• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

गेरवानी पंचायत उपचुनाव में चमेली सिदार सरपंच निर्वाचित

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 24, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में था गजब का उत्साह

रायगढ़-रायगढ़ विकासखंड अंतर्गत गेरवानी पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता चमेली सिदार सरपंच निर्वाचित हुई।इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नुसीला जाटवर को 175 मतों से पछाड़कर सरपंच पद में निर्वाचित हुई।पूर्व सरपंच के विरुद्ध पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें सरपंच पद से हटाया था।उसके बाद स्थानापन्न सरपंच के रूप में मोहरमती सिदार को पंचों ने जवाबदारी दी।स्थानापन्न सरपंच को केवल तीन माह सरपंच बने रहने का अधिकार होता है उसके बाद प्रशासन को वहां चुनाव कराना आवश्यक हो जाता है।यहां हुए चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे।सरपंच के लिए हुए मतदान में कुल 1175 व्होट पड़े थे जिसमें विजयी प्रत्याशी चमेली सिदार को 420 व्होट,नुशिला जाटवर को 245 व्होट,रितु सुशील अग्रवाल को 194 व्होट,सपना भोजराम भट्ट को 155 व्होट एवं मोहरमती सिदार को 144 व्होट प्राप्त हुए।जनपद सदस्य के रूप में अपनी राजनैतिक सफर की शुरुवात करने वाली चमेली सिदार को लगातार दो पंचवर्षीय जनपद सदस्य रहकर जनता की सेवा करने का सौभाग्य मिला,साथ ही साथ भाजपा संगठन में भी ये काफी सक्रिय रहती है।संबलपुरी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष ,जिला भाजपा में मंत्री का दायित्व भी इन्होंने कुशलता पूर्वक निभाया है।राजनैतिक दायित्व के साथ ही साथ इन्हें गोंड़ समाज महिला विभाग के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।वर्तमान में ये भाजपा अ. ज. जा.मोर्चा में जिला महामंत्री के रूप में संगठन का कार्य देख रही है।गेरवानी पंचायत में लगातार दो सरपंच अपना कार्यकाल पूरा नही कर पाए,पूर्व सरपंच ममता रोहित उरांव के विरुद्ध धारा 40 की कार्यवाही करके पद से हटाया गया वहीं इस बार की सरपंच को पंचों ने अविश्वाश प्रस्ताव लाकर हटा दिया।इन सबसे गेरवानी पंचायत में अस्थिरता की स्थिति निर्मित हो गई थी जिससे गांव का विकास लगभग रुक गया था। नई सरपंच चमेली सिदार के ऊपर में गेरवानी की जनता ने बहुत बड़ी जवाबदारी दी है,एक तो पंचायत में छाई राजनैतिक अस्थिरता को दूर करना है वहीं गेरवानी पंचायत को विकास की मुख्यधारा में वापस लेकर आना है।भले ही इनका कार्यकाल पांच वर्ष का नही होगा परन्तु इनकी राजनैतिक एवं सामाजिक चातुर्य का लाभ गेरवानी की जनता को जरूर मिलेगा।चमेली सिदार की पहचान जमीनी कार्यकर्ता के रूप में स्थापित है कई बड़े आंदोलनों में इन्हें प्रथम पंक्ति में बैठकर लोगों की आवाज बनते कइयों ने देखा है।औद्योगिक बाहुलता वाले पंचायत गेरवानी में ये हमेशा छेत्र एवं ग्रामीणों की आवाज बनते हुए आई है।इनको मिला जनमत इस बात की पुष्टि करता है कि जो सच्ची निष्ठा से जनता को जनार्दन मानकर कार्य करता है उन्हें जनता का आशीष जरूर मिलता है।चमेली सिदार की इस उपलब्धि के लिए रायगढ़ लोकसभा की लोकप्रिय सांसद गोमती साय एवं लैलूंगा विधानसभा की पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने दूरभाष के माध्यम से अपनी बधाई प्रेषित की है।

READ ALSO

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

चमेली सिदार के विजयी रथ के सारथी बने ये नेता
यूँ तो सरपंच का चुनाव व्यक्तिगत श्रेष्ठता एवं योग्यता पर आधारित होता है।जनता सरपंच के रूप में समर्थवान व्यक्तित्व पर ही अपना विश्वास दिखाता है परंतु ऐसे में यदि अपनो का साथ एवं मार्गदर्शन मिल जाए तो परिणाम हमेशा आपके हित में होता है।गेरवानी गांव हमेशा से राजनैतिक केंद्रबिंदु के रूप में जाना जाता रहा है अनुभवी लोगों का कहना है कि यहां की हवा पूरे अंचल की राजनैतिक फिजा को बयां करती है।यही कारण रहता है कि यहां हर चुनाव में प्रतिस्पर्धा अपने चरम में रहती है।इस चुनाव में भी सभी प्रत्याशियों ने विजय श्री को प्राप्त करने के लिए अपना शत प्रतिशत दिया वहीं चमेली सिदार ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शकों के आदेश एवं निर्णयों को शिरोधार्य किया।गेरवानी निवासी भाजपा के वरिष्ठ एवं स्पष्ठवादी नेता विजय डनसेना,युवा तुर्क एवं जुझारू नेता मुकेश अग्रवाल एवं भाजपा नेता रामश्याम डनसेना की तिगड़ी ने चमेली के पक्ष में सकारात्मक माहौल का निर्माण किया जिससे चमेली सिदार ने इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जीत हासिल करी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026
Next Post

दूल्हे ने मारा जोरदार थप्पड़ तो दुल्हन ने रचा ली किसी और से शादी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, SI, एएसआई समेत 136 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, SI, एएसआई समेत 136 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

May 5, 2026
August Grahan 2026: अगस्त में लगेंगे 2 बड़े ग्रहण, जानें भारत में दिखेंगे या नहीं?

August Grahan 2026: अगस्त में लगेंगे 2 बड़े ग्रहण, जानें भारत में दिखेंगे या नहीं?

July 24, 2026

New Rules 1 September 2026: 1 सितंबर से बदल जाएंगे 9 बड़े नियम, LPG से लेकर बैंकिंग समेत तक, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

August 27, 2026

कलेक्टर श्री भीम सिंह के प्रयासों से रायगढ़ पहुंचे फ्लोमीटर…केआईटी में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़कर हो जाएगी 350

May 6, 2021

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…
  • Chhattisgarh news raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में इस दिन से होगा भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच, जानें कब से मिलेगा टिकट
  • Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In