• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर चतुर्वेदी ने कहा- राजस्व के सभी प्रकरण अनिवार्य रूप से ई-कोर्ट में दर्ज हों

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 10, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर चतुर्वेदी ने कहा- राजस्व के सभी प्रकरण अनिवार्य रूप से ई-कोर्ट में दर्ज हों
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2025/ जिले में राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के प्रत्येक प्रकरण का ई-कोर्ट में अनिवार्य रूप से पंजीयन किया जाए, ताकि प्रकरणों की ऑनलाइन निगरानी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कार्यालय में कोई भी प्रकरण ऑफलाइन नहीं रहना चाहिए, यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित तहसीलदार की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, नजूल प्रकरण और स्वामित्व योजना जैसे सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर गंभीरता से कार्य करें और जनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

READ ALSO

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र किसानों की एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाए, ताकि कोई भी कृषक शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो। उन्होंने वेरिफिकेशन और अप्रूवल की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री के दौरान फौती, वारिसान पंजीयन, भुइया पोर्टल में नाम प्रदर्शित न होना, खसरा त्रुटि एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई या विलंब को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य दक्षता बढ़ाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने नक्शा बंटांकन, सेवा भूमि, लैंड बैंक, न्यायालयीन प्रकरण, आधार सीडिंग, मिसल से खसरा मिलान, मोबाइल नंबर और जेंडर प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों की शुद्धता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इन कार्यों को गंभीरता से लेकर पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य में दक्षता लाएं, उनकी जवाबदेही तय करें तथा जो कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्व शासन-प्रशासन की रीढ़ है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें, ताकि जनता का विश्वास शासन और प्रशासन दोनों में दृढ़ हो सके।

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर वसूली की होगी कार्रवाई
बैठक के दौरान कलेक्टर चतुर्वेदी ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की कमी या गड़बड़ी पाए जाने पर नियमों के अनुसार तत्काल वसूली की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले और किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो। बैठक में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026
Next Post
Raigarh News: जिला जेल रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Raigarh News: जिला जेल रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rajgarh Bus Accident: भीषण सड़क हादशा; ब्रिज की सेफ्टी वॉल से टकराई तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

August 28, 2026
Petrol – Diesel Price Update: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज कीमतें घटी हैं या बढ़ी हैं? यहां चेक करें लिस्ट.

Petrol – Diesel Price Update: जारी हो गए पेट्रोल -डीजल के दाम. जाने आपकी शहर में कीमत बढ़ी या घटी!

November 26, 2025
Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त

Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त

April 3, 2026
Dividend Stock: हर शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, यहां जानें रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: हर शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, यहां जानें रिकॉर्ड डेट

May 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Aadhaar Card New Rules: बदल गए Aadhaar Card अपडेट के नियम! यहां जानें UIDAI की नई गाइडलाइन
  • Cg News : साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Latest Cg News : विशेष लेख : पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती
  • Today Cg News : विष्णु भैया के सुशासन में महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In