• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

सीएम भूपेश बघेल ने लिए बड़े फैसले….सरकारी डाॅक्टर सिर्फ जेनेरिक दवा ही लिखेंगे

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 19, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राज्य सरकार ने नगरीय निकायों की जमीनों को फ्री-होल्ड करने का फैसला किया है। इससे सरकार को एकमुश्त बड़ी राशि मिल जाएगी और लोगों को निकायों से संपत्ति लीज पर नहीं बल्कि मालिकाना हक पर मिलेगी। नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने लेआउट पास करने का अधिकार नगर निगमों को देने के निर्देश दिए हैं। अब तक प्लाट के लेआउट के लिए निगम और टाउन प्लानिंग के चक्कर लगाने पड़ते थे। यही नहीं, सीएम ने साफ कर दिया कि सरकारी डाॅक्टर अब जेनेरिक दवाइयां ही लिखेंगे, ब्रांडेड बिलकुल नहीं। इससे बड़ी संख्या में लोगों के लिए सस्ती दवा खरीदने का रास्ता साफ हो जाएगा।

सीएम भूपेश ने नगरीय प्रशासन और आवास पर्यावरण विभागों की बैठक में सोमवार को अफसरों को निर्देश दिए कि सरकारी डॉक्टरों ने अगर ब्रांडेड दवा लिखी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी किया।

READ ALSO

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

डाक्टरों का जेनेरिक दवाइयां लिखना सुनिश्चित किया जाए। दरअसल सीएम को यह जानकारी मिली थी कि बार-बार हिदायत के बावजूद डॉक्टर जेनेरिक की बजाय ब्रांडेड दवाइयां ही लिख रहे हैं। सोमवार को नगरीय प्रशासन विभाग की मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की। इसमें मंत्री शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी. आदि शामिल थे।

जानिए… तीनों फैसलों के फायदे और हम पर असर

जेनेरिक दवा से 6 माह में लोगों के 17 करोड़ रुपए बचे, इसलिए ऐसा फैसला

  • प्रदेश में बड़ा वर्ग सरकारी अस्पतालों में जाता है। उन्हें सस्ती दवा मिलेगी और इलाज का खर्च भी कम हाेगा।
  • शासन ने प्रदेशभर में 159 धन्वंतरि स्टोर खोल रखे हैं। यहां जेनेरिक दवाइयां 70 फीसदी तक छूट पर मिलती हैं।
  • अफसरों का अनुमान है कि करीब 18 लाख लोगों ने पिछले 6 महीने में धन्वंतरि स्टोर से जेनेरिक दवा ली है।
  • जेनेरिक दवा से आम लोगों के 17 करोड़ रु. से ज्यादा बचने का आंकलन हैं। इसलिए जेनेरिक पर फोकस।

लीज रेंट हर साल देने का झंझट खत्म

  • लीजधारियों और किराएदारों को मालिकाना हक।
  • नगरीय निकायों को एकमुश्त बड़ी रकम मिलेगी।
  • काबिज जमीन या दुकान पर मालिकाना हक।
  • अब हर साल रेंट भरने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
  • बेचते वक्त एनओसी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • अब दो विभागों में नहीं फंसेंगे नक्शे
  • जनता की भाग-दौड़ दो दफ्तरों तक नहीं होगी।
  • अभी टाउन प्लानिंग में आवेदन, अनुमति निगम से।
  • महीनों-बरसों तक की पेंडेंसी खत्म हो सकेगी।
  • उम्मीद है कि यह काम 30 दिन के भीतर हो जाएगा।
  • महीनेभर में काम होने की संभावना।’

एक और निर्णय सीएमओ अब गजेटेड अफसर
बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने नगरीय निकाय अधिकारियों को एक और अधिकार देने का फैसला किया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अब राजपत्रित अधिकारी घोषित कर दिया गया है।

Related Posts

देश

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

September 9, 2026
देश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

September 9, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
Next Post

सीएम भूपेश बघेल आज पर्यटन और संस्कृति विभाग की करेंगे समीक्षा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

नोएडा में ‘मिसइन्फॉर्मेशन’ से भड़की हिंसा, उच्चस्तरीय कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

नोएडा हिंसा के पीछे साजिश? गिरफ्तार किए गए 66 में से 45 लोग मजदूर नहीं; जानें जांच में क्या-क्या खुलासे हुए

April 15, 2026
MLA Narayan Singh Patta: Narayan Singh Patta: कांग्रेस विधायक के गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, बाल बाल बचे विधायक

MLA Narayan Singh Patta: Narayan Singh Patta: कांग्रेस विधायक के गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, बाल बाल बचे विधायक

December 7, 2025
Re-NEET Result 2026: कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

Re-NEET Result 2026: कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

July 14, 2026

SP रायगढ व SP झारसुगुड़ा ने की इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग

May 26, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
  • Shardiya Navratri 2026: जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें तारीख और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In