• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बनने से 7 यात्री घायल, हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 12, 2025
in देश
पश्चिम बंगाल: बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बनने से 7 यात्री घायल, हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

बर्धमान: पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बनने की वजह से कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 7 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

बर्धमान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3-4 पर यात्रियों की भीड़ के कारण करीब 7 यात्री घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को रेस्क्यू किया और रेल डॉक्टर से प्राथमिक इलाज कराने के बाद घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

READ ALSO

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रेल प्रशासन ने क्या कहा?

रेल प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि किसी भी तरीके की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं और उन्हें तुरंत रिकवर कर बर्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेज दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

बर्धमान रेलवे स्टेशन पर पुल पर चढ़ने और उतरने का एकमात्र रास्ता है। पुल नंबर 4 के प्लेटफार्म पर जाम था। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्दीबाड़ी जाने वाली एक ट्रेन बर्धमान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी थी। उसी समय लाइन नंबर 4 पर एक मेल ट्रेन और लाइन नंबर 6 पर रामपुरहाट जाने वाली एक ट्रेन अंदर आई। एक ही समय में तीन-चार ट्रेनें आने से यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

रेलवे ने अपने बयान में क्या कहा?

इस घटना पर रेलवे का बयान सामने आया है। रेलवे ने कहा, “आज शाम बर्धमान स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म संख्या 4 की ओर सामान्य गति से जा रही एक महिला फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर संतुलन खोकर गिर गई। फुटओवर ब्रिज पर महिला के गिरने के बाद, उसका भार फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर भी पड़ा और वे भी संतुलन खोकर नीचे गिर गए। प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उनकी देखभाल की। ​​रेलवे के डॉक्टर भी मौजूद थे। घायल हुए 3 लोगों को इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि कोई भगदड़ नहीं हुई और भीड़ सामान्य थी। साथ ही, कोई हताहत नहीं हुआ है। घायल हुए 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”

Related Posts

देश

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026
देश

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
देश

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

October 25, 2026
देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Next Post
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ मैच में चेज किया रिकॉर्ड टारगेट

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, भारत के खिलाफ मैच में चेज किया रिकॉर्ड टारगेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh news: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के प्लांट का किया निरक्षण।

Chhatisgarh news: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने छत्तीसगढ़ के प्लांट का किया निरक्षण।

January 27, 2026
घने कोहरे के कारण हाईवे पर लगातार हादसा। कई वाहन टकराए कईयों की गई जान।

घने कोहरे के कारण हाईवे पर लगातार हादसा। कई वाहन टकराए कईयों की गई जान।

January 18, 2026
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा*

July 30, 2026

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

September 13, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन छुट्टी का एलान; बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
  • Hyundai SUV Bayon: Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कीमत 10 लाख से कम
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In