• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Pakistan: आज इस्तीफा देंगे इमरान?, अविश्वास प्रस्ताव से पहले जनता की अदालत में पाक के पीएम

माना जा रहा है कि इस रैली में 10 लाख लोग आ सकते हैं। यहीं से सत्ता का मिजाज भांप कर इमरान खान आगे की राजनीति तय करेंगे।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 27, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Pakistan: भारत से अलग होने के बाद से अब तक पाकिस्तान के इतिहास में कोई भी प्रधानमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। कभी सेना ने यहां सत्ता उलट कर रख दी तो कभी अदालतों ने पीएम को ही अयोग्य घोषित कर दिया। अगर, इन सबसे बच भी गए तो सरकार अपने कारनामों से ही गिर गई।

जनता की अदालत में पेश

एक बार फिर से पाकिस्तान की जम्हूरियत उसी मोड़ पर आ गई है। यहां विपक्ष से लेकर सरकार तक सब सड़क पर हैं। सरकार गिराने की तैयारी जोरों पर है और पीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाने की तैयारी है। इस बीच इमरान खान आज जनता की अदालत में पेश होने जा रहे हैं। उन्हाेंने इस्लामाबाद में एक रैली बुलाई है। माना जा रहा है कि इस रैली में 10 लाख लोग आ सकते हैं। यहीं से सत्ता का मिजाज भांप कर इमरान खान आगे की राजनीति तय करेंगे। इससे पहले इमरान खान ने एक जनसभा को भी संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि, मैं सभी पाकिस्तानियों को पैगाम देता हूं कि आप सबने कल इस्लामाबाद पहुंचना है क्योंकि यह अल्लाह का हुक्म है।

READ ALSO

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

इस्तीफा दे सकते हैं इमरान

पाकिस्तान में इमरान खान प्रधानमंत्री रहेंगे या नहीं? वह खुद इस्तीफा देंगे या उन्हें सत्ता से बेदखल किया जाएगा? या फिर वह अपनी ताकत दिखाकर जम्हूरियत पर काबिज रहेंगे? इन सब सवालों के जवाब आज इस्लामाबाद में होने वाली रैली में मिल जाएंगे। हालांकि, वह रैली के जरिए विपक्ष को कड़ा संदेश भी देना चाहते हैं। दरअसल, पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं और इमरान खान को बहुमत साबित करने के लिए 172 सदस्यों का समर्थन चाहिए। संकट के बीच इमरान ने रविवार को इस्लामाबाद में एक रैली बुलाई है और अटकलें है कि वो यहां इस्तीफे का एलान कर सकते हैं।

कब आया सरकार पर संकट

इमरान खान को बढ़ती आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनकी सरकार विपक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही है। पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं और इमरान खान को बहुमत साबित करने के लिए 172 सदस्यों का समर्थन चाहिए। पीटीआई के नेतृत्व वाला गठबंधन 179 सदस्यों- पीटीआई (155 सदस्य) और चार प्रमुख सहयोगी एमक्यूएम-पी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू), बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) और ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस (जीडीए) के समर्थन से बनाया गया था। इनके क्रमश: सात, पांच, पांच और तीन सदस्य हैं, लेकिन अब इमरान खान के 24 सांसद व सहयोगी दलों ने बगावत कर दी है। इससे सरकार संकट में आ गई है। इमरान खान और उनकी पार्टी के सदस्य सियासी उथल-पुथल को टालने के लिए हर तरह की आजमाइश कर रहे हैं।

इमरान खान के लिए चुनौतियां बढ़ीं

इमरान खान के लिए राजनीतिक चुनौतियां तब और बढ़ गईं, जब उनकी सरकार आईएमएफ के साथ 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर बातचीत कर रही है और बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है। इस्लामाबाद में पीपीपी के लंबे मार्च के बाद 8 मार्च को विपक्षी दलों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। विपक्ष को भरोसा है कि उसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी क्योंकि पीटीआई के कई विधायक पीएम इमरान खान के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने शुक्रवार को सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि जैसे-जैसे महत्वपूर्ण अविश्वास प्रस्ताव सत्र नजदीक आता जा रहा है और राजनीतिक गठजोड़ में अनिश्चितता बनी हुई है, सत्ताधारी दल के कम से कम पचास मंत्री राजनीतिक मोर्चे से लापता हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 50 से अधिक संघीय और प्रांतीय मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। कुल मिलाकर विपक्ष ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ खतरों का ढेर लगाना शुरू कर दिया है।

विपक्ष ने भी बुलाई रैली

इमरान खान को जवाब देने के लिए विपक्ष की ओर से भी इस्लामाबाद कूच का आह्वान किया गया है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी डेमोक्रेटिक मूवमेंट के बैनर तले विपक्षी नेता इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। ऐसे में इमरान और विपक्ष समर्थकों में आमना-सामना हो सकता है। वहीं गृहमंत्री शेख रशीद ने चेतावनी दी है कि विपक्ष को इस्लामाबाद में रैली की अनुमति नहीं दी गई है।

Tags: अदालत में पाक के पीएमआज इस्तीफा देंगे इमरान?

Related Posts

देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
देश

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

November 1, 2026
Next Post

The Kashmir Files Collection Day 16: 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा कायम, कमाए इतने करोड़ रुपये

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

बाइक दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

April 25, 2022

Cg Current News : मुख्यमंत्री साय रक्षाबंधन के पूर्व राज्य के महिलाओं को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

August 24, 2026
Raigarh News रायगढ़ शहर के बीचो-बीच बालाजी डेकोर के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Raigarh News रायगढ़ शहर के बीचो-बीच बालाजी डेकोर के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

November 8, 2025
Chhattisgarh top News: कोरबा में डांसर Sapna Choudhary के प्रोग्राम में जमकर हुआ हंगामा, होटल का दरवाजा तोड़ कमरे में घुसने की कोशिश, FIR दर्ज

Chhattisgarh top News: कोरबा में डांसर Sapna Choudhary के प्रोग्राम में जमकर हुआ हंगामा, होटल का दरवाजा तोड़ कमरे में घुसने की कोशिश, FIR दर्ज

October 13, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Kaali Kheti Teaser: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर रिलीज, 0:30 देख कांप जाएगी रूह!
  • Cg Currents News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल
  • Jio: Jio ने लॉन्च किए TRAI वाले 4 सस्ते रिचार्ज प्लान, अब महंगे रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In