• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, May 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

प्रोफेसर VS राव बोले-स्कूल में होनी चाहिए 360 डिग्री घूमने वाली चेयर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 28, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर और आस-पास के इलाकों के 36 स्कूलों को शिक्षा, खेल, इनोवेशन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने की वजह से सम्मानित किया गया। निजी होटल में आयोजित बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर 2121 अवॉर्ड फंक्शन में शहर के महापौर एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक और एसआरएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर वीएस राव मौजूद रहे।

यहां स्कूलों ने अपने यूनिक प्रयोग साझा किए। अलग-अलग फील्ड के एक्सपर्ट्स ने यहां शिक्षा के साथ-साथ स्कूलाें में पर्सनैल्टी डेवलपमेंट जैसे पार्ट को शामिल किया जाए। काबिल स्टूडेंट के साथ-साथ अच्छा इंसान बनाने का जिम्मा भी स्कूलों पर ही है। प्रोफेसर वीएस राव ने स्कूलों को क्वालिटी एजुकेशन देने और प्रैक्टिकल पर ज्यादा फोकस करने कहा। उन्होंने बताया, अब इंफ्रास्ट्रक्चर भी प्रैक्टिकल एजुकेशन को ध्यान में रखकर बनाए जाने की जरूरत है। क्लासरूम में नॉर्मल सिटिंग के बजाय 360 डिग्री में घूमने वाली चेयर होनी चाहिए, ताकि क्लासरूम को तुरंत डिस्कशन रूम में तब्दील किया जा सके।

READ ALSO

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त

इनका हुआ सम्मान
समारोह में 12 कैटेगिरी में 36 स्कूलों को सम्मानित किया गया। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और सीजी बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूल शामिल रहे। केंद्रीय विद्यालय वन, केंद्रीय विद्यालय टू और जवाहर नवोदय विद्यालय माना को अच्छी शिक्षा के लिए बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल के खिताब से नवाजा गया। स्टूडेंट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए बेस्ट स्कूल का खिताब राजकुमार कॉलेज, डीपीएस रायपुर और केपीएस डूंडा को दिया गया। छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए स्कूल कैंपस में 100 से ज्यादा बाल शहीदों की कहानी के साथ बाल शहीद वाटिका बनाने वाले द ग्रेट इंडिया स्कूल काे पैट्रियॉटिज्म यानी देशभक्ति की कैटेगिरी में सम्मानित किया गया।

लड़कों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना होगा
महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा, समाज बदल रहा है। समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को बेहतर परवरिश देना जरूरी है। हर स्कूल में लड़कियों को अनिवार्य रूप से मार्शल आर्ट सिखाना चाहिए। इससे किसी भी विपरीत परिस्थितियों में वे अपनी रक्षा खुद कर सकेंगी। वहीं, लड़कों के लिए खासतौर पर स्कूल में कुकिंग कॉम्पिटीशन रखना चाहिए। इससे समाज में पॉजीटिव चेंजेस आएंगे। इसी तरह हमें बच्चों को, खासतौर पर लड़कों को हर महिला का सम्मान करना सिखाना होगा।

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
महापौर एजाज ढेबर ने कहा, शिक्षा तब तक अधूरी है जब तक बच्चा संस्कारित न हो। पैरेंट्स के साथ ही ये स्कूलों की भी जिम्मेदारी है कि वे विषय का ज्ञान देने के साथ ही बच्चों को संस्कार भी सिखाएं। बड़ों का सम्मान करना, घर के साथ ही शहर साफ रखना जैसी बातें भी बच्चों को सिखानी चाहिए।

Related Posts

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
देश

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे

May 4, 2026
Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त
देश

Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त

May 4, 2026
Bank Holidays: इस हफ्ते 4 से 10 मई के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
देश

Bank Holidays: इस हफ्ते 4 से 10 मई के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

May 4, 2026
Assembly Election Results 2026: आज आएंगे 5 राज्यों के चुनावी नतीजे, सुबह इतने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
देश

Assembly Election Results 2026: आज आएंगे 5 राज्यों के चुनावी नतीजे, सुबह इतने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

May 4, 2026
FASTag: बिना रुके कटेगा Toll Tax! भारत का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू
देश

FASTag: बिना रुके कटेगा Toll Tax! भारत का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू

May 3, 2026
Share market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार ऊपर जाएगा या नीचे? कच्चा तेल और मिडिल ईस्ट संकट से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?
देश

Share market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार ऊपर जाएगा या नीचे? कच्चा तेल और मिडिल ईस्ट संकट से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

May 3, 2026
Next Post

टोल टैक्स हुआ महंगा: चुकाने होंगे 10 से 55 रुपये अतिरिक्त, 1 अप्रैल से होंगी नई दरें

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे 3 संदिग्ध, हाथ में है एक भारी बैग, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे 3 संदिग्ध, हाथ में है एक भारी बैग, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

April 5, 2026
रोजगार, कौशल और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हेल्थ केयर में कौशल विकास हेतु सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ एमओयू

रोजगार, कौशल और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हेल्थ केयर में कौशल विकास हेतु सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ एमओयू

January 1, 2026
Rashifal For Today: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

Rashifal 2025: आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!

November 29, 2025
माघ मेला के लिए अब आसानी से मिलेगी बस, UP रोडवेज ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिया तोहफा

माघ मेला के लिए अब आसानी से मिलेगी बस, UP रोडवेज ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिया तोहफा

January 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC के बीच कड़ी टक्कर, भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
  • Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त
  • Bank Holidays: इस हफ्ते 4 से 10 मई के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
  • Chhattisgarh top news: साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In