• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

सावधान: आप भी करते हैं ‘Buy Now Pay Later’ का इस्तेमाल, जानें कैसे….

कर्ज के जाल में फंसा देगी छोटी सी लापरवाही

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 29, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

सावधान: अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें (Buy Now Pay Later) सुविधा का क्रेज ऑनलाइन खरीदारी करने वाले भारतीयों में तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों को देखें तो बीते साल इस सुविधा के तहत लेन-देन में 600 फीसदी से ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि, विशेषज्ञों ने इसका इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं सचेत करते हुए कहा है कि बीएनपीएल सेवा का उपयोग करते समय सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है, नहीं तो ये आपको कर्ज के जाल में भी फंसा सकती है।

3.5 अरब डॉलर का है ये बाजार

अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें (बीएनपीएल) देश में एक बढ़ता हुआ भुगतान साधन बनकर उभरा है। फिनटेक फर्म रेजरपे के ताजा आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि साल 2021 में बीएनपीएल लेन-देन में 637 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें ऑनलाइन भुगतान में 104 फीसदी की वार्षिक वृद्धि देखने को मिली है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुमानित आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो बीएनपीएल बाजार अभी 3 से 3.5 अरब डॉलर का है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि ये बाजार इसी तरह से बढ़ता रहा तो साल 2026 तक इसका दायरा बढ़कर 45 से 50 अरब हो जाएगा।

READ ALSO

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

बाजार बढ़ने के साथ बढ़ेंगे ग्राहक

रिपोर्ट में कैशिफाई में फोनशॉप के उपाध्यक्ष हिताशी गर्ग के हवाले से कहा गया है कि इस बाजार के बढ़ने का जो अनुमान जाहिर किया जा रहा है, उसके साथ ही इस बाजार का ग्राहक आधार भी आने वाले समय में वर्तमान से दस गुना ज्यादा हो सकता है। कंसल्टेंसी फर्म रेडसीर के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि कम से कम 46 फीसदी उपयोगकर्ता महीने में एक से अधिक बार इस भुगतान विकल्प को चुनने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साधन तेजी के साथ लोकप्रिय होता जा रहा है और लोग इसका उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग, खाने-रोजमर्रा की चीजों समेत अन्य बिल भुगतान के लिए कर रहे हैं।

छोटे शहरों में बढ़ रहे उपयोगकर्ता

इस बीएनपीएल सुविधा में ग्राहक आधार सबसे ज्यादा भारत के छोटे शहरों से देखने को मिल रहा है, जहां कि क्रेडिट कार्ड की पहुंच कम है। लेजीपे में बीएनपीएल की लगभग 60 फीसदी मांग टियर-2 और टियर-3 शहरों से आ रही है। हालांकि इस सुविधा के कारण एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, इसके प्रति क्रेज के चलते छोटे शहरों इंटरनेट की पहुंच बढ़ रही है क्योंकि लोग इस सुविधा को लेने के लिए स्मार्टफोन अपनाने में तेजी दिखा रहे हैं। इसके अलावा, इससे ऑनलाइन खरीदारी में भी अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली है। बीएनपीएल सुविधा के प्रति रुझान का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे बड़े शॉपिंग प्लेटफॉर्म के पास अपने स्वयं के बीएलपीएल भुगतान विकल्प हैं। अमेजन पे लेटर ने पिछले साल जुलाई में पहले ही 20 लाख की ग्राहक वृद्धि देखी थी। वहीं फ्लिपकार्ट का कहना है कि उसके एक करोड़ उपभोक्ता ऐसे हैं जो पे-लेटर विकल्प को अपना सकते हैं।

विशेषज्ञों को सता रही ये चिंता

एक ओर जहां इस सुविधा के उपयोग में लगातार इजाफा हो रहा है तो दूसरी ओर विशेषज्ञ को इस बात की चिंता सता रही है कि इस पे-लेटर भुगतान विकल्प पर बढ़ रही भीड़ अगर सावधानी नहीं बरतेगी तो अनजाने में ही वो अंततः कर्ज के जाल में फंस सकती है। क्रेडिट प्लेटफॉर्म कैशे के चीफ एग्जिक्यूटिव ध्रुव जैन की मानें तो पिछले कुछ सालों में हमने ग्राहकों की धारणाओं में बड़ा बदलाव देखा है और सामने आया कि युवा वर्ग क्रेडिट पर खरीदारी को अहमियत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कोई भी क्रेडिट लाइन आपके क्रेडिट स्कोर को संभावित रूप से प्रभावित कर सकती है। प्रत्येक बीएनपीएल लेनदेन को व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) के रूप में सोचकर चलना चाहिए। दूसरे शब्दों में कहें तो जब आप इस सुविधा का उपयोग करने के लिए साइन अप करते हैं, तो निश्चित तौर पर आप एक अल्पकालिक ऋण के लिए साइन अप कर रहे होते हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने कहा कि आसान क्रेडिट भी अत्यधिक खर्च का खतरा पैदा करता है, खासकर जब इन्हें न्यूनतम वैरिफिकेशन के साथ पेश किया जाता है।

ऐसे काम करती है यह स्कीम

बाय नाउ पे लेटर स्कीम के जरिये फिनटेक कंपनियां उपभोक्ताओं को कर्ज देती हैं और उन्हें क्रेडिट कार्ड की तरह ही पहले खरीदने और बाद में इसका भुगतान करने की सुविधा मुहैया कराती है। ईपेलेटर, लेजीपे, सिंपल जैसी कई फिनटेक कंपनियां हैं, जो उपभोक्ताओं को शॉपिंग करने और पैसे बाद में चुकाने का विकल्प देती हैं। इसके तहत एक बिलिंग साइकिल में की गईं खरीदारियां जुड़ती रहती हैं इनके लिए आपको बाद में भुगतान करना होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा के इसके जरिये उपभोक्ता 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक छोटे-छोटे लेन-देन कर सकता है। लेकिन अगर समय पर भुगतान करने से चूकते हैं तो कंपनी कुल बकाया रकम की अधिकतम 30 फीसदी राशि पेनल्टी के रूप में वसूल कर सकती हैं।

पर्सनल लोन की तरह भरना होगा ब्याज

बिल्कुल पर्सनल लोन की तरह से ही बीएनपीएल में खरीदारी के लिए महज कुछ सेकेंड में कर्ज मुहैया कर दिया जाता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो यह कर्ज का जाल है और इसमें सावाानी न बरती तो मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर आप समय से कर्ज का भुगतान नहीं करते हैं, तो इस पर पेनल्टी, लेट फीस, ब्याज बगैरह सब जुड़ते हैं जो आपके द्वारा लिए गए कर्ज को बड़ा कर देता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को उधार लेने से पहले यह समझना बेहद जरूरी है कि फिनटेक कर्जदाता पर्सनल लोन को अलग-अलग तरीकों से पैकेज करके ही बेच रहे हैं। बीएनपीएल पर भी पर्सनल लोन की तरह ज्यादा ब्याज लगता है। यहां बता दें कि बीएनपीएल पर प्रोसेसिंग फीस के साथ कंपनियां 24 फीसदी तक ब्याज वसूल करती हैं।

Tags: Buy Now Pay Laterसावधान

Related Posts

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देश

Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

March 13, 2026
LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?
देश

LPG Gas Refilling Rules Change: उज्जवला कनेक्शन धारकों के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिन बाद ही भरवा सकेंगे सिलेंडर

March 12, 2026
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने
देश

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने

March 12, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला: नारायणपुर में सीरियल आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

कोर्ट ने व्यवसायी को सुनाई कड़ी सजा

May 20, 2022
EPFO New Rules 2025: EPFO ने किया बड़ा ऐलान, अब 100% निकाल सकेंगे PF पैसा, सरकार ने बदले नियम

EPFO New Rules 2025: EPFO ने किया बड़ा ऐलान, अब 100% निकाल सकेंगे PF पैसा, सरकार ने बदले नियम

October 14, 2025

One MLA One pension के फैसले पर सीएम भूपेश बघेल का करारा प्रहार

March 27, 2022
IndiGo Flight: प्‍लेन को बम से उड़ा दिया जाएगा…धमकी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई Emergency लैंडिंग

IndiGo Flight: प्‍लेन को बम से उड़ा दिया जाएगा…धमकी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई Emergency लैंडिंग

November 1, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Rashifal For Today: आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में मिलेगी खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल
  • भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
  • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In