• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

दुर्ग दौरे पर CM भूपेश:उद्योग और व्यापार केंद्र के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग शहर के प्रवास पर हैं। तय कार्यक्रम के तहत वे दोपहर 12.30 बजे रायपुर से दुर्ग पहुंचे। इसके बाद जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र पहुंच गए। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वहां बने नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने संभाग भर से पहुंचे उद्योगपतियों मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान सीएम ने उनसे कहा कि आप तो स्टील बेचते हैं हम तो गोबर भी बेच देते हैं।

सीएम ने आगे चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का स्किल डेवलपमेंट करें, उनके लिए रोजगार की संभावना होगी तो वे उद्योगों को स्वीकार करेंगे। सीएम ने उन्हें बताया कि दुर्ग जिला औद्योगिक जिला है लेकिन देश मे ओद्योगिक केंद्र की पहचान भिलाई से है। बीएसपी की स्थापना के बाद यहां उद्योगों की शुरुआत हुई। दुर्ग के निर्माण में यहां के उद्योगों की बड़ी भूमिका है। बीच के दौर में निजीकरण का दौर चला और श्रमिकों की मांग घटी। तकनीक का असर पड़ा है। बीएसपी प्रदेश के उद्योगों के लिए रीढ़ की तरह है।

READ ALSO

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

सब्जी और फल का भी दुर्ग जिला हब रहा है। यहां के किसान ऐसे क्रॉप भी उगा रहे हैं जिनकी मांग विदेशों में भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे लगातार मैं उद्योग संगठनों से मिलता रहा, उनकी समस्याएं जानी और इसका निराकरण भी किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई चर्चा के बार में भी बात की।

उन्होंने कहा कि हमने उन्हें बताया है कि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलने पर इस उद्योग के लिए बड़ा काम हो सकता है। किसान उन्मुख नीतियों का लाभ बाजार को मिला है और शहरी अर्थव्यवस्था भी इससे लाभान्वित हुई है। कोर सेक्टर और इससे बाहर हम सबको अवसर देंगे। हमारे उद्योगपति ही हमारे उद्योग के ब्रांड एंबेसडर हैं।

अमृत मिशन योजना का शुभारंभ

इसके बाद उन्होंने अमृत मिशन योजना का शुभारंभ किया है। जिसे तहत 32 हजार नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। साथ ही सीएम ने ट्रांजिट हॉस्टल का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है। 10 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ये हॉस्टल बनाया गया है।अधिकारियों को ट्रांसफर में आने पर यहां रहने की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा सीएम नवनिर्मित वर्किंग वूमन हॉस्टल का भी लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे दुर्ग के पुरानी गंजमंडी में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा कार्यक्रम में शाम होने के लिए राज्य के कई मंत्री और दुर्ग जिला के नेता व निगम पदाधिकारी शामिल होंगे। आम सभा कार्यक्रम के बाद सीएम स्मृति नगर भिलाई में टेनिस कोर्ट का शुभारंभ करेंगे और फिर 4.40 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

क्या है अमृत मिशन योजना फेस – 1
दुर्ग निगम क्षेत्र की जनता को जल संकट से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए अमृत मिशन योजना फेस -1 का कार्य 144.90 करोड़ की लागत से किया गया है । योजना के तहत् जल शोधन संयंत्रो का संधारण, पांच उच्च स्तरीय जलागारों के निर्माण के साथ जल वितरण के लिए पाईप लाईन का विस्तार भी निगम प्रशासन ने किया है। शहर को जल संकट से मुक्ति दिलाने 24 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में फिल्टर, क्लैरीफायर ब्रिज, फ्लैश मिक्सचर, 2 नग वीटी पम्प एवं पैनल, 400 केवीए की क्षमता के 2 ट्रांसफॉर्मर, बैकवाश पम्प एवं वाटर फीलिंग पम्प के साथ-साथ संपूर्ण सिविल स्ट्रक्चर का कार्य किया गया है।

वहीं 11 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में फिल्टर मिडिया, फ्लौकुलेशन ब्रिज, फ्लैश मिक्सचर, 4 नग वीटी पम्प पैनल, बैकवाश पम्प लगाकर संधारण का कार्य किया गया है। जल संग्रहण के लिए गंजमंडी में 3400 किलो लीटर, पुलगांव में 2000 किलो लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही 11 एमएलडी परिसर में 1800 किलो लीटर, 24 एमएलडी परिसर में 1700 किलो लीटर, शनिचरी बाजार में 1700 किलो लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। जल वितरण के लिए सभी 60 वार्डों में 446.97 किलो मीटर, नवनिर्मित पानी टंकियो को भरने के लिए 9.54 किलो मीटर राईजिंग मेंन पाईप लाईन का विस्तार किया गया है। 31945 नग मीटर युक्त कनेक्शन लगवाए गए हैं।

कामकाजी महिलाओं के छात्रावास की विशेषता

कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए गए कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण नगर निगम दुर्ग के द्वारा 3 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। जीई रोड जल परिसर के समीप बने इस छात्रावास में 100 महिलाओं के ठहरने के लिए अटैच बाथरूम के साथ 42 कमरे बनाए गये हैं। यहां शासकीय, अर्धशासकीय विभागों में कार्य करने वाली नियमित महिला कर्मचारियों के अलावा प्रतिष्ठित संस्थानों/शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत्/प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्राओं व महिलाओं को ठहरने के लिए पात्रता होगी।

इस छात्रावास में मेस, लायब्रेरी, बैडमिंटन कोर्ट, टीवी युक्त मनोरंजन कक्ष, लॉन का निर्माण किया गया है। वाहन पार्किंग के लिए 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र सुरक्षित रखा गया है। छात्रावास में ठहरने वाली महिला उम्मीदवारों को 1000 रुपए महीने का किरया देना होगा। छात्रावास संचालन महिला स्व सहायता समूह, महिला फर्म के द्वारा किया जाएगा।

Related Posts

देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
Next Post

जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल:अधिकारियों की लेंगे बैठक, विकास के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

February 15, 2026
Weather update:मौसम अलर्ट जारी! कई राज्यों में एक साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी

Weather update:मौसम अलर्ट जारी! कई राज्यों में एक साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी

April 17, 2026

अरब सागर से पकड़ी पाकिस्तानी नाव, नौ लोग गिरफ्तार, 280 करोड़ की हेराइन जब्त

April 25, 2022
Rashifal: कर्क राशि वालों नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी और उन्हें उनके कामों से सराहना मिलेगी, पढ़े दैनिक राशिफल

Rashifal For Today: मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए कारोबार में बढ़िया रहने वाला है, जाने अन्य राशियों का राशिफल

December 16, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: रायपुर DRI की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh samachar: दिल्ली हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In