• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

T20 World Cup 2026: भारत में होगा अगला T20 World Cup, जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 7, 2025
in देश
T20 World Cup 2026: भारत में होगा अगला T20 World Cup, जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को सौंपी है। यह टूर्नामेंट भारतीय सरजमीं पर बेहद भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने इस महा-इवेंट के लिए पांच प्रमुख शहरों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।

 

READ ALSO

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

 

शॉर्टलिस्ट किए गए पांच प्रमुख शहरों में अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वही स्टेडियम जिसने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी की थी। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माने जाने वाले इस मैदान की दर्शक क्षमता एक लाख से अधिक है, और ऐसे में यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी महोत्सव से कम नहीं होगा।

 

डिफेंडिंग चैंपियन है भारत

भारत 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। पिछले साल जून में बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था। उस समय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी, और इस बार टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे। घरेलू माहौल और दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच भारत के पास लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका होगा।

 

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, चुने गए सभी शहरों को “टियर-1 वेन्यू” का दर्जा प्राप्त है, जहां दर्शकों का उत्साह और सुविधाएं दोनों विश्वस्तरीय हैं। बीसीसीआई ने इन शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन और आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत योजना बना ली है।

 

 

 

 

पाकिस्तान श्रीलंका में खेलेगा अपने मैच

भारत-पाकिस्तान संबंधों को देखते हुए इस टूर्नामेंट में एक बार फिर हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा। पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी, और अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डों (BCCI-PCB) के बीच हुए समझौते के अनुसार, दोनों देश 2027 तक एक-दूसरे की सरजमीं पर कोई द्विपक्षीय मैच नहीं खेलेंगे, बल्कि न्यूट्रल वेन्यू पर ही भिड़ेंगे।

 

श्रीलंका, पाकिस्तान के लिए न्यूट्रल वेन्यू की भूमिका निभाएगा। वहां कोलंबो सहित तीन स्थानों पर मुकाबले खेले जाने की योजना है। यदि पाकिस्तान की टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो फाइनल मैच श्रीलंका में ही आयोजित किया जाएगा, भले ही भारत टूर्नामेंट का मेजबान क्यों न हो।

 

शेड्यूल का ऐलान जल्द

सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी अगले साल फरवरी-मार्च 2026 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है। टीमों, ग्रुपों और स्थलों की अंतिम पुष्टि इसी के साथ होगी। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, ठीक वैसे ही जैसे 2024 के संस्करण में हुआ था। इन टीमों के बीच कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे।

 

फॉर्मेट के तहत 5-5 टीमों के चार ग्रुप बनाए जाएंगे। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण में प्रवेश करेंगी। सुपर-8 में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें होंगी। यहां से भी हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, और सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए भिड़ेंगी।

 

भारत-वेस्टइंडीज और इंग्लैंड है सबसे सफल टीमें

टी-20 विश्व कप का आगाज़ साल 2007 में हुआ था, जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहला खिताब अपने नाम किया था। इसके 17 साल बाद, 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराते हुए दूसरी बार ट्रॉफी जीती। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी दो-दो बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार खिताब जीता है।

 

भारत के पास घर में खिताब बचाने का सुनहरा मौका

भारत के पास इस बार घरेलू धरती पर अपने खिताब की रक्षा करने का सुनहरा अवसर है। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है, और कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक नेतृत्व शैली से फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि स्पिन-अनुकूल पिचों और घरेलू समर्थन के चलते टीम इंडिया एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार होगी।

Related Posts

देश

Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत

September 10, 2026
देश

Indigo flight: टिश्यू पेपर पर ‘बम’ का मैसेज, IndiGo फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
देश

lalu prasad yadav: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय

September 10, 2026
देश

China Ship Accident: कार्गो जहाज में लगी भीषण आग, 20 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत, पांच लापता

September 10, 2026
देश

BRICS: BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

September 10, 2026
देश

Gandhinagar building collapse: बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरने से 10 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबे

September 10, 2026
Next Post
Trump’s India Visit: अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, PM मोदी को बताया ‘ग्रेट मैन’…

Trump’s India Visit: अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, PM मोदी को बताया ‘ग्रेट मैन’…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

IND vs SA ODI Series: कल होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच?

India v South Africa: रायपुर में खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें मैच

December 1, 2025

Latest Cg News: शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 27, 2026
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में चल क्या रहा? महाराष्ट्र में सियासी हलचल हुई तेज, जानें क्या है मामला

May 19, 2026
Rashifal For Today : वृस्चिक राशि वालों आज के दिन धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल!

Rashifal For Today : वृस्चिक राशि वालों आज के दिन धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल!

March 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Road Accident: भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर से 9 लोगों की मौत
  • Chhattisgah news: CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान, ‘हनुमान अंश’ फिल्म हुई टैक्स फ्री!
  • CG Rape Case: दुर्ग में छह साल की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार और हत्या के जुर्म में चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In