• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नगरीय निकायों में हो टारगेट के अनुसार टैक्स वसूली-कलेक्टर श्री भीम सिंह

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 29, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 

*कलेक्टर ने ली नगर निगम सहित जिले के सभी नगरी निकाय की बैठक*

READ ALSO

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

*स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश*

रायगढ़, 29 जनवरी 2022/ नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकायों में संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर और यूजर चार्जेस टारगेट के अनुसार वसूली पर ध्यान देना होगा। सभी नगरीय निकायों को एक माह के अंदर मांग पंजी पूरा करना होगा। आगामी बैठक में तय टारगेट से कम परफॉर्मेंस करने वाले नगरीय निकाय के सीएमओ पर कार्यवाही की जाएगी। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कही।
कलेक्टर श्री सिंह ने आज नगर निगम एवं नगरीय निकाय की वीडियो कान्फ्रेेसिंग के माध्यम से वर्चुअल समीक्षा बैठक में सबसे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने घरों से निकलने वाले कचरे को सुखा और गीला अलग-अलग देने, लैंडफिल कार्य जल्द शुरू कराने, बायो मेडिकल वेस्ट, पैरामेडिकल वेस्ट को नहीं लेने, बायो मेडिकल वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से संबंधित संस्थान द्वारा डिस्पोजल करने के निर्देश दिए। इसी तरह योजनाबद्ध तरीके से सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही करने की बात कलेक्टर श्री सिंह ने कही। इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं सामाजिक संस्थानों की बैठक आने वाले समय में करने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने जन-जागरूकता के लिए कार्य करने संबंधित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी नगरीय निकायों को यूजर चार्जेस पर ध्यान देने और टारगेट के अनुसार इसे आने वाले समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना पर चर्चा करते हुए सभी नगरीय निकायों के कन्वर्जन रेश्यो को बढ़ाने और वर्मी कंपोस्ट की बिक्री अधिक से अधिक करने के निर्देश दिए। इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट बनाने और कन्वर्जन रेश्यो के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले सीएमओ पर कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने दिए। साथ ही सुपर कंपोस्ट की भी बिक्री पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर और यूजर चार्जेस पर चर्चा की गई। इसमें कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकाय के सभी तरह की टैक्स की वसूली टारगेट के अनुसार जारी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने टारगेट के अनुसार वसूली नहीं होने पर संबंधित सीएमओ पर कार्यवाही करने की बात कही। इसी तरह आने वाले एक माह के भीतर टैक्स वसूली से संबंधित मांग पंजी पूर्ण करने के निर्देश सभी सीएमओ को दिए गए। इसके बाद स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए जारी गाइडलाइन के पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दी गई। इसमें तकनीकी कार्य, जन समूहों सहभागिता, फीडबैक सहित शिकायत निराकरण व फील्ड में होने वाले कार्य पर ध्यान देने के निर्देश देते हुए सभी संभावित अंको को अर्जित करने की बात कलेक्टर श्री सिंह ने कही। इसके बाद नगर निगम के अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत मिशन योजना के तहत डब्ल्यूटीपी व एसटीपी के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें मार्च तक दोनों ही कार्य को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने तय समय-सीमा में कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान के निर्देश कमिश्नर श्री एस.जयवर्धन को दिए। बैठक में उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री नित्यानंद उपाध्याय सहित जिले के सभी नगरीय निकाय सीएमओए सब इंजीनियर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*तीन सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश*
गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पर पुसौर सीएमओ व बरमकेला सीएमओ और यूजर चार्जेस में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर सारंगढ़ सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने दिए।
*रेलवे को गर्डर निर्माण और क्लीयरेंस देने के निर्देश*
बैठक में चक्रपथ निर्माण के लिए रेलवे गर्डर कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण परेशानी आने और निर्माण के लिए क्लीयरेंस देने संबंधित कार्य पूर्ण नहीं होने की जानकारी दी। गई इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने रेलवे के अधिकारियों को गर्डर निर्माण जल्द पूर्ण करने और जेएसपीएल को निर्माण के लिए क्लीयरेंस जारी करने के निर्देश दिए। इस पर रेलवे के अधिकारियों ने कार्य प्रगति पर होने एवं जल्द पूर्ण करने की बात कही।
*ई-वेस्ट पर भी देना होगा ध्यान*
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ई-वेस्ट पर भी नगर निगम एवं नगरीय निकाय को ध्यान देना होगा। इसके लिए शासन द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है, जिसके तहत कंप्यूटर से संबंधित पाट्र्स, मोबाइल, माउस, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि वेस्ट को रखा जा सके और प्रॉपर डिस्पोजल किया जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने ई-वेस्ट के लिए भी गाइड लाइन के अनुसार स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंह ने लीगेसी वेस्ट कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश भी निगम कमिश्नर श्री जयवर्धन को दिए।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
Next Post

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पात्र कुल 40,935 हितग्राहियों का सॉफ्टवेयर में हुई एन्ट्री

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

बनास डेयरी ने बनाया किसानों को सशक्त, लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में अच्छा कदम- पीएम मोदी

April 19, 2022
हैदराबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 इंजीनियरिंग छात्रों को टक्कर मारी, दोनों की मौत, मचा हड़कंप

हैदराबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 इंजीनियरिंग छात्रों को टक्कर मारी, दोनों की मौत, मचा हड़कंप

April 8, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमुंडा–कटंगखार मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमुंडा–कटंगखार मार्ग के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी

January 15, 2026

LPG Price Hike: महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा; चेक करें नए रेट

September 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
  • Shardiya Navratri 2026: जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें तारीख और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In