• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, August 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 23, 2025
in देश
Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Samsung Galaxy S25 FE हाल ही में लॉन्च हुआ है और इस स्मार्टफोन के साथ गैलेक्सी S25 सीरीज काफी बड़ी हो चुकी है। गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+, गैलेक्सी S25 Edge और गैलेक्सी S25 Ultra के बाद गैलेक्सी S25 FE लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। FE मतलब “फैन एडिशन” है जो कि गैलेक्सी S25 के नीचे पॉजिशन किया गया है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन्स जैसे स्क्रीन साइज, बैटरी साइज, चार्जिंग स्पीड और कैमरा सेंसर्स गैलेक्सी S25+ वाले ही देखने को मिल रहे हैं। यदि हम खासियत की बात करें तो  इसमें सभी फ्लैगशिप लाइनअप की तरह आपको गैलेक्सी AI फीचर्स भी मिल रहे हैं।

 

READ ALSO

MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप हादसें में 2 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 21 लोग अब भी लापता

Lunar Eclipse: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतककाल मान्य होगा या नहीं

डिजाइन

नई गैलेक्सी S25 FE दिखने में काफी पतला नजर आता है। पकड़ते ही यह स्मार्टफोन आपको काफी हल्का लगेगा। 7.4mm इसकी चौड़ाई है और वजन 190 ग्राम है। पुराने S24 FE के मुकाबले यह 0.6mm पतला और 22 ग्राम हल्का हुआ है। बेजेल्स भी पतले हुए हैं, लेकिन निचले हिस्से में थोड़ी चिन जरूर नजर आती है, जिसकी वजह से यह प्रीमियम S सीरीज स्मार्टफोन्स से थोड़ा अलग नजर आता है। रियर पैनल पर मैट ब्लैक फिनिश दी गई है और जो स्मार्टफोन हमने इस्तेमाल किया है उसमें नैवी ब्लू कलर देखने को मिल रहा है। बिना कवर के इस्तेमाल करने पर आपको ना ही फिंगर प्रिंट्स दिखेंगे और ना ही यह जल्दी से गंदा होता हुआ नजर आता है। नए एल्यूमीनिय फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है जिसकी वजह से यह काफी स्ट्रोंग नजर आ रहा है और फोन हाथ में पकड़ने में ग्रिप भी अच्छी-खासी ऑफर कर रहा है। बटन्स और पोर्ट लेआउट स्टैंडर्ड हैं.  दो स्पीकर्स मिलते हैं एक नीचे की तरफ और दूसरा ईयरपीस में, साथ ही दो नोएज-कैंसेलेशन माइक्स इसमें फिट किए गए हैं. पानी और मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है.

शानदार डिस्प्ले

गैलेक्सी S25 FE में फीचर्स के तौर पर 6.7-इंच की डायनामिक AMOLED 2X कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें FHD+ रेश्योल्यूशन मिलता है जिसके चलते फोन इस्तेमाल करते हुए आपको कंटेंट काफी स्मूथ और शार्प दिखता है. लो-लाइट में तो डिस्प्ले से काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देखने को मिली, लेकिन तेज धूप के दौरान ब्राइटनेस से मैं ज्यादा खुश नहीं हुआ. हालांकि, विजुअल क्वालिटी आपको निराश नहीं करेगी और डिस्प्ले में कलर्स काफी बढ़िया और हाई-कॉन्ट्रास्ट के साथ देखने को मिलते हैं. खासकर, अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स या यूट्यूब पर वीडियो देख रहे हैं. सच बताऊं तो वीडियो देखते हुए आपको स्पीकर्स की क्वालिटी काफी जबरदस्त लगेगी.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में आपको फ्लैगशिप चिप Exynos 2400 मिलती है जो कि आपको गैलेक्सी S24 और S24+ में भी मिल रही थी. अब भले ही ये दोनों पिछले साल के मॉडल हैं, लेकिन वाकई S25 FE में भी यह चिप रोजाना इस्तेमाल के दौरान काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देती हुई नजर आई है. मुझे इसमें किसी तरह की लैग देखने को नहीं मिला.

लेकिन अगर आप हैवी गेम खेल रहे हैं तो भले ही यह आपको थोड़ा निराश करे. इस स्मार्टफोन में 8GB रैम मिलती है, जो कि जनरल यूज के लिए पर्याप्त है, लेकिन जिस कीमत के साथ S25 FE आता है, उस कीमत में काफी सारे दूसरे स्मार्टफोन्स में ज्यादा रैम मिल रही है. तो, यहां नंबर्स की तुलना पता करके आप थोड़ा निराश होते हैं. इसके अलावा, अगर आप ज्यादा देर तक वीडियो शूट करते हैं, हैवी मल्टीटास्किंग या गेम खेलते हैं तो फोन थोड़ा गर्म होता हुआ नजर आता है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो:-

यदि सॉफ्टवेयर की बात करें तो S25 FE उन पहले स्मार्टफोन्स में से एक है जिनमें एंड्रॉयड 16 और OneUI 8 देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं, इसमें आपको गैलेक्सी AI के वो सभी फीचर्स मिलते हैं जो कि आपको मेन S सीरीज में मिल रहे हैं जिनमें लाइव ट्रांसलेशन, सर्किल टू सर्च, चैट असिस्ट और ट्रांसक्रिप्ट टूल्स शामिल हैं. स्मार्टफोन में करीब 48 प्री-इंस्टॉल्ड एप्स मिलती है जिसमें 7 साल OS अपडेट्स के साथ 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते हैं.

कैमरा क्वालिटी

यदि हम गैलेक्सी S25 FE के कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य वाइड सेंसर दिया गया है, जिसका साथ 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस निभा रहे हैं. कैमरे की इमेज प्रोसेसिंज पाइपलाइन में काफी सुधार किए गए हैं, ताकि आपको S24 FE के मुकाबले ज्यादा बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी देखने को मिल सके. मेन कैमरे से फोटोज काफी डिटेल्ड और बैलेंस्ड क्लिक होती हैं. खासकर, दिन के समय तेज धूप के दौरान कफी हाई क्वालिटी फोटोज आपको मिलती हैं. 3x टेलीफोटो के रिजल्ट भी काफी बेहतर देखने को मिले हैं. वहीं, पोर्ट्रेट फोटोज में भी अच्छी-खासी डेप्थ देखने को मिलती है. लो-लाइट फोटोग्राफी पहले के मुकाबले बेहतर हुई है अगर आप नाइट मोड ऑन करके फोटोज क्लिक करते हैं तो यहां आप बिल्कुल भी निराश नहीं होते. 12-ंमेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है और इससे क्लिक की गईं फोटोज की क्वालिटी से भी आप खुश रहेंगे.

बैटरी परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलती है जो कि दिनभर के इस्तेमाल में भी आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं देती। हैवी इस्तेमाल के दौरान भी आपको पूरे दिनभर में सिर्फ एक बार अतिरिक्त चार्ज करने की जरूरत पड़ती है. 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है जिसके चलते 30 मिनट में आप 65% तक चार्ज कर सकते हैं. वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है, लेकिन वह सिर्फ 15W का ही है.

 

कीमत और फैसला

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE के 8GB/512GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है. इस कीमत के हिसाब से यह स्मार्टफोन स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी तो कारगर साबित हो रहा है लेकिन इसमें अगर स्नैपड्रैगन 8 एलीट और थोड़ा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होता तो और ज्यादा बेहतर होता. हालांकि, यह AI वाले फ्लैगशिप मॉडल के फीचर्स और हाथ में पकड़ने में काफी सॉलिड फील देता है.

Related Posts

देश

MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप हादसें में 2 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 21 लोग अब भी लापता

August 23, 2026
देश

Lunar Eclipse: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतककाल मान्य होगा या नहीं

August 23, 2026
देश

Big breaking: बड़ा हादसा; बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 क्रू मेंबर थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

August 22, 2026
देश

BJP ‘Gen Z’ Outreach: Gen Z से संपर्क बढ़ाने के लिए बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओ.पी. चौधरी समेत इन 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

August 22, 2026
देश

Gorakhpur IndiGo Flight: लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, जमीन से टकराया इंडिगो विमान का टेल, बाल-बाल बचे 178 यात्री

August 22, 2026
देश

jharkhand Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में भीषण हादसा, तीन इंजीनियरों की मौत; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

August 22, 2026
Next Post
Election Commission: चुनाव आयोग ने पूरे देश में “SIR” तैयारियों को अंतिम रूप देने का दिया निर्देश!

Election Commission: चुनाव आयोग ने पूरे देश में “SIR” तैयारियों को अंतिम रूप देने का दिया निर्देश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Banking and Digital Payment Rule: ICICI और वॉलेट ऐप्स के ट्रांजेक्शन पर वसूलेगा एक्स्ट्रा चार्ज, 1 जनवरी से लागू होगा नया नियम

Banking and Digital Payment Rule: ICICI और वॉलेट ऐप्स के ट्रांजेक्शन पर वसूलेगा एक्स्ट्रा चार्ज, 1 जनवरी से लागू होगा नया नियम

December 19, 2025
Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

January 3, 2026
पहली ही वनडे सीरीज हारकर शुभमन गिल ने बनाया ये बहाना, रोहित शर्मा को लेकर भी बोले

पहली ही वनडे सीरीज हारकर शुभमन गिल ने बनाया ये बहाना, रोहित शर्मा को लेकर भी बोले

October 23, 2025
10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

January 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  •  Singheshwar Dham Stampede: सावन के आखिरी सोमवार में सिंहेश्वर मंदिर में मची भगदड़, आधा दर्जन लोग घायल होने की सूचना
  • Bank strike: बैंक यूनियन ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान; उठाईं ये 5 मांगें, जानिए क्या है बैंक कर्मचारियों की मांग?
  • IPO News: इस हफ्ते खुल रहे 12 नए IPO, ₹3700 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी: 18 बच्चे थे सवार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In