• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, July 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय बाजार मे गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों मे भी मचा हड़कंप,आखिर क्या है बाजारों में गिरावट का कारण?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 25, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार को करीब दो महीने में किसी एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट आयी. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1546 अंक का गोता लगाकर 58,000 अंक से नीचे आ गया. कल का दिन ग्लोबल बाजारों के लिए भी बेहद खराब साबित हुआ और अमेरिकी बाजार (American Market) भी धड़ाम से गिरे.

कंपनियों का मार्केट कैप 9.13 लाख करोड़ रुपये गिरा
कल बाजार की गिरावट में सेंसेक्स 1546 अंक नीचे कारोबार बंद हुआ है और इसके साथ ही कंपनियों का मार्केट कैप 9.13 लाख करोड़ रुपये घट गया है. पिछले साल 26 नवंबर के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में किसी एक दिन में अबतक की यह सबसे बड़ी गिरावट है. यह लगातार पांचवां कारोबारी सेशन है, जब बाजार नीचे आया है.

READ ALSO

Maruti Suzuki Brezza facelift: न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Maruti Suzuki Brezza facelift, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू

Bihar news: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन दौरान खुलेआम फायरिंग के आरोप, SP समेत 30 पुलिसकर्मी घायल, शाम तक इंटरनेट बंद

कल सेंसेक्स में एक समय दिखी थी 2000 अंकों से ज्यादा की गिरावट
बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और एक समय बिकवाली दबाव से यह 2050 अंक से ज्यादा टूटकर 56,984 अंक के स्तर तक नीचे आ गया था. पर बाद में इसमें कुछ सुधार आया और अंत में यह 1545.67 अंक यानी 2.62 फीसदी की गिरावट के साथ 57,491.51 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 468.05 अंक यानी 2.66 फीसदी का गोता लगाकर 17,149.10 अंक पर बंद हुआ.

इन शेयरों में दिखी बिकवाली
टाटा स्टील का शेयर करीब छह फीसदी टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा. इसके अलावा बजाज फाइनेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक के शेयर भी मुख्य रूप से नुकसान में रहे.

ग्लोबल बाजारों का कैसा रहा हाल
अमेरिकी बाजारों की बात करें तो कल कारोबार खुलने के कुछ मिनटों के भीतर ही बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 में 1.5 फीसदी तक गिरावट देखी गई थी. वहीं नैस्डेक कंपोजिट (Nasdaq Composite) करीब 1.7 फीसदी गिरा था, जबकि डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 1 फीसदी लुढ़कर कर कारोबार कर रहा था. एशिया के बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में, जबकि जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार में गिरावट का रुख रहा. इस बीच तरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 फीसदी बढ़कर 88.17 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया.

क्या है बाजारों में गिरावट का कारण
भारतीय बाजार पिछले कुछ दिनों से भारी दबाव में हैं. हाल के उच्चतम स्तर से यह सात फीसदी नीचे आ चुका है, गिरावट चौतरफा है. हाल के आईपीओ वाले नये जमाने की कंपनियों में गिरावट ज्यादा तीव्र है. वैश्विक बाजारों में महंगाई को लेकर चिंता है. साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर बढ़ाने को लेकर भी चिंता है जिससे दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में गिरावट के साथ घरेलू बाजार नीचे आये हैं.

जानकार की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बिकवाली, तीसरी तिमाही के कमजोर वित्तीय परिणाम और बजट से पहले घबराहट से घरेलू बाजार में भारी बिकवाली हुई. एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की कल से होने वाली बैठक से पहले मार्केट सेंटीमेंट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. निवेशकों को एफओएमसी की दो दिन की बैठक के नतीजे का इंतजार है. ऐसी उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर स्पष्ट संकेत देगा.

Related Posts

Maruti Suzuki Brezza facelift: न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Maruti Suzuki Brezza facelift, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू
देश

Maruti Suzuki Brezza facelift: न्यू लुक, बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Maruti Suzuki Brezza facelift, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू

July 26, 2026
Bihar news: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन दौरान खुलेआम फायरिंग के आरोप, SP समेत 30 पुलिसकर्मी घायल, शाम तक इंटरनेट बंद
छत्तीसगढ़

Bihar news: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन दौरान खुलेआम फायरिंग के आरोप, SP समेत 30 पुलिसकर्मी घायल, शाम तक इंटरनेट बंद

July 26, 2026
Ravi Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि
देश

Ravi Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

July 26, 2026
Pralhad Joshi Education Ministry: धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
देश

Pralhad Joshi Education Ministry: धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

July 25, 2026
Bihar Bandh: बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल
देश

Bihar Bandh: बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल

July 25, 2026
Korba news: कोरबा के कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में बायलर फटने से लगी भीषण आग, 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान
देश

Korba news: कोरबा के कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में बायलर फटने से लगी भीषण आग, 30-40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

July 25, 2026
Next Post

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने बिलासपुर पहुंचे नगर कोतवाल मनीष नागर,● टीआई की धमक पर दिगर प्रांत फरार होने में नाकाम रहा आरोपी....

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील
  • *‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय*
  • CG ED IT Raid: छत्तीसगढ़ में ED और आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी राजकुमार सर्राफ के घर सुबह 4 बजे छापा
  • Covid Cases Today: भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, चपेट में आने से चार लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In