छत्तीसगढ़ में झुलसती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बुधवार को सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा, जहां तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं।
सके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है महासमुंद में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग जिले में 42.9 डिग्री तापमान रहा। कबीरधाम में 40.1 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.2, जशपुर में 40.7 और कांकेर जिले में भी 40.7 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में 41.6 सेल्सियस और बस्तर में 40.4 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
भीषण गर्मी के चलते बदली गई स्कूलों की टाइमिंग
CG Newsछत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया रहा है। सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। वहीं ऐसे स्कूल जहां कक्षा 2 पाली में संचालित होती हैं। वहां प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी। वहीं हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की क्लासेस सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी।