• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, July 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

देखे कैसा रहेगा आज का आपका दिन, जानें आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 2, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today 2 May 2022:  सोमवार को वृष राशि वालों का नौकरी से मन उचाट हो रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि  नौकरी छोड़ दें बल्कि नई नौकरी की तलाश करें और जब तक न मिल जाए काम करते रहें. इसी तरह सिंह राशि के युवाओं को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपने को तैयार रखना होगा.

मेष – मेष राशि के लोग जो भी काम करें व्यावसायिक दृष्टिकोण रखें. ऐसा करने से ही वे अपना बेहतर कर सकेंगे. कारोबार सचेत हो कर करें और हर किसी पर विश्वास न करें. युवा  नए मित्रों को परखने के बाद ही अपना बनाएं और नशेबाजों से दूर रहे. परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होने वाला है. बच्चे ध्यान रखें ठंडी चीजों से बच कर रहना है नहीं तो गला पकड़ लेगा. यदि गला ज्यादा खराब हो तो लापरवाही न करें बल्कि डॉक्टर की सलाह लें और उनके बताए निर्देशों का पालन करें, दवा लें.

READ ALSO

August Vrat Tyohar List: अगस्त में रक्षाबंधन से लेकर नाग पंचमी तक, जानिए कौन सा त्योहार किस दिन पड़ेगा? यहां देखें लिस्ट

NEET paper leak: नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

वृष- अगर नौकरी से मन भर गया है तो नौकरी छोड़ने की बजाए नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें. न मिलने तक वहीं काम करते रहें. आपकी मृदुल वाणी ही आपका कारोबार बढ़ाने वाली है, ग्राहकों से प्यार से बात करें, पुराने ग्राहक हों तो उनके हालचाल भी पूछ लें. जो युवा प्रेम संबंधों में चल रहे हैं उनका प्रेम और भी परवान चढ़ेगा. आपकी सुख समृद्धि का राज बड़ों की सेवा में छिपा है इसलिए परिवार के बड़ों की सेवा करें. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, किसी तरह के इंफेक्शन की संभावना है, खांसी जुकाम से बचाव रखें. पुराने दोस्तों से मिलने का मन हो रहा है तो इंतजार क्यों, मिलने जाइए या अपने यहां बुलाएं और खुश रहें.

 

मिथुन- इस राशि के लोग अपने बॉस के सामने जाएं तो बहुत ही सम्मान व्यक्त करें,  यदि आपने उनकी किसी बात पर बहस की तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जो कारोबारी खानपान के कारोबार से जुड़े हैं, उनको आज अच्छा मुनाफा हो सकता है. ड्रग्स से जुड़ा काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. युवा अपना लक्ष्य पाना चाहते हैं तो उन्हें कड़ी मेहनत भी करनी होगी. परिवार में जो भी बुजुर्ग हैं, आज कुछ समय उनके पास बैठिए, सिर या पैर दबा कर सेवा करिए. खानपान का ठीक से ध्यान रखने की जरूरत है, जरा भी बासी या रखा हुआ भोजन किया तो डायरिया हो सकता है. सामाजिक क्षेत्र में किसी वैवाहिक समारोह में जाना हो तो वहां कुछ अधिक देर रहिए.

कर्क- ऑफिस में आपसे आपके ही सहयोगी ईर्ष्या कर सकते हैं लेकिन आप परेशान न हों, आपको किसी की बुराई में नहीं पड़ना चाहिए. कारोबारियों को अपने पार्टनर से अच्छे संबंध रखने चाहिए. पार्टनर के साथ संबंधों में जितनी पारदर्शिता रहेगी उतना ही अच्छा है. आज के दिन युवाओं को अधिक घूमने की जरूरत नहीं है. वाहन धीरे से चलाएं ताकि चोट चपेट से बचे रहें, खतरा है. परिवार में मां पक्ष की तरफ से कुछ टेंशन हो सकती हैं, उनसे बात करें और आपकी सहायता की जरूरत हो तो करें. स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें वरना दिक्कत में पड़ सकते हैं. पौधारोपण करें किंतु उसके संरक्षण का भी इंतजाम करें.

सिंह-  आपको आज भी अपने दफ्तर की राजनीति से दूर रहना चाहिए, अपना काम ध्यान से करें ताकि उसमें कोई गलती न हो. कारोबार में जरूरत से ज्यादा माल डंप न करें, मांग और आपूर्ति का आकलन करने के बाद ही स्टॉक करें तो फायदे में रहेंगे. युवा वर्ग को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जहां तक प्रेमी प्रेमिका का सवाल है आज का दिन उनके लिए अच्छा रहने वाला है. परिवार में अपनी मां के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, उनकी दवाएं खत्म हो गईं हों तो लाकर रख दें और कुछ देर सेवा करें. आज आपको ज्वाइंट में पेन हो सकता है इसलिए सही तरीके से बैठें. दूसरों के विवाद में आपको उलझने की क्या जरूरत है, आप क्यों कोई मामला अपने ऊपर लेना चाहते हैं.

 

कन्या – कन्या राशि के लोग आज मेहनत करने के लिए तैयार रहें, यह बात न सोचें कि सेलरी कम है और काम ज्यादा लिया जाता है, आपके लिए अवसर आने वाला है. कारोबारियों को रुपए पैसे के मामले में अलर्ट रहना होगा कहीं ऐसा न हो कि आपके सामने से ही कोई चोरी कर ले. युवा वर्ग के लोगों पर उनके उच्च अधिकारियों का प्रेशर रह सकता है, उन्हें रोज की अपेक्षा कुछ अधिक काम करना पड़ सकता है. परिवार में सबकी अपनी अहमियत है, रिश्तों के महत्व को समझें और सभी को उनकी अपेक्षा के अनुसार सम्मान दें.  स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इस मौसम में तला मसालेदार भोजन करने से दूर ही रहें. झगड़े फसाद से दूर रहें और सबसे प्रेम से बात करें. आपके निगेटिव ग्रह विवाद करा सकते हैं.

तुला- तुला राशि के लोगों पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है, सो सकता है आपके ऑफिस में किसी दूसरे का काम भी आपको ही करना पड़े. कारोबार में अब आपको एक्सटेंशन के बारे में सोचना चाहिए, दूसरे शहरों तक काम फैलाइए. युवाओं को किसी बात पर तनाव हो सकता है किंतु ऐसा ठीक नहीं है. घर की व्यवस्था, सामान को लेकर कोई बदलाव करना चाहते हैं तो अच्छा है लेकिन कुछ करने के पहले बड़े बुजुर्गों की राय जरूर ले लें. अपनी बीमारी के इलाज की दवाएं भूल सकते हैं जो आपको नहीं करना है, याद करके दवाएं लेते रहें. सेहत ठीक रखना चाहते हैं तो नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को छोटी मोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए.  जहां तक ऑफिस का सवाल है, वहां भी अपने काम से काम रखें और बेमतलब की बातों से दूर रहें. मेडिसिन कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन अन्य कारोबारी अपने काम पर ध्यान दें. दूसरों के पास बैठकर यूं ही टाइम पास न करें बल्कि अपने को समय दें और अपने बारे में विचार करें. अपने पिता जी के पास बैठकर घर परिवार और रिश्तेदारों के बारे में चर्चा करें.  स्वास्थ्य ठीक रखना है तो जंक फूड और नॉनवेज से परहेज रखें. अपने मित्रों सामाजिक लोगों से बातचीत करें और जरूरत पर सहयोग करें जो रिश्तों को और भी मजबूती प्रदान करेगा.

धनु- धनु राशि के लोगों की नौकरी पर संकट मंडरा सकता है, ऐसे में आपको मेहनत से काम करते हुए अपनी खामियों को दूर करने के बारे में सोचना चाहिए. कारोबार में नए पार्टनर को जोड़ने की बात चल सकती है, जिसे भी जोड़ना चाहते हैं पहले उसके बारे में ठीक से आगा पीछा पर विचार कर लें. छात्र छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए, याद किया गया पाठ भूलने की समस्या है तो लिख लिख कर याद करें. परिवार में किसी के कहने के पहले ही आपको उसकी मदद के लिए आगे बढ़ना चाहिए. आज भी आप इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं इसलिए पहले से ही सचेत रहें.  मेल, वाट्सएप और पत्राचार को देखते रहें कहीं कोई महत्वपूर्ण संदेश न छूट जाए.

मकर- इस राशि वालों की आज कोई इंपॉर्टेंट मीटिंग हो सकती है जिसकी तैयारी कर लें ताकि बढ़िया प्रजेंटेशन दे सकें, संस्थान के प्रति समर्पित होकर काम करें. व्यापार में फायदा नुकसान तो चलता ही रहता है किंतु नुकसान होने पर अनावश्यक रूप से क्रोध करेंगे तो काम और भी बिगड़ सकता है. युवाओं के पास खर्चों के लंबी फेहरिस्त है लेकिन उतना ही खर्च करें जितना जरूरी हो. मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है.  किसी भी तरह की नशीली वस्तुओं का सेवन करने वालों को अब सचेत हो जाना चाहिए, यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है. सभी लोगों से एक साथ मिलना संभव नहीं है तो कुछ लोगों से फोन पर तो हालचाल ले ही सकते हैं.

मीन- मीन राशि के लोग नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो अपने संपर्कों पर जोर दें, उनके माध्यम से आपका काम बन सकता है. कारोबार में उन्नति का योग है, साथ ही विस्तार भी हो सकता है. इस बारे में सोचें. युवाओं को अच्छे प्लेसमेंट के लिए कोशिश करनी होगी. परिवार के जो विवाद काफी समय से चल रहे हैं, उन्हें सुलझाने में आज आप सक्षम होंगे, कोशिश कीजिए. मन और तन को ठीक रखने के लिए आपको ध्यान और योग करना चाहिए, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए. आज आप सुबह से किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं जिसे लेकर झुंझलाहट भी हो सकती है किंतु शाम तक कुछ रिलैक्स महसूस करेंगे.

Related Posts

August Vrat Tyohar List: अगस्त में रक्षाबंधन से लेकर नाग पंचमी तक, जानिए कौन सा त्योहार किस दिन पड़ेगा? यहां देखें लिस्ट
देश

August Vrat Tyohar List: अगस्त में रक्षाबंधन से लेकर नाग पंचमी तक, जानिए कौन सा त्योहार किस दिन पड़ेगा? यहां देखें लिस्ट

July 27, 2026
NEET paper leak: नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून
देश

NEET paper leak: नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

July 27, 2026
ITR Filing: ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा आईटीआर हुए फाइल
देश

ITR Filing: ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा आईटीआर हुए फाइल

July 27, 2026
Stock Market Today: शेयर बाज़ार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला; बैंकिंग शेयरों में भी तेजी
देश

Stock Market Today: शेयर बाज़ार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला; बैंकिंग शेयरों में भी तेजी

July 27, 2026
Public Examination Amendment Bill: संसद में आज पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, जितेंद्र सिंह करेंगे पेश
देश

Public Examination Amendment Bill: संसद में आज पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, जितेंद्र सिंह करेंगे पेश

July 27, 2026
NEET Aspirant Suicide: NEET छात्रा ने किया सुसाइड, एग्जाम में कम नंबर आने पर लगाई फांसी
देश

NEET Aspirant Suicide: NEET छात्रा ने किया सुसाइड, एग्जाम में कम नंबर आने पर लगाई फांसी

July 27, 2026
Next Post

सरिया क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को बलौदा बाजार के भटगांव में किया गया दस्तयाब

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Gas Cylinder New Rules: LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये बड़े नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई जा रही फ्लाइट से निकलने लगा धुआं, 194 यात्रियों में मचा हड़कंप, राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
  • August Vrat Tyohar List: अगस्त में रक्षाबंधन से लेकर नाग पंचमी तक, जानिए कौन सा त्योहार किस दिन पड़ेगा? यहां देखें लिस्ट
  • NEET paper leak: नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In