• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, November 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

CG NEWS : पत्नी ने नहाने से इंकार किया तो पति ने खुदवा दिया तालाब, लोग इसे जल देवता का है निवास मानते हैं

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 12, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तालाब को लोग प्यार की निशानी मानते हैं। यह तालाब कभी सूखता नहीं है। गांव के लोगों के लिए यह तालाब साक्षात जल देवता है। जल संरक्षण की मिसाल भी है। लगभग 3 सौ साल पुराना 49 एकड़ में फैले इस तालाब का पानी जितना साफ है, उतनी ही दिलचस्प इसकी कहानी है। एक मालगुजार की कहानी, जिसकी खूबसूरत पत्नी ने जिद कर दी, जब तक खुद का तालाब नहीं खुदेगा वह नाहएगी नहीं। पत्नी की जिद पर मालगुजार ने यह तालाब खुदवाया।

दुर्ग जिले के कुम्हारी के पास स्थित है ग्राम पंचायत कंडरका..। दो हजार की आबादी वाला गांव। गांव के पूर्व जनपद सदस्य राजेंद्र साहू बताते हैं कि 2 सौ साल पहले अंग्रेज जमाने में यहां गुरमीन पाल गड़रिया की मालगुजरी थी। धन संपदा भरपूर होने के कारण गुरमीन को गौटिया भी कहा जाता था। गुरमीन अंग्रेजों के लिए लगान वसूलता था। गुरमीन का बनाया तालाब निस्तारी के अलावा लगभग 200 हेक्टेयर खेतों की प्यास भी बुझाता है। इस तालाब की वजह से आसपास के गांवों का वाटर लेबल भी डाउन नहीं होता। पानी की पतली धार से तालाब बनाने का रास्ता मिला और मालगुजार ने ग्रामीणों और राजस्थान के गड़रियों से तालाब खुदवा दिया। दो महीने की मेहनत से तालाब तैयार हुआ, जिसमें नहाकर मालगुजार की पत्नी ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की थी।

READ ALSO

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

गौटिया की पत्नी ने ली तालाब बनाने की प्रतिज्ञा

ग्रामीण बताते हैं कि गुरमीन की पत्नी बहुत खूबसूरत थी। वो नहाने के लिए रोज पास के चेटुवा गांव के तालाब जाया करती थी। एक दिन वह बाल में मिट्टी लगाकर नहाने गई। एक पत्थर पर बैठकर वह नहा रही थी। तभी चेटुवा गांव की महिलाओं ने उसे ताना मार दिया कि इतने बड़े मालगुजर की बीवी के पास नहाने के लिए खुद का तालाब नहीं है। मालगुजार की बीवी नाराज हो गई। उसने प्रतिज्ञा ली कि जब तक खुद का तालाब नहीं खुदेगा वह बाल नहीं धोएगी। बीवी के इस संकल्प से परेशान गुरमीन ने तालाब के लिए जगह खोजना शुरू किया।

कुछ इस तरह मिला पानी और खुदवाया तालाब

छतीसगढ़ में तब पानी मिलना रेत के ढेर में सुई खोजने के बराबर था। भीषण गर्मी का दिन, गुरमीन सहित गांव के कुछ लोग तालाब के लिए जगह तलाश रहे थे, तभी खबर आई कि गांव का एक भैंस दो दिन से गायब है। तालाब के लिए जगह के साथ भैस की तलाश शुरू हुई। भैस गांव के पूरब दिशा में मिली। कीचड़ से लिपटी हुई। गांव के बाहर एक डीह था, जहां चितावर (लंबी घास) भी था। गांव के लोग समझ गए कि पानी यही है। उस जगह पर कुदाल पड़ते ही पानी की महीन धार फूट पड़ी। ग्रामीण उसे पाताल से निकली धार कहते हैं। इसी धार की वजह से यह तालाब कभी सूखता नहीं है।

ग्रामीणों व राजस्थान के गड़रियों ने खोदा तालाब

राजेंद्र साहू बताते हैं कि तालाब खोदने का काम शुरू किया गया। उस वक्त राजस्थान से भेड़ चराने वाले गड़रिया बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ आए थे। गुरमीन गौटिया ने सबको काम पर लगा दिया। दो महीने में 49 एकड़ में बड़ा तालाब खुद गया। तब गुरमीन की बीवी ने बाल धोए। गौटिया ने सबको भरपूर पैसे दिए। उसने तालाब के चारों तरफ आम के पेड़ लगवा दिए। तब से यह तालाब जल देवता बन गया। तालाब आज तक नहीं सूखा। पहले लोग इसी का पानी पीते थे। 3 सौ साल पुराना तालाब अब निस्तारी व खेतों की सिंचाई के काम आता है। इसका पानी आज भी बेहद साफ रहता है। इस तालाब के लिए गुरमीन को लोग शिद्दत से याद करते हैं। यह तालाब भीषण अकाल के समय भी नहीं सूखता।

 

 

Tags: जल देवताजल देवता का है निवासतालाब बनाने की प्रतिज्ञा

Related Posts

देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
देश

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन आज, राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी

October 31, 2026
देश

Delhi fire: जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

October 31, 2026
देश

Census 2027: केन्द्र सरकार ने किया जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा पहला चरण

October 30, 2026
Next Post

UP : विधान परिषद में BJP को बहुमत, सपा का नहीं खुला खाता; जानें कहां-किसकी जीत

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

November 17, 2025
पैसा रखें तैयार, Meesho ला रहा ₹6,600 करोड़ का IPO, जानिए कब होगी लिस्टिंग?

PhysicsWallah IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

November 11, 2025
PM Suryaghar Yojana: छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की 50% बिल छूट खत्म, सोलर नहीं लगाने पर वसूला जाएगा पूरा बिल

PM Suryaghar Yojana: छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की 50% बिल छूट खत्म, सोलर नहीं लगाने पर वसूला जाएगा पूरा बिल

December 26, 2025

दुर्भाग्य या निर्णय में गलती के लिए डॉक्टर जिम्मेदार नहीं-सुप्रीम कोर्ट

April 21, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में Cyclone Murasu का दिखेगा असर, दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
  • Rashifal For Today : मीन राशि वालों आज आपके लिए धैर्य और संतुलन बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल
  • GST: GST कलेक्शन में बड़ा उछाल, अक्टूबर में सरकार के खाते में आए 2.31 लाख करोड़ रुपये

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In