• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, February 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

वर्ल्ड कैंसर डे पर विशेष,कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए होंगे विविध आयोजन

रामभांठा शहरी स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए लगेगा कैंप

VIKASH SONI by VIKASH SONI
February 3, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 

 

READ ALSO

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज

जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।

 

रायगढ़ 3 फरवरी 2022, कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। जिले में भी इस दिन विभिन्न  संगठनों द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए आयोजन होंगे। स्वास्थ्य विभाग बैनर,पोस्टर्स के माध्यम से जहां आमजन में जागरूकता के लिए प्रयास करेगा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ ऑफिसर्स को जिला मुख्यालय में कैंसर के मरीजों की पहचान कर सही समय में इलाज उपलब्ध कराने के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केशरी ने सर्वाइकल कैंसर पर विभाग को जोर देने को कहा था। जिसके तहत घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। सीएमएचओ ने सभी लोगों से अपील की है कि कैंसर के कारक तत्वों से दूर रहे हैं और जिन लोगों में कैंसर के लक्षण के वह शीघ्र ही अपनी स्क्रीनिंग करा ले और कैंसर की पुष्टि होने पर अपना इलाज शुरू कर दें। कैंसर बीमारी का इलाज जितना जल्दी शुरू हो वह बेहतर होता है। 

गैर संचारी रोगों के जिला नोडल अधिकारी डॉ. योगेश पटेल का कहना है: “इस बार वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर कोरोनो संक्रमण का प्रसार अधिक होने के कारण पूरा स्वास्थ्य विभाग इसके नियंत्रण में लगा है। इसलिए इस बार जागरूकता संबंधी सारे ग्राउंड स्तर के कार्यक्रम को संक्षिप्त किया गया है।“

स्क्रीनिंग कैंप रामभांठा में

डॉ. योगेश पटेल ने बताया: “शहर के रामभांठा मैदान स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया है। मेडिकल कॉलेज की डॉ. अंजना तिवारी (एमडी) जांच करेंगी। इसके अलावा ऑनलाइन ही हम कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। जिन लोगों में कैंसर की पुष्टि हो चुकी है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो या जिला अस्पताल में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिससे उन्हें राष्ट्रीय कैंसर उन्मूलन व नियंत्रण कार्यक्रम(एनटीसीडीएस) के तहत चलाई जा रही योजना के लाभ मिले सके जिसमें उन्हें मुफ्त कीमोथैरेपी भी मिलती है। लोगों में आमधारणा है कि कैंसर लाइलाज और इलाज भी बहुत महंगा है और वह फिर नहीं आते। ऐसे लोगों से अपील है कि शीघ्र अतिशीघ्र अपना इलाज कराएं। एनटीसीडीएस प्रोग्राम का लाभ जरूर उठाएं।  “

बच्चों को जागरूक करना जरूरी: कैप्टन श्वेता सिंह

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर बच्चों में जागरूकता लाने के लिए बैनर-पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जो कि ऑनलाइन है। स्कूल के बच्चे कैंसर के कारण और उससे बचने की थीम पर अपनी कला से इसे उकेरेंगे। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कैप्टन श्वेता सिंह बताती हैं: “बच्चों में कैंसर का बढ़ता चलन पूरी दुनिया के लिए अच्छा नहीं है। हर साल करीब 3 लाख बच्चे इस गंभीर बीमारी की चपेट में आते हैं, जिनमें से 75-80 हजार से ज्यादा अकेले भारत में हैं। विकसित देशों में जहां लगभग 80 प्रतिशत कैंसर पीड़ित बच्चे ठीक हो जाते हैं वहीं भारत में डॉक्टर कैंसर पीड़ित केवल 30 प्रतिशत बच्चों को ही बचा पाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक 60 प्रतिशत कैंसर पीड़ित बच्चों को बचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें भी इस मुहिम से अपने-अपने स्तर पर जुड़ना है और बच्चों को कैंसर से बचाना है।“

Related Posts

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
देश

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज

February 5, 2026
जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।
देश

जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।

February 5, 2026
सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव
खेल

सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली

February 5, 2026
Stock market : साल का दूसरा दिन निवेशकों के लिए हुआ खाश। शेयर बाजार में आया उछाल
देश

आज निवेशकों के लिए दिन भारी रहा। लाल निशान के साथ बंद हुआ बाजार

February 5, 2026
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम
देश

एनसीपी के प्रमुख अजित पवार के प्लेन हादसे का कारण आया सामान।

February 5, 2026
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को कल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देश

बेंगलुरु मेट्रो का किराया बड़ा न्यूनतम किराए में एक रुपये और अधिकतम किराए में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी।

February 5, 2026
Next Post

रोको-टोको टीम ने रेल्वे स्टेशन में चलाया जागरूकता अभियान

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

सीएम भूपेश बघेल ने लिए बड़े फैसले….सरकारी डाॅक्टर सिर्फ जेनेरिक दवा ही लिखेंगे

April 19, 2022
IRCTC Tatkal Tickets Booking: रेलवे में पहली बार शुरू हुआ यह नया सिस्टम, एक्सप्रेस ट्रेन में काउंटर पर OTP से होगा तत्काल टिकट

Lower Berth Rules in Train: रेलवे की बड़ी सौगात, ट्रेन में अब आसानी से मिलेगी लोअर बर्थ! जान लें रेलवे का नया नियम

December 8, 2025
YouTube TV Interface: बदल जाएगा टीवी पर YouTube देखने का अंदाज, रोलआउट हो रहा नया टीवी इंटरफेस, जानिए Latest Update..

YouTube TV Interface: बदल जाएगा टीवी पर YouTube देखने का अंदाज, रोलआउट हो रहा नया टीवी इंटरफेस, जानिए Latest Update..

December 15, 2025
Nimesulide Ban: सरकार ने इन दबाओं पर लगाया बैन, स्वास्थ्य के लिए बताया खतरा

Nimesulide Ban: सरकार ने इन दबाओं पर लगाया बैन, स्वास्थ्य के लिए बताया खतरा

December 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती। नजदीक है लास्ट डेट जल्द करे आवेदन।
  • सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In