• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

2047 में हम कैसी न्यायिक व्यवस्था चाहते हैं? यह प्रश्न हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा, यह संयुक्त सम्मेलन हमारी संवैधानिक खूबसूरती का सजीव चित्रण है। मुझे खुशी है कि इस अवसर पर मुझे भी आप सभी के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 30, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 2047 में जब देश अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब हम देश में कैसी न्याय व्यवस्था देखना चाहेंगे? हम किस तरह अपनी न्यायिक व्यवस्था को इतना समर्थ बनाएं कि वो 2047 के भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर सके, उन पर खरा उतर सके, यह प्रश्न आज हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। इस कर्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, यह संयुक्त सम्मेलन हमारी संवैधानिक खूबसूरती का सजीव चित्रण है। मुझे खुशी है कि इस अवसर पर मुझे भी आप सभी के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला है।

समयबद्ध न्याय व्यवस्था का रोडमैप होगा तैयार

पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश में जहां एक ओर न्यायपालिका की भूमिका संविधान संरक्षक की है, वहीं विधायिका जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है। मुझे विश्वास है कि संविधान की इन दो धाराओं का ये संगम, ये संतुलन देश में प्रभावी और समयबद्ध न्याय व्यवस्था का रोडमैप तैयार करेगा। उन्होंने कहा, हमें अदालतों में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इससे देश के सामान्य नागरिकों का न्याय प्रणाली में भरोसा बढ़ेगा, वो उससे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

READ ALSO

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

1450 कानूनों को खत्म किया गया

सीएम-जज कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री ने कहा, एक गंभीर विषय आम आदमी के लिए कानून की पेंचीदगियों का भी है। 2015 में हमने करीब 1800 ऐसे कानूनों को चिन्हित किया था जो अप्रासंगिक हो चुके थे। इनमें से जो केंद्र के कानून थे, ऐसे 1450 क़ानूनों को हमने खत्म किया। लेकिन, राज्यों की तरफ से केवल 75 कानून ही खत्म किए गए हैं।

मध्यस्थता को दिया जाए बढ़ावा

संबोधन के दौरान प्रधानमंत्रियों ने जेल में बढ़ रही कैदियों की संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, आज देश में करीब साढ़े तीन लाख कैदी ऐसे हैं, जो अंडर ट्रायल हैं और जेल में हैं। इनमें से अधिकांश लोग गरीब या सामान्य परिवारों से हैं। हर जिले में जिला जज की अध्यक्षता में एक कमेटी होती है ताकि इन केसेस की समीक्षा हो सके, जहां संभव हो बेल पर उन्हें रिहा किया जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं सभी मुख्यमंत्रियों व न्यायधीशों से अपील करूंगा कि मानवीय संवेदनाओं और कानून के आधार पर इन मामलों को प्राथमिकता दें। न्यायालयों में और खासकर स्थानीय स्तर पर लंबित मामलों के समाधान के लिए मध्यस्थता भी एक महत्वपूर्ण जरिया है। हमारे समाज में तो मध्यस्थता के जरिए विवादों के समाधान की हजारों साल पुरानी परंपरा है। ऐसे में संभव हो तो ऐसे मामलों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जाए।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक हो कानूनी पढ़ाई

पीएम ने कहा, न्यायिक व्यवस्था में तकनीकि की संभावनाओं को डिजिटल इंडिया मिशन का एक जरूरी हिस्सा मानती है। ई-प्रोजेक्ट कोर्ट को आज मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। आज कल कई देशों में लॉ यूनिवर्सिटी में ब्लॉक चेन, इलेक्ट्रॉनिक डिस्कवरी, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, एआई और बायोथिक्स जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं। हमारे देश में भी लीगल एजुकेशन अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक हो, यह हमारी जिम्मेदारी है।

Tags: प्रश्न हमारी प्राथमिकता

Related Posts

देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
Next Post

राहुल गांधी आंकड़े नहीं समझते वो मूर्ख हैं, भविष्यवाणी का शौक है तो कांग्रेस का भविष्य बताएं-केंद्रीय मंत्री

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

रेत माफियाओं ने जहां पानी कम है वहां रेत निकालने के लिए महिलाओं को लगाया

April 29, 2022

WhatsApp Old Phones: Android यूजर्स के लिए जरूरी खबर, पुराने फोन में आज से नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं लिस्ट में आपका मोबाइल तो नहीं

September 9, 2026
Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला; OPS बहाली का कोई योजना नहीं, कर्मचारियों को झटका

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला; OPS बहाली का कोई योजना नहीं, कर्मचारियों को झटका

August 10, 2026
HDFC Bank: HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, आज बंद रहेगी ये सर्विस…

HDFC bank downtime alert: HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें! आज और कल बंद रहेंगी ये सुविधाएं, जानिए पूरा डिटेल

November 7, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • MS Dhoni IPL 2027: धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? ‘पुरानी गाड़ी’ का जिक्र कर दिया बड़ा संकेत
  • Silver Price Crash: त्योहारों के सीजन में धड़ाम से गिरी चांदी, 16 हजार रूपए हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
  • Jio: Jio ग्राहकों के लिए बजट प्लान, एक रिचार्ज में 30 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनिफिट्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In