• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

CG Dhan Kharidi 2025: 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 4, 2025
in छत्तीसगढ़
CG Dhan Kharidi 2025: 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ में इस बार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने का ऐलान सरकार ने पहले ही कर दिया है, लेकिन अब इस प्रक्रिया पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, सोमवार (3 नवंबर) से कंप्यूटर ऑपरेटर और सहकारी समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

 

READ ALSO

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश

Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी चार सूत्रीय मांगें पूरी नहीं की जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल के साथ ही शनिवार (15 नवंबर) और रविवार (16 नवंबर) को सरकारी अवकाश रहने से प्रशासन भी असमंजस में है कि आखिर खरीदी की वास्तविक शुरुआत किस दिन से हो पाएगी।

 

15 नवंबर की खरीदी पर फंसा पेंच

राज्य शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेशभर में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाए, लेकिन 15 तारीख शनिवार और 16 तारीख रविवार होने के कारण इस दिन सरकारी अवकाश रहेगा। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि खरीदी सोमवार, 17 नवंबर से शुरू की जाएगी या फिर सरकार इस बार के लिए कोई विशेष व्यवस्था करेगी। दूसरी ओर, सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल ने भी धान खरीदी की तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है।

 

कर्मचारियों का प्रदर्शन, नारेबाजी और चेतावनी

सोमवार को छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने बिलासपुर में कोन्हेर गार्डन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि उनकी मांगें कई वर्षों से लंबित हैं।

 

संघ के नेताओं का कहना है कि उन्होंने 24 अक्टूबर को जिला स्तर पर धरना और 28 अक्टूबर को संभाग स्तर पर प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। नतीजतन, 3 नवंबर से उन्होंने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है।

 

 

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सहकारी समिति के कर्मचारी।

“मांगें नहीं मानीं तो टोकन नहीं काटेंगे”- समिति अध्यक्ष

सहकारी समिति के अध्यक्ष कमल पाटनवार ने कहा कि अफसरों के साथ हुई बैठकों में कोई परिणाम नहीं निकला और सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा- “जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हम धान खरीदी के टोकन नहीं काटेंगे।”

 

वहीं, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिन किसानों का पंजीयन पूरा हो चुका है, उनसे शासन के निर्देश के अनुसार धान खरीदी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हड़ताल के बीच भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कर्मचारियों की चार मुख्य मांगें हैं –

 

समय पर वेतन, कमीशन और सूखत राशि का भुगतान।

धान परिवहन में देरी होने पर सूखत भुगतान और पेनाल्टी से राहत।

कंप्यूटर ऑपरेटरों का नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग की समाप्ति।

उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को मध्यप्रदेश की तरह 3 हजार रुपए मासिक भत्ता

इसके अलावा, कर्मचारियों ने यह भी मांग की है कि हर समिति को 3-3 लाख रुपए का वार्षिक अनुदान, ईएसआईसी, भविष्य निधि और महंगाई भत्ता जैसी सुविधाएं दी जाएं।

 

सरकार और किसान दोनों इंतजार में

सरकार जहां धान खरीदी को समय पर शुरू करने के लिए प्रशासनिक तैयारियों में जुटी है, वहीं हड़ताल के चलते स्थिति जटिल और असमंजसपूर्ण हो गई है। किसान भी अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं खरीदी में विलंब न हो जाए

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश

September 9, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन

September 9, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

September 9, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन से कमलेश का राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर

September 9, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

September 9, 2026
Next Post
CG Dhan Kharidi 2025: 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

CG Dhan Kharidi 2025: 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी धान खरीदी, कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

अविवाहित बेटी माता-पिता से वैवाहिक खर्च मांग सकती है-हाईकोर्ट

March 31, 2022
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन

March 18, 2026
Raigarh News : पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

Raigarh News : पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

June 28, 2026
Arunachal Pradesh Accident: खाई में गिरा मजदूरों को ले जा रहा ट्रक, 22 लोगों की दर्दनाक मौत

Arunachal Pradesh Accident: खाई में गिरा मजदूरों को ले जा रहा ट्रक, 22 लोगों की दर्दनाक मौत

December 11, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश
  • Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In