• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

CG Plotting New Rules: छत्तीसगढ़ में घटेंगे मकान और जमीन के दाम, रियल एस्टेट सेक्टर और आम लोगों को होगा सीधा फायदा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 26, 2025
in छत्तीसगढ़
CG Plotting New Rules: छत्तीसगढ़ में घटेंगे मकान और जमीन के दाम, रियल एस्टेट सेक्टर और आम लोगों को होगा सीधा फायदा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर और आम जनता के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास योजना-2025 के तहत राज्य सरकार ने दूसरी अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में अब यह व्यवस्था की गई है कि डेवलपर या कॉलोनाइजर केवल 2 एकड़ जमीन पर भी कॉलोनी विकसित कर सकेंगे, जबकि पहले इसके लिए 3.25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता थी।

 

READ ALSO

CG Nursing Strike: छत्तीसगढ़ नर्सिंग कर्मचारियों का ऐलान, दिवाली से पहले लागू करो ग्रेड पे वरना 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी करेंगे आंदोलन

Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर

यह बदलाव प्रदेश में पहली बार हुआ है, जिससे न केवल प्लॉटिंग आसान होगी बल्कि प्लॉट और मकानों की कीमतों में भी गिरावट आएगी। क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अनुसार, नई नीति से प्लॉट्स की कीमतें 15 से 25 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती हैं, जिससे मिडिल क्लास परिवारों के लिए घर का सपना और करीब आएगा।

 

रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी नई ऊर्जा 

इस नई अधिसूचना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब छोटे डेवलपर्स और बिल्डर्स भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में शामिल हो सकेंगे। पहले बड़ी जमीन की आवश्यकता के कारण छोटे निवेशक इस क्षेत्र में कदम नहीं रख पाते थे। अब 2 से 10 एकड़ जमीन पर भी कॉलोनी डेवलपमेंट की अनुमति मिलने से कई नए प्रोजेक्ट्स शुरू होने की संभावना है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग इन प्रोजेक्ट्स के ले-आउट को मंजूरी देगा, जिससे अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी और लोगों को कानूनी, विवाद-मुक्त संपत्ति खरीदने का भरोसा मिलेगा।

 

 

 

सिंगल विंडो सिस्टम से घटेगी कीमत

छत्तीसगढ़ क्रेडाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंघानिया ने बताया कि इस अधिसूचना से प्रदेश में पारदर्शिता बढ़ेगी और रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, “अब छोटे क्षेत्रफल पर भी प्लॉट डेवलप करने की छूट मिल रही है। इससे जमीन की कीमतें 15 से 25 फीसदी तक घटेंगी। साथ ही, सिंगल विंडो सिस्टम से प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे और खरीदारों को सस्ते में मकान मिल सकेंगे।”

 

पहली अधिसूचना के बाद आए सुधार

राज्य सरकार ने पहली अधिसूचना 24 जून 2025 को जारी की थी, जिसका उद्देश्य अवैध प्लॉटिंग पर नियंत्रण था। अब अक्टूबर में जारी दूसरी अधिसूचना में जन सुझावों को शामिल करते हुए नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं।

 

पहले जहां कॉलोनी विकास के लिए 9 मीटर चौड़ी सड़क अनिवार्य थी, वहीं अब इसे 7.5 मीटर कर दिया गया है। इससे छोटे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए भी पर्याप्त जगह बचेगी। साथ ही, अब कमर्शियल जमीन पर स्टाफ क्वार्टर बनाने की भी अनुमति दी गई है- जो पहले प्रतिबंधित था।

 

 

 

आम जनता को मिलेगा सस्ता घर 

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा। अब कम दाम में छोटे प्लॉट उपलब्ध होंगे और आवासीय योजनाओं में लोगों की पहुंच बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि जब जमीन की लागत कम होगी, तो उस पर बनने वाले मकान और फ्लैट की कीमतें भी कम होंगी। साथ ही, इस अधिसूचना से अवैध कॉलोनियों का निर्माण भी रुक सकेगा। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में सभी प्रोजेक्ट्स को वैध रूप से पंजीकृत किया जाएगा, जिससे खरीदारों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

CG Nursing Strike: छत्तीसगढ़ नर्सिंग कर्मचारियों का ऐलान, दिवाली से पहले लागू करो ग्रेड पे वरना 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी करेंगे आंदोलन

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: चुनाव आयोग के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattiagarh news raipur: रायपुर में गणेश झांकी के चलते आज शाम 4 बजे से सभी शराब दुकानों रहेंगी बंद

September 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय

September 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“

September 27, 2026
Next Post
NPS- UP New Change: NPS-UPS में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने दी दो नए निवेश विकल्पों को मंजूरी

NPS- UP New Change: NPS-UPS में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने दी दो नए निवेश विकल्पों को मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Today Cg News: राखी के धागे में विष्णु भैया का साथ, महतारी वंदन की राशि से कुसुम की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

August 29, 2026
Chhattisgarh news: जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

Chhattisgarh news: जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

June 22, 2026
Chhattisgarh latest news: साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों को बेचने के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

राष्ट्रीय सुरक्षा चिंतन का केंद्र बना छत्तीसगढ़: डीजीपी कॉन्फ्रेंस में हुए निर्णय देश की आंतरिक सुरक्षा को देंगे नई मजबूती- मुख्यमंत्री श्री साय

November 30, 2025

Today Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

September 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संकल्प, 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान
  • Oppo: 8000mAh बैटरी के साथ Oppo ने भारत में लॉन्च किया दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In