India vs Pakistan Asia cup 2025: Asia Cup में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक और गिल की तूफानी बैटिंग…

India vs Pakistan Asia cup 2025: Asia Cup में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक और गिल की तूफानी बैटिंग…

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 मुकाबला में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 को टारगेट दिया। जिसके बाद 171 रनों को पीछा करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया।

India vs Pakistan Asia cup 2025 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 28 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद सूर्य कुमार यादव ने बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद में 74 रन की पारी खेली।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। फखर जमां 9 गेंद में 15 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। सईम 17 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। अयूब और फरहान के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 72 रन की साझेदारी हुई। हुसैन तलत (10) को कुलदीप ने आउट किया। फरहान 45 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। सलमान आगा ने 13 गेंद में 17 और फहीम 8 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

: भारत और पाकिस्तान का एशिया कप सुपर-4 मैच किसने जीता?

उत्तर: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान किसका रहा?

India vs Pakistan Asia cup 2025: अभिषेक शर्मा की 74 रनों की पारी ने भारत की जीत की नींव रखी।

editor

Related Articles