• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

केन विलियम्सन सनराइजर्स की हार के विलेन

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 189 रन ही बना सकी।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 2, 2022
in खेल, देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आईपीएल 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 13 रन से हराकर सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल की। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 189 रन ही बना सकी।

इस जीत से बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीत से वापसी की। रवींद्र जडेजा को सीजन शुरू होने से पहले सीएसके का कप्तान बनाया गया था, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर से कप्तान बने। हालांकि, इस जीत से अंक तालिका में कुछ खास असर नहीं पड़ा और चेन्नई की टीम अब भी नौवें स्थान पर ही मौजूद है। वहीं, हैदराबाद की टीम नौ मैचों में पांच जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

READ ALSO

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

मैच के टर्निंग प्वाइंट्स

1. ऋतुराज गायकवाड़ का फॉर्म में वापस लौटना:

 ऋतुराज ने इस मैच से पहले तक आठ मैचों में 138 रन बनाए थे। धोनी के कप्तानी वाले रोल में लौटते ही यह युवा बल्लेबाज भी अपने फॉर्म में लौट आया और उसने 57 गेंदों पर 99 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में ऋतुराज ने छह चौके और छह छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई की टीम पहले पावरप्ले और फिर मैच में प्रभाव छोड़ पाई।

2. चेन्नई की शानदार ओपनिंग:

 इस मैच के लिए चेन्नई की टीम में बदलाव किए गए। रॉबिन उथप्पा को ओपनिंग की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया और न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को ऋतुराज के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली। कॉन्वे ने इस रोल को बखूबी निभाया और 55 गेंदों पर 85 रन की आक्रामक पारी खेली। वह अंत तक बल्लेबाजी करते रहे। अपनी पारी में कॉन्वे ने आठ चौके और चार छक्के लगाए। कॉन्वे और ऋतुराज ने 182 रन की ओपनिंग साझेदारी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

3. उमरान समेत हैदराबाद के गेंदबाजों का फींका प्रदर्शन:

 अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने चार ओवर में 48 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिला। इसके अलावा मार्को यानसेन, एडेन मार्करम और शशांक सिंह भी काफी महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की पर उन्हें विकेट नहीं मिला। टी नटराजन ने दो विकेट झटके, लेकिन इसके लिए उन्होंने 42 रन लुटाए।

4. केन विलियम्सन की धीमी बल्लेबाजी और त्रिपाठी फेल:

 हैदराबाद के हार की मुख्य वजह उनकी बल्लेबाजी रही। बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच पर अभिषेक शर्मा ने एसआरएच को तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने 24 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। पावरप्ले में हैदराबाद ने अभिषेक का विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए थे। इसके बाद जिम्मेदारी विलियम्सन और राहुल त्रिपाठी पर थी की वह इस पारी को आगे बढ़ाएं, पर राहुल त्रिपाठी का शून्य पर आउट होना इस प्लान पर पानी फेर गया।

विलियम्सन ने 47 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके लिए उन्होंने 37 गेंद लिए। वह एक छोर से टिकने की कोशिश कर रहे थे और ऐसे में जरूरी रन रेट बढ़ता गया। निकोलस पूरन ने आखिर में कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए, लेकिन यह हैदराबाद को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं था।

5. मुकेश चौधरी का एक ओवर में दो विकेट लेना:

 चेन्नई के उभरते सितारे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने इस मैच में दो बार एक ही ओवर में दो-दो विकेट लिए। सबसे पहले उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा और अगली गेंद पर  राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। इसके बाद 18वें ओवर में मुकेश ने चौथी गेंद पर शशांक सिंह और आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर का विकेट लेकर मैच पलट दिया। शशांक ने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और सुंदर भी बड़े शॉट लगाने में माहिर माने जाते हैं। मुकेश ने चार ओवर में 46 रन देकर चार विकेट झटके।
दोनों कप्तानों का प्रदर्शन

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन इस मैच में कुछ खास नहीं रहा। वह ऋतुराज के आउट होने के बाद 18वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे। 20वें ओवर में नटराजन ने धोनी को उमरान मलिक के हाथों कैच कराया। धोनी सात गेंदों पर आठ रन ही बना सके। अपनी पारी में धोनी ने एक चौका लगाया। 

वहीं, हैदराबाद के कप्तान विलियम्सन ने इस सीजन  में लगातार नौवीं बार टॉस जीता। विलियम्सन ने अपने गेंदबाजों को तो सही तरीके से रोटेट किया, लेकिन इसका फायदा उन्हें नहीं मिला। बल्लेबाजी में विलियम्सन ने बेहद धीमी पारी खेली। उन्होंने ठीक उसी प्रकार बल्लेबाजी की, जिस प्रकार केएल राहुल पंजाब किंग्स में बल्लेबाजी करते थे।

एक छोर से तो वह टिके रहे, लेकिन उन्होंने अपनी पारी को एक्सलरेट नहीं किया, जिससे हैदराबाद पर दबाव बढ़ता गया। जब विलियम्सन ने गियर बदलना चाहा तो अपना विकेट गंवा बैठे। विलियम्सन ने अपनी 37 गेंदों पर 47 रन की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।
चेन्नई के लिए मैच में क्या कुछ खास रहा

सकारात्मक पक्ष:

 धोनी के कप्तान के तौर पर लौटने से रवींद्र जडेजा पर दबाव हटा। इससे उनकी गेंदबाजी में भी निखार आया। जडेजा ने तीन ओवर में 15 रन खर्च किए। हालांकि, उन्हें एक भी  विकेट नहीं मिला। इससे पहले मैचो में जडेजा नौ के ऊपर इकोनॉमी से रन लुटा रहे थे। ऋतुराज और कॉन्वे की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया और आगे भी इन दोनों से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। मुकेश चौधरी लगातार अपनी स्विंग गेंदबाजी से विपक्षी टीम को परेशान कर रहे हैं। 

नकारात्मक पक्ष:

 टीम के फील्डर्स का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में लचर रहा है। हैदराबाद के खिलाफ भी चेन्नई के फील्डर्स ने चार कैच छोड़े। इसके अलावा एक रन आउट का मौका भी गंवाया। आगे के मैचों में टीम को इस क्षेत्र में सुधार लाना होगा। चेन्नई के खिलाड़ियों ने विलियम्सन का कैच छोड़ा और वह 47 रन बना गए। इसके अलावा पूरन के दो कैच छूटे और वह 33 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेल गए। इसके अलावा चेन्नई को मुकेश के पार्टनर के तौर पर एक अच्छे तेज गेंदबाज की जरूरत है। मुकेश को दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिल पा रहा है। इस मैच में सिमरजीत को मौका दिया गया और वह दो ओवर में 24 रन लुटा गए। 

हैदराबाद के लिए मैच में क्या कुछ खास रहा

सकारात्मक पक्ष:

 हैदराबाद के गेंदबाजों ने डेथ ओवर में एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। एक वक्त चेन्नई ने 17 ओवर में 180 के करीब रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम 220 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन नटराजन और भुवनेश्वर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चेन्नई के बल्लेबाजों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए। भुवनेश्वर ने कम रन खर्च किए, तो वहीं नटराजन ने दो विकेट झटके। अभिषेक शर्मा का लगातार रन बनाना टीम के लिए अच्छी खबर है। वहीं, पूरन ने भी तूफानी पारी खेली। आगे के मैचों में उनका फॉर्म में रहना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

नकारात्मक पक्ष:

 मार्को यानसेन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। हालांकि, उस मैच के बाद से पिछले दो मैचों में वह कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में यानसेन ने 25 प्लस रन खर्च किए। वहीं, चेन्नई के खिलाफ भी यानसेन ने चार ओवर के कोटे में 38 रन लुटा दिए। उमरान को अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी। बल्लेबाजी में राहुल त्रिपाठी भी कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। इस मैच में उनका शून्य पर आउट होना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। वह टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं। मार्करम भी 17 रन बनाकर आउट हुए। टीम को एक राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर की कमी भी खल रही है। शशांक सिंह ने पिछले मैच में अपने हाथ खोले थे, लेकिन इस मैच में वह बड़े शॉट लगाने में नाकाम रहे। 

Related Posts

खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
Next Post

अमित शाह के दौरे से पहले 15 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

December 9, 2025

तमिलनाडु : वन्नियार समुदाय का 10.5 फीसदी आरक्षण रद्द

March 31, 2022
रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

November 15, 2025
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

July 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: दिल्ली हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
  • Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In