• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, March 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

रायपुर के शख्स से भी ठगे 50 लाख, उत्तर प्रदेश से 4 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 8, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने देशभर में करोड़ों रुपए ठगने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने रायपुर के भी एक शख्स से 50 लाख रुपए ठगे थे और उत्तर प्रदेश में छिपे थे। इन्होंने बीमा पॉलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर कई लोगों को चूना लगाया था। इनमें से एक आरोपी लड़की की आवाज निकालकर लोगों को झांसे में लिया करता था। इन्होंने जब रायपुर में भी ऐसे ही ठगी की, तब पूरे मामले का खुलासा हो पाया है।

खमतराई इलाके के रहने वाले मनमोहन वर्मा से इस केस में शिकायत की थी। उसने बताया कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और आदित्य बिड़ला लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से उसे फोन आया था। तब उससे कहा गया था कि यदि वह इन पॉलिसी में पैसे लगाता है तो उसे बोनस के रूप में अलग से पैसे भी मिलेंगे। बाद में उससे राहुल वर्मा(28), राहुल सिंह(27), शिवम शर्मा(23) और दीवाकर वर्मा(28) ने भी संपर्क किया था। इन्होंने भी मनमोहन से मीठी-मीठी बात कर उसे झांसे में लिया।

READ ALSO

तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान’, जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें

5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

फोन नंबर ही बंद आने लगा

बोनस की बात सुनकर मनमोहन इनकी बातों में आ गया और उसने अलग-अलग बार में दोनों इंश्योरेंस कंपनी में करीब 50 लाख रुपए जमा कर दिए। पैसे जमा करने के बाद मनमोहन ने कई बार इनसे इस संबंध में बात की। मगर इन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया। आखिर में इन सभी को फोन ही बंद आने लगा। मनमोहन को तब शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई। फिर उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी।

बैंक डिटेल्स से करोड़ों के ट्रांजेक्शन की बात आई सामने

शिकायत होने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। तलाश करने पर इनका लोकेशन उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में ट्रेस हुआ। लोकेशन पता चलने के बाद रायपुर से एक टीम को वहां भेजा गया। जिसके बाद गाजियाबाद से ही इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद इनके बैंक डिटेल्स खंगाले गए। खाते की जांच करने पर बैंक से करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का पता चला है। ये भी पता चला है कि इन्होंने ना सिर्फ रायपुर में, बल्कि अलग-अलग राज्य के लोगों को ऐसे ही ठगा है।

सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं

जांच में यह भी बात सामने आई कि इनमें से एक आरोपी राहुल पहले लड़की की आवाज निकालकर लोगों को झांसे में लिया करता था। प्यारी-प्यारी बातें करता था। इसके बाद इस गैंग के अन्य आरोपी पीड़ितों से संपर्क करते थे। पुलिस अब भी इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया है। चारों आरोपी गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं। यहीं से पूरा गैंग ऑपरेट करते थे। पुलिस ने इनसे 5 मोबाइल, ATM कार्ड और कुछ अन्य सामान जब्त किया है। इस मामले में कुछ और आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

Related Posts

तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान’, जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें
देश

तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान’, जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें

March 15, 2026
5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान
देश

5 दिनों में 5.31% गिरा सेंसेक्स, टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.48 लाख करोड़ घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

March 15, 2026
Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील
देश

Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील

March 15, 2026
नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सरकार का प्रयास। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 29 माओवादियों ने किया सरेंडर।
देश

Pakistani Terrorist Killed: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ की आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

March 15, 2026
Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट
देश

Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

March 15, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

March 14, 2026
Next Post

CM भूपेश ने की मदद, अब फिर पढ़ाई शुरू करेगा प्रकाश

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

देश के विकास को एक नई गति दे रहा जल जीवन मिशन-पीएम मोदी

April 9, 2022
बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

December 20, 2025
फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

March 10, 2026

क और तड़का ब्रेकिंग :-आखिरकार रायगढ़ जिले में लग गया नाइट कर्फ्यू

January 4, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान’, जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें
  • Raigarh News : पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील
  • सुप्रीम कोर्ट का छत्तीसगढ़ के 8,500 होमगार्डों के पक्ष में फैसला, पुलिस के समान मिलेगा वेतन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In