• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

अगर आप भी फालतू के Email से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स , इनबॉक्स से कैसे डिलीट करें

सारे फालतू ईमेल खुद डिलीट हो जाएंगे और आपका अलग से इन्हें डिलीट करने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 12, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दिनभर में हमारे पास ढेरों ऐसे ईमेल आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं रहते, ये फालतू ईमेल आपका जीमेल स्टोरेज को भर देते हैं। अगर आपका इनबॉक्स भी फालतू ईमेल से भर गया है तो अब टेंशन मत लीजिए। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे सारे फालतू ईमेल खुद डिलीट हो जाएंगे और आपका अलग से इन्हें डिलीट करने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

दुनिया भर में जीमेल एक लोकप्रिय ईमेल सुविधा है। आज के समय में करोड़ों यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और यह निजी से लेकर ऑफिशियल स्तर पर काम में ली जाती है। अब 1 जून से गूगल ने फ्री अनलिमिटेड स्पेस को खत्म कर दिया है जिसमें गूगल फोटोस पर अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म हो जाएगी और ऐसे में अगर आपके ईमेल में फर्जी मेल्स मौजूद हैं तो आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं। यह बात सभी को पता है कि जीमेल पर अक्सर प्रमोशनल मेल्स भी आते रहते हैं, जिसे स्टोरेज काफी ज्यादा घिरती है। अगर आप फ्री स्पेस को बचाना चाहते हैं तो आप फालतू मेल्स को डिलीट कर सकते हैं और अपने लिए अधिक स्पेस रख सकते हैं। अब गूगल अपने एक अकाउंट के साथ 15 GB फ्री स्टोरेज दे रही है, इस फ्री स्टोरेज में गूगल की सभी सर्विस जैसे Gmail, Google Photos, Google Drive आदि भी शामिल हैं। यानी कि इस सभी के लिए कुल 15 जीबी फ्री स्पेस दिया जा रहा है।

READ ALSO

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार, छह हजार से अधिक लोग अब भी लापता

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि जीमेल आपके फालतू ईमेल खुद-ब-खुद डिलीट कर सकता है। ये ट्रिक ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होगी जिन्होंने कई दिनों तक इनबॉक्स चेक नहीं करते। एक बार फ्री क्लाउड स्टोरेज स्पेस भर जाने के बाद, यूजर्स को 100GB के लिए सालाना 1100 रुपये का भुगतान करना होता है। जो लोग इस पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, उन्हें आने वाली तस्वीरों, ईमेल और फाइलों के लिए जगह बनाने के लिए अपना कुछ डेटा डिलीट करना होगा। वैसे, फालतू फोटो-वीडियो को आसानी से हटाने के कई तरीके हैं, लेकिन यहां हम देखेंगे कि आपका जीमेल उन ईमेल को ऑटोमैटिकली कैसे डिलीट करता है, जो आपके किसी काम के नहीं है। जीमेल के इस कमाल के फीचर का नाम ‘Filters for Auto-Deletion’ है, जो न सिर्फ आसानी से सुलभ है बल्कि इसे यूज करना भी आसान है। ये वास्तव में वही काम करता है जो आप चाहते हैं। चलिए बताते हैं इसे यूज करने का तरीका…

फालतू ईमेल को अपने आप कैसे डिलीट करें, देखें स्टेप्स

स्टेप 1: अपने पीसी या लैपटॉप पर जीमेल खोलें।
स्टेप 2: सर्च बार में, आपको एक फिल्टर आइकन दिखाई देगा। बस उस पर टैप करें।
(नोट: यदि आइकन आपको दिखाई नहीं दे रहा है, तो ये आपको सेटिंग सेक्शन के ‘Filters and blocked addresses’ टैब में भी मिल जाएगा। इसके बाद, आपको बस ‘Create a new filter’ बटन पर टैप करना होगा।)

स्टेप 3: आप देखेंगे कि टॉप पर ‘From’ लिखा है। बस उन ईमेल का नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करें जो महत्वपूर्ण नहीं हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप Zomato, Voot, Quora, Facebook, LinkedIn जैसी सर्विसेस से ईमेल नहीं चाहते हैं, तो आप बस उनकी ईमेल आईडी दर्ज कर सकते हैं।

(नोट: ईमेल आईडी दर्ज करना हमेशा एक नाम से बेहतर होता है क्योंकि यदि आपके किसी ईमेल में वही नाम है, तो जीमेल उसे भी हटा सकता है। यदि आप चाहते हैं कि जीमेल स्पेसिफिक सेंडर के ईमेल को हटा दे, तो फुल ईमेल आईडी दर्ज करें।)
स्टेप 4: एक बार ऐसा करने के बाद, बस ‘Create filter’ पर क्लिक करें और फिर ‘Delete it’ चुनें।

स्टेप 5: इसके बाद आपको बस फिर से ‘Create filter’ पर क्लिक करना है। बस अब आपका काम हो गया।यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह फीचर आपके सभी पुराने ईमेल को नहीं हटाती है बल्कि आने वाले सभी ईमेल के लिए है। एक बार जब आप एक फ़िल्टर बना लेते हैं, तो आपका जीमेल उसे अपने आप डिलीट कर देगा। आप अपने द्वारा बनाए गए फ़िल्टर को कभी भी हटा सकते हैं। इसके लिए बस सेटिंग्स> फिल्टर्स और ब्लॉक्ड एड्रेस पर जाएं। यहां आप फ़िल्टर एडिट या डिलीट पाएंगे। यह तरीका सुनिश्चित करेगा कि आपका जीमेल हमेशा क्लीन रहे।

पुराने ईमेल कैसे डिलीट करें?

आपको इसे मैन्युअल रूप से करना होगा। लेकिन, चिंता न करें, एक ही बार में अधिकांश ईमेल को हटाने का एक आसान तरीका है। आपको बस सर्च बार में नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करना होगा और जीमेल आपके मिले सभी ईमेल दिखाएगा। इसके बाद, बस टॉप पर स्थित ‘All’ बटन का चयन करें और डिलीट आइकन पर क्लिक करें। यह आपको स्विगी, ज़ोमैटो और अन्य प्लेटफ़ॉर्म जैसी सर्विसेस से प्राप्त सैकड़ों ईमेल को डिलीट करने में मदद करेगा।

अपने खास मेल को अलग फोल्डर में रखें

अगर आपके पास किसी खास मेल आईडी से मेल आती है जो आपके लिए बेहद ही जरुरी है तो आप उसके लिए अपनी जीमेल आईडी में लेबल बना सकते है| लेबल बनाने के लिए आपको अपनी जीमेल आईडी लॉगिन करना होगा| लॉगिन करने के बाद आप बाई ओर के ऑप्शन के देखे| ऑप्शन में आपको सबसे नीचे मैनेज लेबल्स का ऑप्शन मिलेगा| इसके नीचे नया लेबल बनाने का ऑप्शन आएगा| इस पर क्लिक करे और नया लेबल बनाए| यह एक प्रकार का फोल्डर होता है| जिसमे आप अपने हिसाब से मेल, मैसेज आदि को रख सकते है| जिनको आप बिना अपना समय गवाए पढ़ सकते है|

 

Tags: Emailइनबॉक्सफालतू के Emailफालतू के Email से परेशानलैपटॉप.

Related Posts

देश

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार, छह हजार से अधिक लोग अब भी लापता

September 17, 2026
देश

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

September 17, 2026
देश

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

September 17, 2026
देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
Next Post

खैरागढ़ उपचुनाव : धूप बढ़ने के साथ घटी वोटर्स की संख्या, 3 बजे तक 65.68 फीसदी मतदान , प्रत्याशियों ने किया मतदान

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Factory Blast Accident :केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

Factory Blast Accident :केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

April 21, 2026

PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से राहत का मौका, छत्तीसगढ़ में सोलर पैनल पर ₹1.08 लाख तक सब्सिडी

September 4, 2026

Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

September 16, 2026
Chhatisgarh news: धमतरी में भीषण सड़क हादसा। 4 लोगो की गई जान।

Chhatisgarh news: धमतरी में भीषण सड़क हादसा। 4 लोगो की गई जान।

February 14, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In