं संचालित की जा रहीं है। विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात अब तक 47 फसलों की 160 किस्में विकसित की गई हैं, जिनमें मुख्यतः धान, गेहँू, अरहर, चना, सोयाबीन, मूंग, उड़द, मटर, सब्जियों, फलों एवं मसाला फसलों की किस्में हैं। इसके अलावा किसानों की अमदनी बढ़ाने 100 से अधिक किसानोपयोगी तकनीकों का विकास भी किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अम्बिकापुर में भारत सरकार के सहयोग से समन्वित मधुमक्खी पालन केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही शहद परीक्षण प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, फसल सुधार, उद्यानिकी फसलों का विकास, कृषि अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी विकास, बीज उत्पादन एवं भण्डारण तथा कृषि विस्तार सेवाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिये गये।

READ ALSO

Share market today: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रही तेजी, Sensex 900 अंक चढ़ा, Nifty 23,300 के करीब

LPG ATM: गैस संकट के बीच देश में खुला पहला LPG ATM, अब 2-3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर

Related Posts

Share Market Today; शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, Sensex 500 से ज्यादा अंक उछला; Nifty 23700 के पार
देश

Share market today: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रही तेजी, Sensex 900 अंक चढ़ा, Nifty 23,300 के करीब

March 20, 2026
LPG ATM: गैस संकट के बीच देश में खुला पहला LPG ATM, अब 2-3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर
देश

LPG ATM: गैस संकट के बीच देश में खुला पहला LPG ATM, अब 2-3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर

March 20, 2026
Auto Draft
देश

Gold Silver Price: ₹1.5 लाख के नीचे आया गोल्ड का रेट, सिल्वर ऑल टाइम हाई से ₹1.80 लाख हुई सस्ती; जानें सोना-चांदी का आज का भाव

March 20, 2026
Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्र शुरू, जानें किस समय करें कलश स्थापना, कब होगा कन्या पूजन
देश

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में कब है अष्टमी और नवमी, यहां जानें पूजा विधि और तिथि

March 20, 2026
Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
देश

Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

March 20, 2026
Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट
देश

Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

March 19, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में ‘नरवा मिशन’ गठित

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

ट्रक में लगी आग, जलकर खाक हो गया 1 करोड़ का तेंदूपत्ता

May 22, 2022
Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।

Accident: झारखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा। बाइक और ट्रक के टकर से गई चार लोगों की जान।

January 27, 2026
Chhattisgarh latest news: डीजीपी-आइजी सम्मेलन आज से, पीएम मोदी-अजीत डोभाल आज आएंगे रायपुर…

Chhattisgarh latest news: डीजीपी-आइजी सम्मेलन आज से, पीएम मोदी-अजीत डोभाल आज आएंगे रायपुर…

November 28, 2025

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के संतोषी नगर में करेंगे कर्मा ऑडिटोरियम का भूमिपूजन

March 27, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Share market today: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रही तेजी, Sensex 900 अंक चढ़ा, Nifty 23,300 के करीब
  • LPG ATM: गैस संकट के बीच देश में खुला पहला LPG ATM, अब 2-3 मिनट में मिलेगा गैस सिलेंडर
  • Gold Silver Price: ₹1.5 लाख के नीचे आया गोल्ड का रेट, सिल्वर ऑल टाइम हाई से ₹1.80 लाख हुई सस्ती; जानें सोना-चांदी का आज का भाव
  • Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में कब है अष्टमी और नवमी, यहां जानें पूजा विधि और तिथि

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In