• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, August 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

चुनाव से ठीक पहले खैरागढ़ का हाल:कांग्रेस के जिला बनाने के वादे का माहौल, भाजपा के पास अभी कोई तोड़ नहीं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 9, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

खैरागढ़ उपचुनाव की गहमागहमी अब चरम की ओर है। यह क्षेत्र पहली बार राजनीतिक रूप से इतना महत्वपूर्ण होता दिख रहा है। कांग्रेस ने इस उपचुनाव में बाकायदा घोषणापत्र जारी कर जीत के 24 घंटों के भीतर जिला बनाने का वादा किया है। इस वादे ने क्षेत्र के वर्षों से पल रही उम्मीदों को पंख दे दिया है। जनता कांग्रेस का भी यही वादा है। इस परसेप्शन की काट के लिए भाजपा सरकार के पिछली बार घोषित चार जिलों के हश्र की याद दिलाकर अपने मतदाताओं को साधे रखने की कोशिश में है।

खैरागढ़ विधानसभा की सीमा से बाहर के पहले गांव मारूटोला कला में मिले गैंदराम वर्मा ने बताया, उनके गांव से ठीक पहले खैरागढ़ की सीमा खत्म होती है, लेकिन खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा से उनके गांव में भी उत्साह है। उन लोगों को उम्मीद है कि प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में उनका गांव भी आएगा। वर्मा उत्साहित होकर बताते हैं कि अगर ऐसा हुआ उन लोगों को जिला मुख्यालय के किसी काम के लिए दूर राजनांदगांव जाने का झंझट ही खत्म हो जाएगा। सारे काम नजदीक के खैरागढ़ में होने लगेंगे। अभी यहां तहसील और न्यायालय ही है। जिला बनने के बाद कलेक्टर, एसपी भी बैठेंगे। गैंदराम वर्मा का कहना है, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल और कांग्रेस की यशोदा वर्मा दोनों ही उनके समाज के हैं। दोनों सामाजिक रूप से सक्रिय हैं, लेकिन सरकार की घोषणा से गांव में कांग्रेस की ही चर्चा हो रही है।

READ ALSO

Nepal Earthquake: नेपाल में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, रात के अंधेरे में नई प्रलय का खौफ

Chandra Grahan 2026 Timing: रक्षाबंधन पर लगेगा साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए सुबह इस समय तक बांधें भाई की कलाई पर राखी

खैरागढ़ तहसील का बागमुड़ा मुख्य सड़क से अलग हटकर है। दोपहर में तेज धूप की वजह गांव में सन्नाटा सा पसरा हुआ था। खेतों में भी किसान नहीं थे। गांव के थोड़ा भीतर घुसते ही मंदिर है। सीढ़ियों पर ही कुछ युवा बैठकर बातचीत में व्यस्त मिले। नए लोगों को देखकर कुछ लड़के इधर-उधर हो गए। घर से कुछ अन्य लोग बाहर निकल आए। बात शुरू हुई तो चुनाव पर चर्चा शुरू हो गई।

गांव के रघुवीर यादव बताते हैं कि अब तक कांग्रेस के ही लोग पांच बार वोट मांगने आए हैं। भाजपा या अन्य दलों से कोई पहुंचा ही नहीं। गांव में भी कांग्रेस का ही माहौल दिख रहा है। उनके पड़ोसी खुमन वर्मा ने नई बात बताई। उनका कहना था, 2018 के चुनाव तक वे खुद भाजपा के वोटर रहे हैं। जब कांग्रेस ने कर्जमाफी और 2500 रुपए क्विंटल धान की बात कही तो उन्होंने पहली बार उसे वोट दिया। कर्ज भी पट गया, दाम भी मिल रहा है। अब जिले का वादा हुआ है। यह हो गया तो हम जैसों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।

भाजपा की भी एक लहर मौजूद
खैरागढ़ में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय से निकलते हुए मिलते हैं एक सीनियर सिटीजन। रिकॉर्ड पर बात करने से इनकार कर दिया। कहा, दोनों तरफ अपने ही लोग हैं। बताते हैं, मुकाबला एकतरफा दिख जरूर रहा है, लेकिन आसान नहीं है। यहां भाजपा के पक्ष में भी एक लहर मौजूद है। इसे 2023 का रिहर्सल बताकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया जा रहा है।

गांवों-शहरों में दूसरे तरह की मोर्चेबंदी लगी है। वहीं छुई खदान में मिले विमल साहू की बातों से इसकी तस्दीक होती है। विमल का कहना था, केवल जिला बनाने से ही सब कुछ नहीं होगा। यहां लोगों की दूसरी भी तकलीफे हैं। सामाजिकता है। वोट देने से पहले उसको भी ध्यान में रखना पड़ता है।

राजपरिवार समर्थक और साल्हेवारा अभी अबूझ पहेली
खैरागढ़ विधानसभा पर 1951 में हुए पहले आम चुनाव से लेकर आगे 9 बार तक राजपरिवार का ही कब्जा रहा है। 2018 के चुनाव में राजपरिवार के ही देवव्रत सिंह चुनाव जीते थे। जीवन भर कांग्रेसी रहे देवव्रत ने 2018 का चुनाव जनता कांग्रेस सिंबल पर लड़ा और जीता था। नवंबर 2021 में उनके निधन के बाद खाली सीट पर उपचुनाव हो रहा है। राजपरिवार का कोई मैदान में नहीं है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने देवव्रत सिंह के बहनोई नरेंद्र सोनी को उतारा है, लेकिन राजपरिवार के दूसरे सदस्यों ने किसी के समर्थन या विरोध पर चुप्पी साध रखी है। साल्हेवारा का आदिवासी बहुल इलाका खैरागढ़ राजपरिवार का स्ट्रॉन्गहोल्ड माना जाता है। नया जिला बनने से उनसे जिले की दूरी बेहद कम हो जाएगी, लेकिन कांग्रेस, भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ तीनों में से कोई उन वोटों पर खुला दावा करने की स्थिति में नहीं दिख रहा है।

कांग्रेस के प्रचार अभियान में भी ‘जिला’ ही केंद्र
खैरागढ़ बस अड्‌डे के पास कांग्रेस ने एक बड़ी होर्डिंग लगा रखी है। स्पष्ट संदेश 16 अप्रैल को कांग्रेस का विधायक बनेगा। 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनेगा। मुख्य सड़क किनारे भुलाटोला गांव के एक कच्चे मकान पर छत्तीसगढ़ी की चुटीली बोलचाल वाले अंदाज में एक नारा लिखा है। ‘डोंट फिकर, नाट शंशो, 17 के जिला बनही खैरागढ़’। मतलब कोई फिक्र नहीं, कोई संदेह नहीं। 17 को खैरागढ़ जिला बन जाएगा। कांग्रेस के नेता भी इस वादे को प्राथमिकता से उठा रहे हैं।

Related Posts

देश

Nepal Earthquake: नेपाल में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, रात के अंधेरे में नई प्रलय का खौफ

August 27, 2026
देश

Chandra Grahan 2026 Timing: रक्षाबंधन पर लगेगा साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए सुबह इस समय तक बांधें भाई की कलाई पर राखी

August 27, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में अभी भी 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

August 27, 2026
देश

Kanpur Plane Crash: उड़ान भरते ही विमान में हुआ जोरदार धमाका, क्रैश होने पर दोनों पायलटों की मौत…

August 27, 2026
देश

UPTET 2026 Result: TET एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी.. 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

August 27, 2026
देश

Sawan Purnima Vrat: आज या कल, जानिए कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? इस दिन जरूर पढ़ें ये पावन कथा

August 27, 2026
Next Post

पॉलिथिन लाइए और एक प्लेट गरमा-गर्म नाश्ता पाइए,शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने की कवायद

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

शराब के नशे में देर शाम नहाने के लिए उतरा था; एक घंटे बाद मिला शव

April 5, 2022
यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

March 27, 2026
Plastic Notes in India: देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट

Plastic Notes in India: देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट

August 11, 2026
विशेष लेख : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम : ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल

विशेष लेख : केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम : ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल

December 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • The Revolutionaries Trailer: भुवन बाम की नई वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ट्रेलर रिलीज; जानिए कब और कहां देगी दस्तक ?
  • Nepal Earthquake: नेपाल में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, रात के अंधेरे में नई प्रलय का खौफ
  • Chhatisgarh Samachar : भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार ‘विष्णु भैया’ के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In