• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 14, 2025
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के क्यों हैं कम कीमतें?

यह स्थिति तब है कि जबकि इनमें से ज्यादातर देश भारत से ही पेट्रोल खरीदते हैं। सवाल है कि हमसे पेट्रोल-डीजल खरीदकर भी हमारे पड़ोसी देश अपनी जनता को सस्ता पेट्रोल कैसे उपलब्ध करा रहे हैं?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 31, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देश में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी हैं। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 101.81 रुपये प्रति लीटर तो राजस्थान के गंगानगर में 117.83 रुपये प्रति लीटर है। भारत में पेट्रोल-डीजल की इतनी ऊंची कीमतों के बाद भी पड़ोसी देशों पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान में पेट्रोल कीमतें बहुत कम हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि पड़ोसी देश अफगानिस्तान में आज पेट्रोल 66.99 रुपये, पाकिस्तान में 62.38 रुपये, श्रीलंका में 72.96 रुपये और बांग्लादेश में 78.53 रुपये है। यह स्थिति तब है कि जबकि इनमें से ज्यादातर देश भारत से ही पेट्रोल खरीदते हैं। सवाल है कि हमसे पेट्रोल-डीजल खरीदकर भी हमारे पड़ोसी देश अपनी जनता को सस्ता पेट्रोल कैसे उपलब्ध करा रहे हैं?

ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा


ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा ने अमर उजाला को बताया कि भारत तेल रिफाइनिंग के मामले में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में गिना जाता है। भारत केवल पड़ोसी देशों को ही नहीं, बल्कि दुनिया के 106 देशों को तेल निर्यात करता है। यहां तक कि जिन मध्य-पूर्व के देशों को तेल का खजाना माना जाता है, उनके यहां भी भारत तेल निर्यात करता है। इन देशों से कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) लाकर भारत में उसकी रिफाइनिंग की जाती है। तकनीकी भाषा में इसे वैल्यू एडिशन कह सकते हैं। इसके बाद इसे इन्हीं देशों को निर्यात कर दिया जाता है।

READ ALSO

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BJP ने 71 उम्मीदवारों का नाम किया ऐलान, यहां देखें पहली लिस्ट

Big Breaking: बड़ा हादसा; सवारियों से भरी बस में आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत…

प लंदन-जर्मनी


बहुत संभावना इस बात की होती है कि जब आप लंदन-जर्मनी में अपनी कार में ईंधन भरवा रहे हों, तो वह भी भारत से रिफाइन कर इन देशों को भेजा गया हुआ हो। रिफाइनिंग के क्षेत्र में भारत को दुनिया का सुपर पॉवर कहा जा सकता है। हीरे, आभूषण के बाद भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किया जाने वाली वस्तु पेट्रो प्रॉडक्ट ही हैं। इस क्षेत्र से भारत को भारी आय होती है और यह क्षेत्र देश के लाखों कामगरों को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराता है।

भारत में भारी टैक्स


तेल कीमतों के ऊंचे होने का सबसे बड़ा कारण इन पर लगने वाला भारी टैक्स है। यदि दिल्ली में आप 100 रुपये का पेट्रोल खरीदते हैं तो इसमें टैक्स का हिस्सा 45.3 रुपये होता है। इसमें 29 रुपये सेंट्रल टैक्स और 16.3 रुपये राज्य सरकार का टैक्स शामिल है। इसी तरह महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में पेट्रोल की आधे से अधिक कीमत टैक्स के रूप में होती है। पेट्रोलियम उत्पादों पर सबसे कम टैक्स वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी, मेघालय और मिजोरम हैं। उत्तर प्रदेश में 100 रुपये के पेट्रोल में टैक्स का हिस्सा 45.2 रुपये और बिहार में 50 रुपये होता है।

विदेश में सस्ता क्यों?


भारत में भारी टैक्स के कारण पेट्रोल-डीजल काफी महंगा हो जाता है, जबकि जब यही पेट्रोल-डीजल दूसरे देशों को बेचा जाता है तो इसमें केंद्र-राज्यों का टैक्स शामिल नहीं होता। उन्हें क्रूड ऑयल, उनकी रिफाइनिंग और परिवहन जैसी लागत को जोड़ने के बाद एक सामान्य लाभ लेते हुए बेचा जाता है। इसके बाद जब पेट्रो उत्पाद विदेशों में पहुंचते हैं तो वह देश उन पर कितना टैक्स लगाता है, या नहीं लगाता है, यह उसकी अपनी नीति पर निर्भर करता है। नेपाल और भूटान जैसे देशों में टैक्स बहुत कम लिया जाता है। कुछ अन्य देशों में भी काफी कम टैक्स लिया जाता है। इस कारण इन देशों में भारत से ही गया पेट्रोल सस्ता उपलब्ध कराया जाता है।

सही या गलत


पेट्रोल उत्पादों पर भारी टैक्स वसूलने पर लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। भारत में भारी टैक्स अवश्य वसूला जाता है, लेकिन इसके साथ ही भारत सरकार पाकिस्तान की कुल आबादी से लगभग चार गुना लोगों को हर माह मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। लगभग पूरी आबादी को कोरोना टीका मुफ्त लगाया जा चुका है तो सड़क निर्माण, अस्पताल-एयरपोर्ट के निर्माण में भारत पड़ोसी देशों से बहुत ज्यादा आगे है। इन पर लगने वाला भारी खर्च इसी टैक्स से ही वसूला जाता है। जिन पड़ोसी देशों में सस्ता ईंधन मिलता है, वहां इन क्षेत्रों में विकास की दर बहुत कम है।

भारत नीतिगत कारणों से भी पड़ोसी देशों को सस्ता पेट्रोल उपलब्ध कराता है। यदि भारत यह सहायता नहीं करता है तो पड़ोसी देश चीन को वहां अपना पैर पसारने का अवसर मिलता है। सुरक्षा कारणों से भारत सदैव एक नीति के तहत पड़ोसी देशों की सहायता करता है जिससे कोई भारत विरोधी तत्व उनका गलत उपयोग न कर सके। इसलिए पेट्रो उत्पादों को रणनीतिक उत्पादों के अंतर्गत भी शामिल किया जाता है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि सीमित टैक्स लेना देश के विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन ज्यादा टैक्स लगने से जनता की खरीद क्षमता प्रभावित होती है, इसलिए कितना टैक्स लेना उचित होगा, इस पर अलग-अलग विशेषज्ञों की अलग-अलग राय होती है।

Related Posts

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BJP ने 71 उम्मीदवारों का नाम किया ऐलान, यहां देखें पहली लिस्ट
देश

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BJP ने 71 उम्मीदवारों का नाम किया ऐलान, यहां देखें पहली लिस्ट

October 14, 2025
Big Breaking: बड़ा हादसा; सवारियों से भरी बस में आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत…
देश

Big Breaking: बड़ा हादसा; सवारियों से भरी बस में आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत…

October 14, 2025
Chhattisgarh latest news: जल्द लागू होगा धर्मांतरण रोकने वाला नया कानून, बताया जा रहा देश का सबसे मजबूत एक्ट
देश

Chhattisgarh latest news: जल्द लागू होगा धर्मांतरण रोकने वाला नया कानून, बताया जा रहा देश का सबसे मजबूत एक्ट

October 14, 2025
Digital Rupee e₹: RBI ने लॉन्च किया ऑफलाइन डिजिटल रुपया, अब बिना इंटरनेट में होगी Payment…
देश

Digital Rupee e₹: RBI ने लॉन्च किया ऑफलाइन डिजिटल रुपया, अब बिना इंटरनेट में होगी Payment…

October 14, 2025
Cough Syrup Ban; WHO ने भारत के इन तीन सीरप को लेकर जारी की चेतावनी, बच्चों के लिए जानलेवा की घोषित…
देश

Cough Syrup Ban; WHO ने भारत के इन तीन सीरप को लेकर जारी की चेतावनी, बच्चों के लिए जानलेवा की घोषित…

October 14, 2025
Govt Employees Salary Increased: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले 5 से 8 प्रतिशत DA में हुई बढ़ोतरी..
देश

Diwali Bonus : सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान, दिवाली से पहले अकाउंट में आएंगे इतने हजार रुपये…

October 14, 2025
Next Post

जगदलपुर : सफाई नहीं हुई तो कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंच गया भाजपा पार्षद

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image



POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ है आज, यहां जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, और चांद निकलने का समय

October 10, 2025

EDITOR'S PICK

भारत में फुल लॉकडाउन की जरूरत नहीं:WHO

January 18, 2022

गाईड लाईन का उल्लंघन कर ऑक्सीजन सिलेण्डर रिफिल कराने वाले उद्योगों पर लगाये प्रतिबंध-कलेक्टर श्री भीम सिंह

May 4, 2021
Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन में महंगा हुआ हवाई सफर, फ्लाइट टिकटों के दाम पहुंचा 20 हजार तक..

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन में महंगा हुआ हवाई सफर, फ्लाइट टिकटों के दाम पहुंचा 20 हजार तक..

October 14, 2025

अब छत्तीसगढ़ में सरकारी दफ्तरों के नही काटने होंगे चक्कर

May 10, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BJP ने 71 उम्मीदवारों का नाम किया ऐलान, यहां देखें पहली लिस्ट
  • Raigarh Today News: अगर आप रायगढ़ जिले में नौकरी की कर रहे तलाश तो 16 अक्टूबर को 131 आदमी की होगी भर्ती पढ़े पूरी जानकारी
  • Big Breaking: बड़ा हादसा; सवारियों से भरी बस में आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत…
  • Chhattisgarh latest news: जल्द लागू होगा धर्मांतरण रोकने वाला नया कानून, बताया जा रहा देश का सबसे मजबूत एक्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In