ब्रेकिंग: छत्तिसगढ में पाकिस्तानी झंडा घर पर फहराया , विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

CG News सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में एक फलवाले सोहेल खान की 15 साल की बेटी ने अपने घर में पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर की छत पर झंडा फहराने की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इधर इसके खिलाफ बीजेपी ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए FIR दर्ज कराई।

ब्रेकिंग: छत्तिसगढ में पाकिस्तानी झंडा घर पर फहराया , विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
ब्रेकिंग: छत्तिसगढ में पाकिस्तानी झंडा घर पर फहराया , विरोध के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पाकिस्तानी झंडे की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस के भी हाथ पांव-फूल गए कि कहीं कोई सांप्रदायिक तनाव न फैल जाए। इसके बाद सरिया पुलिस तुरंत सोहेल खान के घर पहुंची और झंडे को निकाला गया। वहीं भाजपा नेता सरिया थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। ऐसे में बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने आखिरकार आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सारंगढ़ पुलिस ने जानकारी दी कि 25 अक्टूबर को सरिया के रहने वाले अरुण कुमार शराप की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 153 क के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी सरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है

सरिया थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें पाकिस्तानी झंडा लहराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मकान से झंडा उतरवा दिया गया। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इस घटना को हल्के में न ली जाए। बच्ची की हरकत समझकर माफी नहीं दी जाए। इनके घर में पाकिस्तान का झंडा कैसे आ गया? भारत विरोधी और कौन-कौन सी गतिविधि में और कौन-कौन लोग इसमें लिप्त हैं, यह सब जांच का विषय है। लोगों ने झंडा लहराने वाले परिवार के सदस्यों की फेसबुक और वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करने की मांग की।

 

यह भी पढ़ें IND vs NED : टीम इंडिया का प्रैक्टिस से इनकार, जानिए वजह

 

ईद मिलादुन्नबी से लहरा रहा था पाकिस्तानी झंडा

CG News सरिया थाना प्रभारी किरण गुप्ता पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान उन्हें ये पता चला कि सोहेल खान के घर में पाकिस्तान का झंडा आज से नहीं बल्कि 8 अक्टूबर को ईद मिलादुन्नबी के दिन से ही फहराया जा रहा है। टीआई किरण गुप्ता ने दैनिक भास्कर को बताया कि सोहेल खान की 15 वर्षीय बेटी ने इस झंडे को घर में ही बनाया था। पुलिस का ये भी कहना है कि उसकी बेटी को पाकिस्तानी झंडे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। सुंदरता के लिहाज से सोहेल की बेटी ने झंडे में चांद-सितारे लगाए थे। ये झंडा ईद मिलादुन्नबी के दिन ही मकान के ऊपर लगाया गया था। जिस पर लोगों की नजर मंगलवार को पड़ी।

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज